बीकानेर का राज्य स्तरीय तीरंदाजी में दबदबा, 3 स्वर्ण समेत कुल 6 पदक, खिलाड़ियों को मिल रही बधाई

Bikaner dominance in archery, total 6 medals including 3 gold

Bikaner, archery, medals, Rajender Swami, Rajender Swami Bikaner, Sadul Club Bikaner,

Bikaner dominance in archery, total 6 medals including 3 gold

आईशा बिश्नोई ने तीन स्वर्ण पर लगाया निशाना

बीकानेर। बीकानेर (Bikaner) के तीरंदाजी खि​लाड़ियों (Archery Player)  ने जयपुर में हो रही राज्य स्तरीय केंद्रीय स्कूली तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में परचम लहरा दिया है। खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर सादुल क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर, सचिव राजेंद्र स्वामी सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी है।

बीकानेर के इन खिलाड़ियों ने लहराया परचम

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3, झालाना डूँगरी जयपुर में 1 से 3 अगस्त तक राज्य स्तरीय केंद्रीय स्कूली तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे बीकानेर के सादुल क्लब तीरंदाज़ी अकादमी की आईशा बिश्नोई ने 30 मीटर व 20 मीटर में स्वर्ण व बुलबुल बिश्नोई ने 30 मीटर 20 मीटर में रजत पदक हासिल किया। साथ ही दोनों बहनों ने ओवर आल में स्वर्ण व रजत के साथ कुल 6 पदक हासिल किए।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

Bikaner dominance in archery, total 6 medals including 3 gold

 सफलता सादुल क्लब से मिली बधाई

इस उपलब्धि पर सादुल क्लब के सचिव हनुमान सिंह व तेज अरोड़ा समेत समस्त सादुल क्लब कार्यकारिणी, तीरंदाज़ी अध्यक्ष अजय सिंह भटनागर व सचिव राजेंद्र स्वामी ने दोनों खिलाड़ियो को पदक के साथ-साथ अग्रिम राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाइयाँ दी।

Tags : Bikaner, archery, medals, Sadul Club Bikaner,

 

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version