जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।
मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए यात्रा हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। चोट से स्वयं को बचाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद न करे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
नए लोगों से संपर्क बनेगा। नई योजना बनेगी। नए काम मिल सकते हैं। प्रयास करें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय होगी। मान-समान प्राप्त होगा।
मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
अपने ही व्यक्ति से कहासुनी की आशंका है। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेंगा। पुराना रोग उभर सकता है।
कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती
किसी आनंदायक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। काम करने का मन बनेगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करे। प्रसन्नता बनी रहेंगी। समय उत्तम है।
सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय
अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्य को करने का मन बनेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धैर्य रखें।
कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना
मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। संबंधियों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा
अप्रत्याशित खर्च के आने से तनाव बढ़ सकता है। व्यवस्था में मुश्किल होगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आसपास का वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धैर्य रखें।
वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा
नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछले समय में की गई मेहनत का फल मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। भागदौड़ रहेगी। विवेक का प्रयोग करे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ के योग अच्छे है। धैर्य रखें।
मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। लाभ में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापर-व्यवसाय लाभकारी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम
मित्रों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। संगीत में रुचि रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। पठन-पाठन के लिए किसी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। समय अनुकूल है।
मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज
ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। विवेक से कार्य करे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय में व्रद्धि होगी।
(ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1