बीकानेर मण्डल पर आरयूबी निर्माण कार्य के चलते ट्रेन यातायात हुआ प्रभावित, देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

Train traffic affected due to RUB construction work on Bikaner division

RUB construction work, Bikaner division, Train traffic,Indian Railway, Sadulpur Rail News,

Train traffic affected due to RUB construction work on Bikaner division

बीकानेर। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य एवं दूधवाखारा-आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के ये ट्रेने हुई रद्द (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 54789, रेवाडी-बीकानेर सवारी गाडी रेलसेवा 20.09.25 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा 20.09.25 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 54316, हिसार-रेवाडी सवारी गाडी रेलसेवा 20.09.25 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 54315, रेवाडी- हिसार सवारी गाडी रेलसेवा 20.09.25 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 19.09.25 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 04706, जयपुर- श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा 20.09.25 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो 19.09.25 व 20.09.25 को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा 20.09.25 व 21.09.25 को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू- हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 54764, श्रीगंगानगर-सादुलपुर रेलसेवा जो 20.09.25 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह सुरतपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सुरतपुरा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 54763, सादुलपुर-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 20.09.25 को सादुलपुर के स्थान पर सुरतपुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा सादुलपुर-सुरतपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा जो 20.09.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा 21.09.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 04776, हनुमानगढ-सादुलपुर रेलसेवा जो 20.09.25 को हनुमानगढ से प्रस्थान करेगी वह सुरतपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सुरतपुरा-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 04775, सादुलपुर-हनुमानगढ रेलसेवा 20.09.25 को सादुलपुर के स्थान पर सुरतपुरा से प्रस्थान करेगी । अर्थात यह रेलसेवा सादुलपुर-सुरतपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 54704, जयपुर-बठिण्डा रेलसेवा जो 20.09.25 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह लोहारू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लोहारू-बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

10. गाडी संख्या 54703, बठिण्डा-जयपुर रेलसेवा 21.09.25 को बठिण्डा के स्थान पर लोहारू से प्रस्थान करेगी । अर्थात यह रेलसेवा बठिण्डा-लोहारू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

11. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो 20.09.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

12. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 21.09.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी । अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14824, रेवाडी-जोधपुर रेलसेवा जो 20.09.25 को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया लोहारू-सीकर-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा चिडावा, झुझुनूं, नवलगढ, सीकर व फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. गाडी संख्या 22422, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 20.09.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई व अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. गाडी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो 20.09.25 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी।

4. गाडी संख्या 19272, हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा जो 20.09.25 को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया धुरी-बठिण्डा-सुरतगढ-बीकानेर-मेडता रोड होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा बठिण्डा-हनुमानगढ, सुरतगढ, लालगढ, बीकानेर व नागौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

5. गाडी संख्या 12323, हावडा-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 19.09.25 को हावडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

6. गाडी संख्या 07717, तिरूपति-हिसार रेलसेवा जो 17.09.25 को तिरूपति से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-रेवाडी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा नीमकाथाना, नारनौल, रेवाडी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

7. गाडी संख्या 04717, हिसार-तिरूपति रेलसेवा जो 20.09.25 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाडी-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग मेें यह रेलसेवा भिवानी, रेवाडी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 19808, सिरसा-कोटा रेलसेवा 20.09.25 को सिरसा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
2. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा 20.09.25 को हिसार से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

 

Exit mobile version