सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए योजनाओं से जोड़ना होगा : सीपी जोशी

Will have to be linked to schemes for social and economic upliftment : CP Joshi

CP Joshi, BJP, BJP Rajasthan, Government schemes, schemes Rajasthan,

Will have to be linked to schemes for social and economic upliftment : CP Joshi

– लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा संगठनों की बैठक 

जयपुर । भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनावों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा का गांव चलो अभियान, शक्ति वंदन अभियान और मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने के जिम्मेदारी हम सब कार्यकर्ताओं की ही है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं को इससे जुड़ना होगा। भाजपा की ओर से प्रदेशभर में आज से शुरू किए गए गांव चलो अभियान में हर सांसद, मंत्री और विधायकों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों को गांवों में जाकर 24 घंटे का प्रवास करना होगा।

इस अभियान के तहत गरीब, युवा, किसान, और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना होगा। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संवाद किया जाएगा। वहीं इन योजनाओं से वंचित लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रयास करेगा।

प्रदेशाध्यक्ष द्वारा भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सभी अभियानों की समीक्षा भी की गई। भाजपा के अभियानों को गति देने के लिए पदाधिकारियों के साथ प्रत्येक कार्यकर्ताओं को जुड़ने के लिए निर्देशित किया।

बैठक में सह प्रभारी विजया राहटकर, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री मोतीलाल मीणा, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. रक्षा भंडारी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर और एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा उपस्थित रहे।

वहीं, जोधपुर संभाग प्रभारी जगवीर छाबा, कोटा संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, जयपुर सभाग सह प्रभारी ओमप्रकाश भडाणा, अजमेर संभाग सह प्रभारी अतर सिंह भडाणा, विजेंद्र पूनिया, उदयपुर संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल, सह प्रभारी मिथलेश गौतम, बीकानेर संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, सह प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी, जोगेंद्र राजपुरोहित, भरतपुर प्रभारी हेमराज मीणा, सह प्रभारी सोमकांत शर्मा उपस्थित रहे।

Tags : CP Joshi, BJP, BJP Rajasthan, Government schemes,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version