बीकानेर : पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष का सड़क दुर्घटना में देहांत होने पर भाजपा देहात परिवार ने जताई गहरी संवेदना

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी (Bikaner) बीकानेर देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष सहीराम दुसाद , उनकी माता व चाची का सड़क दुर्घटना में देहांत हो जाने पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताअेां ने दुःख प्रकट परिवार को ढांढस बंधाया।
भाजपा बीकानेर देहात के जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे देहात समाचार सुन दःख व्यक्त किया और परिवारजनों को ढाढस बधाया साथ ही भाजपा देहात के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की ट्रोमा सेंटर पहुंचने वालों में जिलाध्यक्ष देहात ताराचंद सारस्वत भाजपा प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया पूर्व विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल पूर्व जिला अध्यक्ष जालम सिंह भाटी भाजपा महामंत्री कुंभाराम सिध्द उपाध्यक्ष शिव प्रजापत जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल के साथ भाजपा नेता मोहन सिंह नाल कुलदीप मोदी भाजयुमो जिलाध्यक्ष भागीरथ मूड देवीलसिह शेखावत नरेश मोट जसराज सिवर के साथ भाजपा शहर व अन्य पार्टियो के नेता व जनप्रतिनिधि पहुचे।

भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष सहीराम दुसाद के निधन पर पूर्व मुख्मयंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया महामंत्री संगठन चंद्रशेखर महामत्री भजनलाल शर्मा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ भाजपा संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी जिला प्रभारी काशीराम गोदारा ने गहरी संवेदना व्यक्त की कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा तत्पर रहें संगठन को ही सर्वोच्च माना अपने कार्यकाल में बीकानेर देहात के कार्यों को निचले स्तर तक ले गए और कार्यकर्ताओं में मनोबल भरा आज हमने परिवार का एक सच्चा सिपाही खो दिया है

पूर्व जिलाध्यक्ष के सड़क दुर्घटना में निधन होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कि मैंने मेरा एक सच्चा दोस्त खो दिया है भाजपा बीकानेर देहात परिवार के लिए यह एक बड़ी क्षति है जो कभी भरी नही जा सकती सहीराम जी दुसाद सच्चे संगठनकर्ता थे उनकी यादें हमेशा चिरस्थाई रहेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल ने पुर्व जिलाध्यक्ष दुसाद के निधन पर सवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जैसा ही मीडिया से समाचार मिला मै तुरंत ट्रामा सेंटर पहुंचा डाक्टरो के साथ मिलकर बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन ईश्वर के आगे हम मजबूर है हमने एक सच्चे सिपाही और कुशल संगठनकर्ता को हमेशा के लिए खो दिया है मेरी संवेदना उनके परिवार के प्रति है।

पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सहीराम दुसाद के निधन पर अपनी सवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक ऐसे इंसान को खो दिया है जो हमेशा संगठन का ही सोचता था संगठन के लिए रात दिन लगा रहता था आज भारतीय जनता पार्टी परिवार ने अमूल्य हीरे को खो दिया है।

विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के आम कार्यकर्ता तक सहीराम जी का सीधा संपर्क था कुशल संगठन करता के साथ एक अच्छे इंसान भी थे सभी का हित सोचते थे।

Exit mobile version