Holi : होली पर विशेष : होली पर राशि के अनुसार खेलें रंंग, बदल जाएगी आपकी किस्मत

Holi 2022 : Holi Play By Choosing Colors According to Zodiac Signs

holi, holi 2021, happy holi, holi 2021 date, holi 2022, happy holi images, happy holi 2021, holi images, image of holi, holi kab hai, holi date 2021, Holi colors, lucky color, according to zodiac sign, holi, holika, holi 2022, zodiac signs, राशि के अनुसार रंगों का चुनाव, होली 2022

Holi 2022 : Holi Play By Choosing Colors According to Zodiac Signs

ज्योतिर्विद विमल जैन
Holi 2022 : होली के पावन पर्व (Holi Festival) को कैसे बनावें और अधिक भाग्यशाली? किस रंग के इस्तेमाल से सँवरेगी किस्मत? होली पर कौन सा रंग चमकाएगा आपकी किस्मत? किस रंग से करना है परहेज? रंगों के पर्व होली के पावन पर्व पर कौन-सा रंग हमारे जीवन को सकारात्मक उर्जा से परिपूर्ण करके खुशनुमा बनायेगा?

इस पर अधिक जानकारी दे रहें है प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन।

उन्होंने बताया कि ज्योतिष में प्रत्येक जातक (व्यक्ति) की जन्मतिथि और राशि अलग-अलग होती हैं। हर राशियों का गुण, धर्म और रंग जन्मतिथि और राशि के अनुसार अलग-अलग होता है।

ज्योतिष की मान्यता है कि जन्मतिथि व जन्मराशि के ग्रहस्वामी के अनुसार निश्चित रंगों का प्रयोग किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि का सुयोग बना रहता है।

यह भी पढ़ें : Holi : होली पर रंग के दाग धब्बे इस तरह से छुड़ाए, जाने टिप्स

Holi Colours

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

How to Select colours on Holi : कैसे करें रंगों का चयन

प्रख्यात ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि अपने दैनिक जीवन में भी इन्हीं रंगों का प्रयोग करना शुभ फलदायी रहता है। आप भी होली के रंगारंग पावन पर्व पर अपने को और अधिक खुशनुमा बनाने के लिए निर्धारित रंगों का ही प्रयोग करें।

Holi Colours by Horoscope : द्वादश राशियों के भाग्यशाली रंग

मेष (राशि स्वामी मंगल)-लाल, गुलाबी एवं नारंगी।

वृषभ (राशि स्वामी शुक्र)-सफेद एवं क्रीम।

मिथुन (राशि स्वामी बुध)-हरा व फिरोजी।

कर्क (राशि स्वामी चन्द्रमा)-सफेद व क्रीम।

​सिंह (राशि स्वामी सूर्य)-केसरिया, लाल व गुलाबी।

कन्या (राशि स्वामी बुध)-हरा व फिरोजी।

तुला (राशि स्वामी शुक्र)-सफेद व हल्का नीला।

वृश्चिक (राशि स्वामी मंगल)-नारंगी, लाल व गुलाबी।

धनु (राशि स्वामी वृहस्पति)-पीला व सुनहरा।

मकर व कुम्भ (राशि स्वामी शनि)-भूरा, स्लेटी व ग्रे।

मीन (राशि स्वामी वृहस्पति)-पीला व सुनहरा।

होली को स्नेह, आनन्द, उल्लास व उमंग के साथ मनाने के लिए इन्हीं रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

