Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023 : इस सप्ताह क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, जाने साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023 saptahik rashifal Aries to Pisces zodiac signs predictions

Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023, Weekly Horoscope , Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Weekly Horoscope 2023,Rashifal 2023,Aaj ka Rashifal,Today Horoscope,Weekly Rashifal September 2023, Weekly Horoscope 18th to 24th September 2023, Rashifal hindi news, Religion news in hindi, साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से 24 सितंबर 2023, साप्ताहिक राशिफल, राशिफल, धर्म समाचार, Rashifal Hindi News

Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023 saptahik rashifal Aries to Pisces zodiac signs predictions

Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023 : इस सप्ताह आपकी किस्मत के सितारे क्या कहतें है, इस पर विस्तार से आपकी राशि बता रहें है हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी के ज्योतिषविद् विमल जैन। साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 सितंबर 2023 से 1 अक्टूबर 2023 ।

मेष- Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

सप्ताह में 25 से 28 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक भाग्योन्नति के नवीन आयाम सुलभ होंगे। नवयोजना का शुभारम्भ होगा। अभिलाषा की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। रचनात्मक क्रिया-कलापों के प्रति अभिरुचि रहेगी। राजकीय पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। मनो-विनोद के अवसर सुलभ होंगे। आपसी वैमनस्यता में कमी आयेगी। पत्नी के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार होगा।

प्रभावशाली हस्तियों से संपर्क बनेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। यात्रा सुखद होगी। तदुपरान्त 30 की रात्रि 9/08 बजे तक समय भाग्य के विपरीत रहेगा। महत्वपूर्ण उपलब्धि में विलम्ब होगा। व्यवसाय में निराशा रहेगी। धनागम में बाधा उपस्थित होगी। कर्ज की अदायगी समय पर नहीं हो पायेगी। मन अशांत रहेगा। शेष 1 अक्टूबर तक समय अनुकूल रहेगा। शारीरिक-मानसिक कष्ट में कमी की अनुभूति होगी। व्यापार में धन निवेश होगा।

भाग्योदय टिप्स

-प्रतिदिन माँ भगवती का दर्शन-पूजन करें। मंगल ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें, मंगलवार का व्रत करें।
-जनहित के लिए पानी की व्यवस्था करें।

वृषभ-Taurus (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

सप्ताह में 25 से 30 सितम्बर की रात्रि 9/08 बजे तक सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। मनोवांछित सफलता का सुयोग बनेगा। परिस्थितियों में क्रमिक सुधार होगा। संकल्प सिद्धि का प्रयास होगा। योजना की शुरुआत हेतु सुपरिचितों एवं स्वजनों से विचार-विनियम होगा। विवाद के समापन होने से खुशी होगी।

दूसरों के आश्वासनों से मानसिक राहत मिलेगी। निजी जिन्दगी में सुख-सुविधा के जरूरी साधन सुलभ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने विवाद का समापन होगा। अधूरी या नव योजना प्रगति पर होगी। स्थान परिवर्तन की दिशा में प्रसंग उपस्थित होगा। शेष 1 अक्टूबर तक समय आशा के विपरीत रहेगा। स्वयं की प्रतिभा का सदुपयोग नहीं कर सकेंगे। जनसम्पर्क का लाभ नहीं मिलेगा। पारस्परिक संबंधों में कटुता उत्पन्न होगी। धन सम्पत्ति विषयक मसला उलझेगा। अशांति का वातावरण रहेगा।

भाग्योदय टिप्स

-शुक्रवार के दिन श्री महालक्ष्मी जी का दर्शन-पूजन करें तथा शुक्रग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।
-घर के शयन कक्ष की चादर साफ सुथरी रखनी चाहिये।

Surya Rashi Parivartan 2023 : सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष, कर्क, वृश्चिक एवं धनु राशि वालों की बदलेगी किस्मत, जाने अन्य राशियों का हाल

मिथुन-Gemini (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)

सप्ताह में 25 से 26 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक दिनमान प्रतिकूल रहेगा। वैचारिक स्थिरता के कारण कार्यों में व्यतिक्रम रहेगा। स्वजनों एवं प्रियजनों से निराशा हाथ लगेगी। धन लाभ में कमी आयेगी। जीवन साथी से असहयोग रहेगा। चोट-चपेट दुर्घटना की आशंका रहेगी।

शेष 1 अक्टूबर तक अड़चनों का समापन होगा। कार्य-व्यवसाय-अर्थ पक्ष में सफलता मिलेगी। अधूरी योजना साकार होने को होगी। आर्थिक-व्यावसायिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। बुद्धि का विकास होगा। विवादास्पद मसला सुलझने को होगा। शत्रु परास्त होंगे। आत्मिक शांति की अनुभूति होगी। किसी के माध्यम से बकाए रकम की प्राप्ति होगी। कठिनाइयों के निराकरण में मित्र एवं परिजन सहायक होंगे। सहयोगियों के गतिविधियों से राहत मिलेेगा। जिम्मेदारियों को निभाने हेतु व्यय करना पड़ेगा। प्रसन्नता होगी।

