कोलकाता। जी-20 शिखर सम्मेलन (G-20 Summit Dinner 2023) में राष्ट्रपति (President) द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के रात्रिभोज निमंत्रण में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (Mamata Banerjee ) ममता बनर्जी शनिवार को शामिल होंगी।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुश्री बनर्जी शुक्रवार दोपहर नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगी। वह शिखर सम्मेलन से बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात कर सकती हैं ,जिनके साथ उनके बहुत सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। वह रविवार को कोलकाता वापस लौटेंगी और फिर 12 सितंबर को स्पेन यात्रा पर जायेंगी,जहां वह उद्योग जगत के कई दिग्गजों के साथ वह पश्चिम बंगाल को निवेश के लिए अनुकूल राज्य के रूप में पेश करने के लिए रोड शो करेंगी।
तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

उन्होंने बताया कि बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का 7वां संस्करण आगामी 21-22 को कोलकाता में आयेजित किया जायेगा। यह राज्य भौगोलिक लाभ, सक्रिय सरकारी नीतियों, कुशल मानव संसाधनों और जीवंत कारोबारी माहौल के संयोजन के साथ देश की आर्थिक विकास की कहानी में एक अहम किरदार के रूप में उभरा है।
पश्चिम बंगाल देश के 12 प्रतिशत चमड़े और 10 प्रतिशत लोहे और इस्पात निर्यात के साथ अग्रणी निर्यातकों में से एक है। एमएसएमई औद्योगिक पिरामिड का महत्वपूर्ण आधार है और राज्य में देश की दूसरी सबसे बड़ी एमएसएमई (लगभग 90 लाख इकाइयां) हैं, जो भारत के एमएसएमई का 14 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स
Tags : G-20 Summit Dinner 2023 , ARVIND KEJRIWAL, G-20 Summit,G-20 Summit 2023, G-20 Summit India, Draupadi Murmu, Mamata Banerjee, Ashok Gehlot,