भारत -पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ हैड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

bsf, bsf full form, bsf recruitment 2020, bsf recruitment, bsf result, bsf pay slip, bsf 777, bsf payslip, bsf logo, bsf online, bsf age limit, bsf official website, bsf battalion list, Shahgarh Bulge Area , Jaisalmer Border, Rajasthan Border,

जैसलमेर। भारत -पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (Indo Pak Border) पर शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र (Shahgarh Bulge Area) में (BSF) सीमा सुरक्षा बल (border security force) के एक हैड कांस्टेबल ने गुरुवार को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान आज सुबह ही डयूटी से चौकी पर पहुंचा था। मृतक हैड कांस्टेबल मध्य प्रदेश के भिंड जिले का रहने वाला है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि  (BSF) सीमा सुरक्षा का हेड कांस्टेबल कुछ दिन पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। घरेलू विवाद के कारण जवान परेशान चल रहा था।

भारत -पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (India -Pakistan Border Jaisalmer) पर शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक हैड कांस्टेबल प्रेमसिंह यादव (51) तीस अप्रैल को अपनी छुट्टी से वापिस डयूटी पर जैसलमेर (BSF Jaisalmer) पहुंचा था। यहां आने के बाद उसे आइसोलेशन में रखा गया था। दो दिन पहले ही हैड कांस्टेबल को शाहगढ़ क्षेत्र की चिंकारा सीमा चौकी (Chinkara Post) पर भेजा गया था।

नाइट ड्यूटी करने के बाद आज सुबह चौकी पर पहुंचते ही उसने अपनी सर्विस राइफल से स्वयं के सिर में दो गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

इसके बाद सेना (BSF) के अधिकारियों ने शाहगढ़ पुलिस (Shahgarh Police) को इसकी सूचना दी।
चौकी पर उसके साथ के अन्य जवानों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से घरेलू जमीन के विवाद से परेशान चल रहे थे। जिसके चलते वह परेशान रहते थे।

पुलिस व सेना (bsf, Jaisalmer) के अधिकारियों ने हैड कांस्टेबल के परिवार को इसकी सूचना दे दी है।

More News :bsf, bsf full form, bsf recruitment 2020, bsf recruitment, bsf result, bsf pay slip, bsf 777, bsf payslip, bsf logo, bsf online, bsf age limit, bsf official website, bsf battalion list, Shahgarh Bulge Area, Jaisalmer Border, Rajasthan Border,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version