भाग्योदय टिप्स

-अष्टविनायक गणेशजी का दर्शन पूजन करना साथ ही बुध ग्रह से संबंधित हरे रंग की वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा।

-सोते समय अपना सिर उत्तर या पूर्व दिशा में रखें।

कर्क-Cancer (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सप्ताह में 25 से 26 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक विविध पक्षों में सफलता मिलेेगी। सार्थक क्षेत्र में नवपरिवर्तन होगा। आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी। व्यक्तिगत परेशानी में कमी होगी। समझदारी से किया गया कार्य सार्थक होगा। श्रेष्ठजनों से सम्पर्क का लाभ मिलेेगा। तत्पश्चात् 28 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक समय अशुभ रहेगा। आशानुकूल सफलता में विलम्ब होगा।

सिद्धि का प्रयास निष्फल होगा। स्पष्टवादिता घातक होगी। सुख में व्यतिक्रम रहेगा। दूसरों से स्वयं को हानि होगी। व्यर्थ भ्रमण से समय नष्ट होगा। शेष 1 अक्टूबर तक आर्थिक प्रगति होगी। आपसी गलतफहमियाँ दूर होगी। जनकल्याण की भावना जागृत होगी। परिवार में मांगलिक आयोजन संपादित होंगे। उत्साह में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में अभिरुचि रहेगी। नवसमाचार मिलने को होंगे। उल्लास का वातावरण रहेगा। मेल-मिलाप में रुचि रहेगी। वैमनस्यता का समापन होगा। सत्संग से शांति मिलेगी।

भाग्योदय टिप्स

-श्री हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें। बन्दरों को गुड़ व चना खिलायें।
-परिवार की बातों की अनदेखी न करें।

सिंह-Leo (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सप्ताह में 25 से 28 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक ग्रहस्थिति अनुकूल रहेगा। मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श होगा। समस्याओं का संतोषजनक समाधान होगा। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। शत्रु हानि पहुँचाने में असफल रहेंगे। उल्लास का माहौल रहेगा। सुसमाचार की प्राप्ति से खुशी होगी। मौज-मस्ती के निमित्त व्यय की अधिकता रहेगी। घरेले समस्या का निराकरण होगा।

धर्म में आस्था रहेगी। भौतिक सुख के निमित्त अधिक व्यय होगा। तदनन्तर 30 की रात्रि 9/08 बजे तक मन अशांत रहेगा। मनोरथ अधूरे रह जायेंगे। कार्यों में व्यतिक्रम रहेगा। वाद-विवाद की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता रहेगी। सुख शांति का अभाव रहेगा। यात्रा में कष्ट होगा। शेष 1 अक्टूबर तक समय अच्छा रहेगा। परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझेगा।

भाग्योदय टिप्स

-भगवान सूर्यदेव की सविधि पूजा-अर्चना करें तथा नजदीक के मन्दिर में लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
-वाद-विवाद की स्थिति में वाणी पर संयम रखें।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

कन्या-Virgo (टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो)

सप्ताह में 25 से 30 सितम्बर की रात्रि 9/08 बजे तक व्यवसायिक कार्यों में प्रगति होगी। विचाराधीन योजना मूर्तरूप में परिणित कर सकेंगे। धनागम का सुअवसर प्राप्त होगा। स्वाध्याय में रुचि रहेगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति का माहौल रहेगा। दर्शनीय स्थलों की यात्रा से आत्मिक आनंद की अनुभूति होगी। आपके हितैषी आपका भरपूर साथ देंगे। समय पर काम आयेंगे। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मौज-म स्ती के निमित्त अधिक व्यय करना पड़ेगा।

जनकल्याण की भावना जागृत होगी। संत समागम होगा। धार्मिक यात्रा से आत्म संतोष की अनुभूति होगी। स्वयं का लिया गया निर्णय हितकर रहेगा। मेल-मिलाप में रुचि रहेगी। शेष 1 अक्टूबर तक परेशानी रहेगी। दैनिक क्रियाकलापों के प्रति अरुचि रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। कर्ज की अदायगी की चिंता रहेगी। निजी प्रतिभा का सदुपयोग नहीं कर पायेंगे। यात्रा असफल रहेगी।

भाग्योदय टिप्स

-श्रीगणेशजी का दर्शन-पूजन करें, मोदक का भोग लगावें तथा गाय को हरा घास खिलावें।
-संकट की घड़ी में दूसरे का सहयोग लेने में संकोच न करें।

