उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत, हादसे की होगी जांच

Kedarnath Helicopter Crash : Seven killed in Rudraprayag Helicopter Crash at Kedarnath Uttrakhand

Kedarnath Helicopter Crash, Helicopter Crash, Rudraprayag Helicopter Crash, Crash in Kedarnath , Kedarnath Helicopter Service, Kedarnath Helicopter Service, Kedarnath Helicopter Uttrakhand Helicopter Crash,

Kedarnath Helicopter Crash : Seven killed in Rudraprayag Helicopter Crash at Kedarnath Uttrakhand

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिल में केदारनाथ धाम से से वापिस आ रहे हेलिकॉटर रविवार सुबह 5:20 बजे क्रेश हो गया। जिसमें 7 जनों की मौत हो गई। इसमें सभी के शव बुरी तरह से जल गए। हादसा गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई। इस हादसे में सभी शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए है। वही अब चार धाम यात्रामें सोमवार तक हेलिकॉप्टर सेवा को बंद कर दिया है।

रुद्रप्रयाग जिले में हेलिकॉप्टर क्रैश में मृतकों की सूची

1. कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान – 39 वर्ष पायलट, निवासी, दौसा, जयपुर
2. विक्रम रावत – बीकेटीसी प्रतिनिधि, निवासी रासी, ऊखीमठ
3. विनोद देवी – 66 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश
4. तृष्टि सिंह – 19 वर्ष, निवासी उत्तरप्रदेश
5. राजकुमार सुरेश जायसवाल – 41 वर्ष, निवासी गुजरात
6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल – निवासी महाराष्ट्र
7. काशी – 2 वर्षीय बालिका, निवासी महाराष्ट्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए है। अब हिमालय क्षेत्रों में उड़ान अनुभव वाले पायलटों को ही उड़ान की अनुमति दी जाएगी। इस क्षेत्र में सवाओं के लिए सख्त एसओपी और मानक संचालन नियम बनाए जाएंगे।

देहरादून में ही “कमांड एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर” की स्थापना होगी।​ जिसमें डीजीसीए, नागरिक उड्डयन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी तैनात होंगे। मौसम के लिए आधुनिक उपकरण लगाने और मृतकों के शवों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है।

Exit mobile version