Holi Ke Totke : होली के ये 21 चमत्कारी टोटके बदल सकते है आपकी किस्मत

Holi

Holi Colours : राशि के अनुसार इन रंगों से रहे दूर

होली के अवसर पर आपको किन रंगों से करना है परहेज इसके बारे में जानकारी।

मेष-काला, नीला व हरा।

वृषभ-हरा व लाल।

मिथुन-लाल, नारंगी, पीला।

कर्क-हरा, काला, नीला।

सिंह-नीला, काला, हरा।

कन्या-पीला, लाल, नारंगी।

तुला-हरा व पीला।

वृश्चिक-काला, नीला, हरा।

धनु-हरा, काला, नीला।

मकर-लाल, हरा, नारंगी।

कुम्भ-नारंगी, लाल, हरा।

मीन-काला, नीला, हरा।

अपने दैनिक प्रयोग में आनेवाली समस्त वस्तुओं तथा परिधान में इन रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Holi Clours by Date of Birth : जन्मतिथि के अनुसार रंगों का चयन

जिन्हें अपनी जन्मराशि मालूम न हो उन्हें अपनी जन्मराशि व जन्मतिथि के अनुसार दैनिक जीवन में भी रंगों चयन करके होली के पर्व को और अधिक खुशनुमा बना सकते हैं।

जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19 व 28 (स्वामी सूर्य) हो, उनके लिए लाल, गुलाबी, केसरिया।

2, 11, 20 व 29 (स्वामी चन्द्रमा) वालों के लिए सफेद व क्रीम।

3, 12, 21 व 30 (स्वामी वृहस्पति) के लिए सभी प्रकार के पीला व सुनहरा पीला।
4, 13, 22 व 31 (स्वामी राहु) के लिए सभी प्रकार के चमकीले, चटकीले मिले-जुले व साथ ही हल्का स्लेटी रंग।

5, 14 व 23 (स्वामी बुध) के लिए हरा, धानी व फिरोजी रंग। 6, 15 व 24 (स्वामी शुक्र) के लिए सफेद व चमकीला सफेद अथवा आसमानी नीला।

7, 16 व 25 (स्वामी केतु) के लिए चमकीला, स्लेटी व ग्रे रंग।

8, 17 व 26 (स्वामी शनि) के लिए काला, ग्रे व नीला रंग।

जबकि 9, 18 व 27 (स्वामी मंगल) के लिए लाल, गुलाबी व नारंगी रंग लाभ पहुँचाने में सहायक रहते हैं।

जीवन में विविध रंगों का व्यापक असर पड़ता है। भले ही हमें उनका तात्कालिक असर मालूम न पड़ता हो।

Holi Colours : जन्मतिथि के अनुसार किन रंगों से बचना है

जिनकी जन्मतिथि किसी भी माह की 1, 10, 19 व 28 (स्वामी सूर्य) हो, उनको काला, नीला से।

2, 11, 20 व 29 (स्वामी चन्द्रमा) वालों को हरा, काला व नीला से।

3, 12, 21 व 30 (स्वामी वृहस्पति) वालों को हरा, काला व नीला से।

4, 13, 22 व 31 (स्वामी राहु) लाल से। साथ ही 5, 14 व 23 (स्वामी बुध) वालों को पीला से।

6, 15 व 24 (स्वामी शुक्र) वालों को पीला से।

7, 16 व 25 (स्वामी केतु) वालों को काला से।

8, 17 व 26 (स्वामी शनि) वालों को लाल से।

जबकि 9, 18 व 27 (स्वामी मंगल) वालों को काला, नीला, हरा व भूरा रंग से बचना चाहिए।

ज्योतिषविद् विमल जैन ने बताया कि ज्योतिष की मान्यता के मुताबिक निश्चित रंगों का प्रयोग करके हम अपने को और अधिक ऊर्जावान तथा भाग्यशाली बना सकते हैं।

जन्मराशि और जन्मतिथि के आधार पर चयन किए गए निश्चित रंगों का प्रयोग शुभ फलकारी रहता है। यदि जीवन में नियमित रूप से अपनी राशि या जन्मतिथि के अनुसार निर्धारित रंगों का प्रयोग करें तो जीवन में सुख-समृद्धि के साथ भाग्य में चार चाँद लग सकते हैं।

(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी)

More News : holi, holi 2021, happy holi, holi 2021 date, holi 2022,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version