तुला-Libra (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सप्ताह में 25 से 26 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक असफलता की स्थिति रहेगी। आरोग्य सुख में कमी होगी। जोखिम से हानि होगी। क्रोध की अधिकता रहेगी। धन का अभाव रहेगा। अधीनस्थ सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। आपके व्यवहार से दूसरों को तकलीफ होगी। शेष 1 अक्टूबर तक समय संतोषजनक रहेगा। विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त होगा।

आशानुकूल सहयोग मिलेेगा। कर्ज की अदायगी समय पर हो जायेगी। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क बढ़ेगा। राजकीय पक्ष से लाभ होंगे। सुसंदेश की प्राप्ति होगी। आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। यात्रा का प्रसंग बनेगा। आध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। मित्रों-परिजनों के माध्यम से विवाद का समापन होगा। मनोरंजन में रुचि रहेगी। आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विविध पक्षों में अनुकूलता रहेगी। जनसंपर्क लाभदायी रहेगा। पुरातन मित्रों का सहयोग मिलेगा।

भाग्योदय टिप्स

-शुक्रवार का व्रत भाग्य उन्नति मेंं सहायक रहेगा साथ ही सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें।
-बोलते समय अपशब्दों का प्रयोग न करें।

सप्ताह में 25 से 26 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक अभीष्ट कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नवीन स्रोत सामने आयेंगे। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का लाभ मिलेगा। उत्तरदायित्व हेतु व्यय करना पड़ेगा। समय पर सहयोगी काम आयेंगे। तदुपरान्त 28 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक अड़चनें उपस्थित होगी। आपसी संबंधों में तनाव रहेगा। राजकीय पक्ष से कष्ट होगा।

राजनेताओं को प्रतिकूलता के दौरान गुजरना पड़ेगा। वरिष्ठजनों की सलाह अमान्य होगी। शेष 1 अक्टूबर तक निराशा का समापन होगा। आशाएँ फलीभूत होंगी। विचारित योजना कार्यरूप में परिणित होगी। व्यावसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा। किसी के माध्यम से विवाद का समापन पक्ष में होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सुख के साधन सुलभ होंगे। मान-सम्मान परक कृत्य संपन्न होंगे। इच्छा शक्ति का विकास होगा। दर्शनीय स्थलों की यात्रा होगी।

भाग्योदय टिप्स

-शनिवार के दिन शनिदेव के मन्दिर में काली उड़द एवं सरसो का तेल चढ़ाना शुभकर रहेगा।
-साधु, सन्त, फकीरों से तर्क-कुतर्क न करें।

धनु-Sagittarius (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े)

सप्ताह में 25 से 28 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक समय प्रगति में सहायक रहेगा। कुछेक कार्य मनलायक बन जायेंगे। जटिल समस्या का समाधान पक्ष में होगा। आर्थिक उन्नति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। आपसी संबंधों में अत्यधिक प्रगाढ़ता रहेगी। वाद-विवाद का समापन होगा। आरोप प्रत्यारोप का निराकरण होगा। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग उपस्थित होगा। राजनैतिक क्रिया-कलापों में अभिरुचि रहेगी।

तत्पश्चात 30 की रात्रि 9/08 बजे तक मानसिक तनाव रहेगा। व्यावसायिक उन्नति में व्यवधान उत्पन्न होगी। विशेष प्रयास निष्फल होंगे। स्वास्थ्य में व्यतिक्रम रहेगा। मानसिक कष्ट की अनुभूति होगी। व्यय की अधिकता रहेगी। दूसरों की भूल से स्वयं को हानि होगी। शेष 1 अक्टूबर तक दिनमान शुभ फल प्रभावी रहेगा। सामाजिक कृत्यों की ओर रुचि रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। हर्ष होगा।

भाग्योदय टिप्स

-विष्णु भगवान की पूजा अर्चना का नियम अपनावें तथा तुलसी जी के पौधे का पूजन करें।
-मिट्टी के पक्के छोटे बर्तन में सरसों का तेल भरकर उसे नदी में प्रवाहित करें।

यह भी पढ़ें : Nimbu Mirch Totke : नींबू मिर्ची बांधने से कैसे मिलती है तरक्की या असफलता, जाने कैसे

मकर-Capricorn(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

सप्ताह में 25 से 30 सितम्बर की रात्रि 9/08 बजे तक अभिलाषा की पूर्ति होगी। आर्थिक-व्यावसायिक क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। नवसम्पर्क से कुछेक मसले सुलझेंगे। नवीन रूपरेखा तैयार होगी। स्वास्थ्य में अनुकूल सुधार होगा। धन संचय की ओर प्रवृत्ति रहेगी। किसी आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम उपस्थित होगा।

