Holi 2023 : होली पर राशि के अनुसार करें रंगों का चयन, जाने आपके लिए कौनसा रंग है शुभ

Holi 2023 : Holi Colors according to Zodiac Sign , Know More Horoscope

Celebrate Holi Festival, Holi 2023, holi celebrations, Holi colors, holi wishes,Holi Horoscope, Holi 2023, holika dahan, holika dahan 2023, holi bonfire, holi bonfire signifies, Holika Dahan 2023 Shubh Muhurta, Happy Holika Dahan, Holika Dahan 2023 Date, Holika Dahan Significance, Choti Holi 2023, When is Choti Holi 2023, होलिका दहन 2023, होलिका दहन, होलिका दहन 2023 शुभ मुहूर्त, होलिका दहन की पूजा विधि, कब होगा होलिका दहन, होलिका दहन की तारीख, छोटी होली 2023, Holi Colors, Holi colors significance, which color to use in holi,

Holi 2023 : Holi Colors according to Zodiac Sign , Know More Horoscope

— ज्योर्तिवद् विमल जैन

सामान्यत: लाल, गुलाबी, नारंगी, पीले रंग से लोग होली खेलना पसंद करते हैं। यदि इन रंगों के साथ जन्मतिथि एवं राशि के अनुसार निर्धारित रंगों का प्रयोग करें तो जीवन में आनन्द की बहार आयेगी। होली के पावन पर्व को कैसे बनावें और अधिक भाग्यशाली? किस रंग के इस्तेमाल से सँवरेगी किस्मत? होली पर कौन सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत? किस रंग से करना है परहेज?

रंगों के पर्व होली के पावन पर्व पर कौन-सा रंग हमारे जीवन को सकारात्मक उर्जा से परिपूर्ण करके खुशनुमा बनायेगा? इसकी जानकारी हमने प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन जी से चाही तो उन्होंने बताया कि ज्योतिष में प्रत्येक जातक (व्यक्ति) की जन्मतिथि और राशि अलग-अलग होती हैं।

हर राशियों का गुण, धर्म और रंग जन्मतिथि और राशि के अनुसार अलग-अलग होता है। ज्योतिष की मान्यता है कि जन्मतिथि व जन्मराशि के ग्रहस्वामी के अनुसार निश्चित रंगों का प्रयोग किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि का सुयोग बना रहता है।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

Holi 2023 : होली पर जाने राशि अनुसार कैसे करें रंगों का चयन

प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि अपने दैनिक जीवन में भी इन्हीं रंगों का प्रयोग करना शुभ फलदायी रहता है। आप भी होली के रंगारंग पावन पर्व पर अपने को और अधिक खुशनुमा बनाने के लिए निर्धारित रंगों का ही प्रयोग करें।

होली पर द्वादश राशियों के भाग्यशाली रंग—मेष (राशि स्वामी मंगल)-लाल, गुलाबी एवं नारंगी।
वृषभ (राशि स्वामी शुक्र)-सफेद एवं क्रीम।
मिथुन (राशि स्वामी बुध)-हरा व फिरोजी।
कर्क (राशि स्वामी चन्द्रमा)-सफेद व क्रीम।
सिंह (राशि स्वामी सूर्य)-केसरिया, लाल व गुलाबी।
कन्या (राशि स्वामी बुध)-हरा व फिरोजी।
तुला (राशि स्वामी शुक्र)-सफेद व हल्का नीला।
वृश्चिक (राशि स्वामी मंगल)-नारंगी, लाल व गुलाबी।
धनु (राशि स्वामी वृहस्पति)-पीला व सुनहरा।
मकर व कुम्भ (राशि स्वामी शनि)-भूरा, स्लेटी व ग्रे।
मीन (राशि स्वामी वृहस्पति)-पीला व सुनहरा।

होली को स्नेह, आनन्द, उल्लास व उमंग के साथ मनाने के लिए इन्हीं रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Holi Ke Totke : होली के ये 21 चमत्कारी टोटके बदल सकते है आपकी किस्मत

Holi 2023 : होली पर राशि के अनुसार आपको किन रंगों से करना है परहेज

मेष-काला, नीला व हरा।
वृषभ-हरा व लाल।
मिथुन-लाल, नारंगी, पीला।
कर्क-हरा, काला, नीला।
सिंह-नीला, काला, हरा।
कन्या-पीला, लाल, नारंगी।
तुला-हरा व पीला।
वृश्चिक-काला, नीला, हरा।
धनु-हरा, काला, नीला।
मकर-लाल, हरा, नारंगी।
कुम्भ-नारंगी, लाल, हरा।
मीन-काला, नीला, हरा।

अपने दैनिक प्रयोग में आनेवाली समस्त वस्तुओं तथा परिधान में इन रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Holika Dahan 2023 : होलिका दहन 6 मार्च को और खेलेंगे रंगों की होली 7 मार्च को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व

होली पर जन्मतिथि के अनुसार रंगों का चयन

जिन्हें अपनी जन्मराशि मालूम न हो उन्हें अपनी जन्मराशि व जन्मतिथि के अनुसार दैनिक जीवन में भी रंगों चयन करके होली के पर्व को और अधिक खुशनुमा बना सकते हैं।
जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19 व 28 (स्वामी सूर्य) हो, उनके लिए लाल, गुलाबी, केसरिया।
2, 11, 20 व 29 (स्वामी चन्द्रमा) वालों के लिए सफेद व क्रीम।
3, 12, 21 व 30 (स्वामी वृहस्पति) के लिए सभी प्रकार के पीला व सुनहरा पीला।
4, 13, 22 व 31 (स्वामी राहु) के लिए सभी प्रकार के चमकीले, चटकीले मिले-जुले व साथ ही हल्का स्लेटी रंग।
5, 14 व 23 (स्वामी बुध) के लिए हरा, धानी व फिरोजी रंग।
6, 15 व 24 (स्वामी शुक्र) के लिए सफेद व चमकीला सफेद अथवा आसमानी नीला।
7, 16 व 25 (स्वामी केतु) के लिए चमकीला, स्लेटी व ग्रे रंग।
8, 17 व 26 (स्वामी शनि) के लिए काला, ग्रे व नीला रंग।
जबकि 9, 18 व 27 (स्वामी मंगल) के लिए लाल, गुलाबी व नारंगी रंग लाभ पहुँचाने में सहायक रहते हैं।

जीवन में विविध रंगों का व्यापक असर पड़ता है। भले ही हमें उनका तात्कालिक असर मालूम न पड़ता हो।

होली पर जन्मतिथि के अनुसार इन रंगों से करें बचाव

जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19 व 28 (स्वामी सूर्य) हो, उनको काला, नीला से।
2, 11, 20 व 29 (स्वामी चन्द्रमा) वालों को हरा, काला व नीला से।
3, 12, 21 व 30 (स्वामी वृहस्पति) वालों को हरा, काला व नीला से।
4, 13, 22 व 31 (स्वामी राहु) लाल से।
साथ ही 5, 14 व 23 (स्वामी बुध) वालों को पीला से।
6, 15 व 24 (स्वामी शुक्र) वालों को पीला से।
7, 16 व 25 (स्वामी केतु) वालों को काला से।
8, 17 व 26 (स्वामी शनि) वालों को लाल से।
जबकि 9, 18 व 27 (स्वामी मंगल) वालों को काला, नीला, हरा व भूरा रंग से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Holi : होली पर रंग के दाग धब्बे इस तरह से छुड़ाए, जाने टिप्स

(हस्तरेखा विषेशज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद्, एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी -221002)

Tags : Holi 2023, Horoscope,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version