बॉलीवुड सिंगर संतोख सिंह के ‘मोनालिसा’ व ‘दिल्ली की जाटणी’ ने मचाई धूम

Bollywood singer Santokh Singh's 'Monalisa' and 'Dilli Ki Jatni'

Dilli Ki Jaatni, Aakash Vats, Sapna Chaudhary, Santokh Singh, New Haryanvi Song 2020, Santokh Singh latest news, Santokh Singh viral news, Santokh Singh best songs news, Punjab latest news,

-सपना चौधरी के साथ ‘मौजां…’ व ‘5 साल…’ बटोर रहे हैं सुर्खियां

@गुरजंट धालीवाल

जयपुर। म्युजिक डायरेक्टर, गीतकार व बॉलीवुड सिंगर संतोख सिंह इन दिनों हाल ही में सपना चौधरी के साथ रिलीज हुए हरियाणवी गाने ‘दिल्ली की जाटणी..’ व पंजाबी गाना ‘मौजां’, अपकमिंग हिंदी मूवी ‘100 बक्स’ के गाने ‘मोनालिसा..’ की वजह से खूब चर्चा में है। वहीं, इसी साल जनवरी में रिलीज हुआ पंजाबी गीत ‘5 साल..’ श्रोताओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के एक छोटे से गांव संगतपुरा में जन्मे संतोख सिंह ने अपने कॅरिअर की शुरूआत एक म्युजिक डायरेक्टर के रूप में की थी, मगर अब वे गीतकार के साथ-साथ गायकी में इलाके का नाम देश-विदेश में रोशन कर चुके हैं।

गायकी के अपने शौक को पूरा करने के लिए मायानगरी मुम्बई का रुख किया और वहां जाकर गीतकार व संगीतकार के रूप में अपना पहला सुपरहिट सांग ‘चन्ना वे घर आ जा…’ देने वाले संतोख सिंह अब संगीतकार के साथ-साथ गीतकार व गायकी में भी जलवे बिखरने लगे हैं जिसके परिणामस्वरूप उन्हें वर्ष 2018 में बेस्ट इंडियन आइकॉन अवार्ड मिल चुका है।

वेस्टर्न म्युजिक में लंदन से प्राप्त की शिक्षा

श्रीगंगानगर से स्नात्तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद संतोख सिंह इंडियन क्लासिकल, वेस्टर्न क्लासिकल और पियानो की शिक्षा के लिए मुम्बई पहुंचे। वहां उन्होंने जोए फर्नाडिस इंडियन क्लासिकल व पियानो की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने वेस्टर्न क्लासिकल की शिक्षा रॉयल म्युजिक यूनिवर्सिटी, लंदन से हासिल की।

संतोख सिंह ने सिंगर जसपिंद्र नरूला के एलबम ‘सांवरिया’ से बतौर म्युजिक डायरेक्टर के रूप में म्युजिक इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद कुणाल गांजेवाला के एलबम ‘चन्ना वे घर आ जा…’ में गीतकार व संगीताकार के रूप में संतोख सिंह को देश-विदेश में प्रसिद्वि मिली। इस सुपरहिट एलबम के बाद संतोख सिंह ने पीछे मुडक़र नहीं देखा और एक के बाद एक स्टार गायकों के लिए म्युजिक डायरेक्टर के रूप में अनेक गानों पर म्युजिक दिया।

इन सिंगर्स के गानों को दिया म्युजिक डायरेक्शन

संतोख सिंह ने उदित नारायण के एक टीवी शो के प्रमोशनल सांग का म्युजिक डायरेक्शन दिया। उन्होंने मीका सिंह के गाने ‘तूंबा बोले यारां दा…’ व ‘डीजे वाळया वे देशी बीट वजा..’, हिंदी फिल्म- एक लव स्टोरी के प्रमोशनल सांग में सुखविंद्र सिंह के गीत का म्युजिक दिया। कॉमेडी फिल्म बुंबो में सुनिधि चौहान, जावेद अली के साथ ‘पिंकी पंजाबी-देख ले तू टच करके..’ गाने में न केवल म्युजिक दिया बल्कि गाया भी है।

