बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल ने वर्ष 2023-24 में अप्रैल से नवंबर तक के आठ महीनों में यात्रियों की संख्या और यात्री आय में अत्यधिक वृद्धि प्राप्त की है।
उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि अप्रैल से नवंबर 2023 तक मंडल को यात्री आय से 402.44 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो की पिछले वर्ष 2022 की इसी अवधि में यात्री आय 354.71 करोड़ रुपए से 47.73 करोड़ अर्थात 13.46 प्रतिशत अधिक है।
इस आय में आरक्षित और अनारक्षित दोनो प्रकार के टिकटों की बिक्री से हुई आय सम्मिलित है। इस दौरान यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिली। 2023 में अप्रैल से नवंबर तक यात्रियों की संख्या 312.42 लाख रही जो पिछले वर्ष 2022 में इस अवधि के दौरान रही यात्रियों की संख्या 262.07 लाख से 50.35 लाख अर्थात 19.21 प्रतिशत अधिक रही।
इस दौरान यात्री आय ही बीकानेर मंडल की आय का प्रमुख स्रोत बना।
यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन
Tags : Indian Railway, IRCTC, Bikaner
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1