आपसी सलाह मशविरा से कामयाबी हासिल होगी। अपनेे व्यक्तित्व को बनाये रखने के लिए अधिक खर्च करना पड़ेगा। बुद्धि का विकास होगा। भोग-विलासिता की ओर रुचि रहेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी। शेष 1 अक्टूबर तक समय असंतोषजनक रहेगा। विचारित योजना अधूरी रहेगी। मित्रों से मतभेद उत्पन्न होगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी रहेगी। आवागमन में प्रतिकूलता रहेगी।

भाग्योदय टिप्स

-शनिवार के दिन महामृत्युञ्जय मंत्र का जाप करें। मंगलवार के दिन कर्ज चुकावें।
-बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित करें।

कुंभ-Aquarius (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

सप्ताह में 25 से 26 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक उलझनें रहेगी। मनोबल में कमी का एहसास होगा। वैचारिक स्थिरता का अभाव रहेगा। आय की तुलना में अधिक व्यय होगा। दूसरों की भूल से स्वयं को हानि होगी। प्रेम संबंधों में मनमुटाव रहेगा। वाद-विवाद की आशंका रहेगी। शेष 1 अक्टूबर तक अकल्पित लाभ होगा।

किसी नवीन योजना के लिए मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श होगा। अभीष्ट कार्यों में संतोषजनक सफलता मिलेगी। किसी के माध्यम से व्यक्तिगत जीवन में नवीन उपलब्धि हासिल होगी। स्वजनों-परिजनों के माध्यम से कुछेक समस्याएँ सुलझने को होगा।

पारिवारिक-सामाजिक कृत्यों की ओर अभिरुचि रहेगी। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होगी। धार्मिक स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम उपस्थित होगा। संत समागम होगा। अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। कर्ज की निवृत्ति का प्रयास सार्थक होगा। व्यक्तित्व का विकास होगा।

भाग्योदय टिप्स

-शनिवार के दिन श्री हनुमान जी या भैरव जी का दर्शन पूजन करें।
-अमावस्या तिथि पर अपने पूर्वजों के नाम दान-पुण्य अवश्य करें।

मीन-Pisces (दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची)

सप्ताह में 25 से 26 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक ग्रहस्थिति पक्ष में रहेगा। लाभ का सुअवसर बना रहेगा। सामयिक कार्य बनते रहेंगे। सद्विचारों के उदय से राहत मिलेेगा। बकाए रकम की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सदस्यों से गलतफहमी दूर होगी। खुशी होगी। तदनन्तर 28 सितम्बर की रात्रि 8/28 बजे तक मनोरथ अधूरे रहेंगे। स्वास्थ्य विपरीत रहेगा। विचारित कार्य अपूर्ण रहेंगे।

विरोधी प्रभावी होने की दिशा में प्रयत्ïनशील रहेंगे। शुभ फलों में न्यूनता रहेगी। मित्र या स्वजन आश्वासन देकर पीछे हट जायेंगे। कष्ट भी होगा। शेष 1 अक्टूबर तक समय सहायक रहेगा। नवयोजना दृष्टिगत होगी। स्वयं का निर्णय हितकर रहेगा। जीवन-साथी से सामंजस्य बना रहेगा। भौतिक सुख शांति का वातावरण रहेगा। इच्छित पद की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। समस्याओं की निवृत्ति का प्रयास होगा। उत्साह में वृद्धि होगी। अध्यात्म के प्रति अभिरुचि रहेगी।

भाग्योदय टिप्स

-शनिवार को कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लेवें। काले कौओं को रोटी खिलाएँ।
-सुबह उठकर अपने दोनों हाथों का दर्शन करें।

इस सप्ताह के व्रत -त्यौंहार

व्रत-त्यौहार, जयंती : सोमवार, 25 सितम्बर – जलझूलनी एकादशी व्रत स्मार्त
मंगलवार, 26 सितम्बर – जलझूलनी एकादशी व्रत वैष्णव, वामन द्वादशी व्रत
बुधवार, 27 सितम्बर – प्रदोष व्रत
गुरुवार, 28 सितम्बर – अनन्त चतुर्दशी व्रत
शुक्रवार, 29 सितम्बर – स्नान-दान-व्रतादि की पूॢणमा, पूॢणमा का श्राद्ध
शनिवार, 30 सितम्बर – पितृपक्ष आरम्भ, प्रतिपदा श्राद्ध, अशून्य शयन द्वितीया व्रत, द्वितीया श्राद्ध
रविवार, 1 अक्टूबर – तृतीया श्राद्ध।

(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न -परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिसी एंव वास्तुविद् , एस.2/1-76 ए, द्वितीय तल, वरदान भवन, टगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी)

तिलक लगाने से मिलती है सफलता, राहु-केतु और शनि के अशुभ प्रभाव को करता है कम

Tags : Weekly Horoscope 25 September to 1 October 2023, Weekly Horoscope , Aaj ka Rashifal, Today Rashifal, Weekly Horoscope 2023,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version