जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Horoscope)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए क्या कहती है आज आप की राशि।
मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा
कोई अप्रत्याशित खर्च होगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा।
वृषभ राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे। निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
मिथुनराशि सुवामी बुध रत्न पन्ना
लेन-देन में सावधानी रखें। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। दूसरों की सहायता करने का मौका प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समय की अनुकूलता का लाभ ले।
कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती
अध्यात्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में सफलता मिलेंगी। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी अनुकूल रहेंगी। जल्दबाजी न करे।
सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय
मशीनरी के कार्यों में लापरवाही न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी कार्य से धन लाभ हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होंगा।
कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना
दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। परिवार में कार्यक्रम हो सकता है। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेंगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।
तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा
भूमि-भवन संबंधी खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग को शैक्षणिक कार्य में सफलता मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज
पुराना रोग उभर सकता है। विवाद का अवसर न आने दें। किसी के उकसाने में न आएं। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें।
मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम
प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। असहाय लोगों की सहायता कर पाएंगे। मानसिक शांति रहेगी। व्यापर-व्यवसाय में लाभ होगा।
कुंभ राशि सुवामी गुरु रत्न नीलम
घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
(ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1