जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते ये ट्रेने होंगी प्रभावित,देखें लिस्ट

These trains will be affected due to redevelopment work at Jaipur station see list

Indian Railway, Jaipur station, redevelopment work at Jaipur station,

These trains will be affected due to redevelopment work at Jaipur station see list

जयपुर। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते जयपुर यार्ड में एयर कोनकोर्स फेज 1 व 2 का कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।जिसके चलते ट्रेन यातायात प्रभावित होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी

आंशिक रद्द (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25, 17.09.25, 19.09.25, 20.09.25, 21.09.25, 24.09.25, 25.09.25 एवं 30.09.25 से 11.10.25 तक (19 ट्रिप) जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फुलेरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 12468, जयपुर-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 16.09.25, 17.09.25, 19.09.25, 20.09.25, 21.09.25, 24.09.25, 25.09.25 एवं 30.09.25 से 11.10.25 तक (19 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर फुलेरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-फुलेरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा दिनांक 30.09.25, 04.10.25, 07.10.25 व 11.10.25 को (04 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर दुर्गापुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-दुर्गापुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 12991, उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 30.09.25, 01.10.25, 04.10.25, 05.10.25, 07.10.25 व 08.10.25 को (06 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 12992, जयपुर- उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 30.09.25, 01.10.25, 04.10.25, 05.10.25, 07.10.25 व 08.10.25 को (06 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 22175, नागपुर-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25 व 09.10.25 को (02 ट्रिप) नागपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा अजमेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 22176, जयपुर-नागपुर रेलसेवा दिनांक 03.10.25 व 10.10.25 को (02 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर अजमेर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-अजमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 51973, मथुरा-जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) मथुरा से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 51974, जयपुर- मथुरा रेलसेवा दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

10. गाडी संख्या 74861, जयपुर-चूरू रेलसेवा दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

11. गाडी संख्या 04705, श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.09.25 से 10.10.25 तक (26 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी तक ही संचालित होगीै। अर्थात् यह रेलसेवा ढेहर का बालाजी-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

12. गाडी संख्या 04706, जयपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) जयपुर के स्थान पर ढेहर का बालाजी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा जयपुर-ढेहर का बालाजी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

13. गाडी संख्या 04801, सीकर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) सीकर से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी तक ही संचालित होगीै। अर्थात् यह रेलसेवा ढेहर का बालाजी-जयपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

14. गाडी संख्या 12403/20403, प्रयागराज-लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 15.09.25 से 10.10.25 तक (26 ट्रिप) प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक ही संचालित होगीै। अर्थात् यह रेलसेवा खातीपुरा-लालगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

15. गाडी संख्या 12404/20404, लालगढ- प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 16.09.25 से 11.10.25 तक (26 ट्रिप) लालगढ के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ-खातीपुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रीशड्यूल रेलसवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12239, मुम्बई सेट्रल-हिसार रेलसेवा दिनांक 30.09.25 व 07.10.25 को मुम्बई सेट्रल से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद रेलसेवा दिनांक 30.09.25 को हिसार से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 04725, हिसार-हडपसर रेलसेवा दिनांक 21.09.25 व 05.10.25 को हिसार से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। (यदि इस रेलसेवा का विस्तार किया जाता है, तो)

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12239, मुम्बई सेट्रल-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25 व 23.09.25 को मुम्बई सेट्रल से प्रस्थान करेगी वह जयपुर स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

2. गाडी संख्या 17019, हिसार-हैदराबाद रेलसेवा जो दिनांक 16.09.25 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी पर 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।

3. गाडी संख्या 14854/14864/14866, जोधपुर-वाराणसी सिटी रेलसेवा जो दिनांक 02.10.25, 03.10.25, 06.10.25, 09.10.25, 10.10.25 व 11.10.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह कनकपुरा स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।

4. गाडी संख्या 04725, हिसार-हडपसर रेलसेवा जो दिनांक 30.09.25 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह ढेहर का बालाजी स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। (यदि इस रेलसेवा का विस्तार किया जाता है, तो)

5. गाडी संख्या 04726, हडपसर- हिसार रेलसेवा जो दिनांक 15.09.25 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह जयपुर स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। (यदि इस रेलसेवा का विस्तार किया जाता है, तो)

6. गाडी संख्या 04726, हडपसर- हिसार रेलसेवा जो दिनांक 29.09.25 को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह सवाईमाधोपुर-जयपुर के मध्य 01 घंटा 10 मिनट रेगुलेट रहेगी। (यदि इस रेलसेवा का विस्तार किया जाता है, तो)

Exit mobile version