संतोख सिंह ने नेहा कक्कड़ के साथ दो गानों-रासलीला कर ले व हिंदी फिल्म-गन एण्ड गोल में ‘बाहां गोरियां’ गाया और म्युजिक दिया। इसी तरह पंजाबी फिल्म-‘मर जांवा गुड़ खा के’ के गानों में म्युजिक डायरेक्शन दिया। फिल्म- लक्की कबुतर में कई गानों में संतोख सिंह ने अपनी आवाज दी है।

इसके अलावा उन्होंने श्रेया गोशाल, रितु पाठक, सोनू कक्कड़ के गानों को भी म्युजिक डायरेक्शन किया है। सा रे गा मा लिटिल चैंप में नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया, जावेद अली के साथ ज्यूरी जज के रूप में भी संतोख सिंह ने भूमिका निभाई।

मल्लिका शेरावत की फिल्म में दिया हिट सांग

संतोख सिंह को गायक व संगीतकार के रूप में विवेक ओबेराय व मल्लिका शेरावत की हिंदी मूवी-किस्मत लव पैसा दिल्ली में प्रमोशनल सांग ‘हैप्पी बडडे..’ ने देशभर में शोहरत दिलाई। इसके बाद उन्होंने बतौर गायक, संगीतकार व रचनाकार के रूप में जी म्युजिक पर सुपरहिट सांग ‘हिप्प वाला टैटू..’, ‘हाल दा महरम…’, ‘रिंग डायमंड दी…’, कुणाल गांजेवाला के साथ ‘मां…’ जैसे कई हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी व राजस्थानी गानों को स्वर दिया। संतोख सिंह के अब तक 16 एलबम, 14 हिंदी व पंजाबी फिल्में आ चुकी हैं जिनमें उन्होंने बतौर गायक, संगीतकार व गीतकार के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाई है।

इस माह लांच हुए तीन गाने

साल 2020 संतोख सिंह के लिए अति व्यस्त है। जनवरी माह में पंजाबी सांग- 5 साल, सपना चौधरी के साथ हरियाणवी सांग-दिल्ली की जाटणी तथा अपकमिंग हिंदी मूवी-100 बक्स का प्रमोशनल सांग-‘मोनालिसा’ रिलीज हो चुके हैं। ये तीनों गाने इन दिनों खूब सूर्खियां बटोर रहे हैं।

कल रिलीज होगी हिंदी मूवी ‘100 बक्स’

संतोख सिंह के म्युजिक डायरेक्शन में हिंदी मूवी ‘दा 100 बक्स..’ 21 फरवरी को रिलीज होगी। अपकमिंग प्रोजेक्ट के बात करें तो इसी साल फिल्म ‘मोदी जी की बेटी’ भी रिलीज होने वाली है।

मिल चुके हैं कई अवार्ड

संगीतकार, गीतकार व गायक संतोख सिंह को फिल्म इंडस्ट्री के कई अवार्ड मिल चुके हैं। बकौल, संतोख सिंह उन्हें बेस्ट यंग म्युजिक डायरेक्टर, बेस्ट इंडियन आइकॉन अवार्ड के साथ-साथ राजस्थान रत्न का सम्मान भी मिल चुका है। इसके अलावा वर्ष 2016, 2017 व 2018 में लगातार तीन वर्ष तक दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए बतौर म्युजिक डायरेक्टर, गीतकार व गायक के रूप में नामित हो चुके हैं। साथ ही इन तीनों अवार्ड शो में संतोख सिंह ने प्रफॉर्मेंस भी किया है।

अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here

www.hellorajasthan.com से जुड़े सभी अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करें.

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version