जालोर: क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को देखने उमड़ी प्रशंसकों की भीड़, लोगों ने टैंट फाड़े, बैरिकेट्स तोड़े, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Mahendra Singh Dhoni, Cricketer Mahendra Singh Dhoni, MS Dhoni, Indian cricket Team, Sanchore Police,

सांचौर(जालोर)। राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर उपखंड में एक स्कूल भवन का लोकार्पण करने पहुंचे (Mahendra Singh Dhoni ) भारतीय क्रिकेट टीम (Indian cricket Team)के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के कार्यक्रम में उमड़ी प्रशंसकों की भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस ने प्रशंसकों पर हल्का लाठीचार्ज भी कर दिया। जिससे मौके पर अफरा तफरी सी मच गई। इस बीच धोनी कार्यक्रम में कुछ समय रुकने के बाद सड़क मार्ग से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गये।

कार्यक्रम में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने जाखल निवासी भामाशाह के द्वारा गांव में संघवी तीजा बेन मिश्रीमल कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। यह भवन सुविधाओं से युक्त है और इस भवन का निर्माण करीब दो करोड़ की लागत से कराया गया है। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई और सांसद देवजी पटेल भी मौजूद रहे।

प्रशंसकों की रही भारी भीड़
गांव में जैसे ही पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni)के आने की सूचना लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में प्रशसंक आ गए। पुलिस प्रशासन ने भी इस दौरान व्यवस्था को संभाला लेकिन प्रशंसकों की भीड़ ने सारी व्यवस्थाएं हवा कर दी। धोनी ने फोटेा भी खिंचवाए और आटोग्राफ भी दिए। धोनी ने इसी बीच भवन का लोकार्पण किया और अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

चारपाई पर बैठ पी चाय
कार्यक्रम में धोनी ने ग्रामीण अदांज में चारपाई पर आयेाजकों के साथ बैठकर चाय पी और ग्रामीणों से बातचीत भी की। धोनी ने ग्रामीणों से गांव की समस्याओं और खेलकूद के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता, ग्रामीण व जैन समाज के नागरिक उपस्थित रहे।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version