प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी घोषित,48 महासचिव, 21 उपाध्यक्ष, 121 सचिव तथा 25 जिलाध्यक्ष नियुक्त 

State Congress executive declared in Rajasthan

Congress, executive¸Rajasthan, State Congress, Ashok Gehlot, Sachin Pilot,

State Congress executive declared in Rajasthan

-गुरजंट धालीवाल

जयपुर। राजस्थान (Rakasthan) कांग्रेस (Congress) में चुनावी साल में जंबो प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही संगठन की सियासी दिशा तय कर दी गई है। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 48 महासचिव, 21 उपाध्यक्ष, 121 सचिव बनाए हैं। 25 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कार्यकारिणी के पदों पर नियुक्ति के पश्चात मंगलवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा का आभार जताया।

State Congress executive declared in Rajasthan

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष का फूल मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही प्रदेशाध्यक्ष ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मालाएं पहनाकर उन्हें बधाई देते हुए चुनावी गतिविधियों में जोर-शोर से जुट जाने का आह्वान किया।

पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस का एक ही मतलब लूट की दुकान, झूठ का बाजार

हालांकि इस प्रदेश कार्यकारिणी में 15 फीसदी महिलाओं को जगह मिली है, मगर 25 जिलाध्यक्षों में एक भी महिला को मौका नहीं दिया गया है। पार्टी ने मंत्रियों को एक व्यक्ति एक पद के फार्मूले पर संगठन के पदों से हटा दिया है।

अब मौजूदा कार्यकारिणी में एक भी मंत्री नहीं है। कार्यकारिणी में 80 फीसदी के आसपास पदाधिकारी सीएम अशोक गहलोत के समर्थक हैं। चुनावी साल में इसे गहलोत खेमे के संगठन पर दबदबे के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी अपने समर्थकों को संगठन के पद दिलाने में कामयाब हुए हैं। उधर, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के बेटे अमित धारीवाल को कांग्रेस का प्रदेश महासचिव बनाया गया है।

अमित धारीवाल शांति धारीवाल के सियासी वारिस के तौर पर देखे जा रहे हैं,वे पिता की सीट से टिकट के भी दावेदार हैं। शांति धारीवाल अगर इस बार चुनाव नहीं लड़ते हैं तो वे अमित धारीवाल को टिकट दिलाने की पैरवी करेंगे।

24 पायलट समर्थकों को मिली जगह

192 की प्रदेश कार्यकारिणी में सचिन पायलट समर्थकों को जगह मिली है लेकिन उनकी संख्या केवल 24 के आसपास है। पायलट समर्थक दो नेताओं गजराज खटाना और दर्शन गुर्जर को उपाध्यक्ष बनाया है।

इसके अलावा पायलट समर्थक राकेश पारीक, महेंद्र सिंह गुर्जर, प्रशांत शर्मा, इंद्राज गुर्जर, राजेंद्र शर्मा, मुकेश भाकर, राजेश चौधरी, सुरेश मिश्रा, संजय जाटव और सोना देवी बावरी को महासचिव बनाया है। 121 सचिवों में 10 पायलट सत्येंद्र मीणा, कविता गुर्जर, विभा माथुर, अनिल चोपड़ा, हिमांशु कटारा, विक्रम वाल्मीकि, सरलेश सिंह राणा, सुरेंद्र लांबा और आजाद सिंह को नियुक्ति दी गई है।

संगठन में केवल 15 फीसदी महिलाएं 

कांग्रेस लगातार महिलाओं को 33 फीसदी टिकट देने की पैरवी करती रही है, लेकिन संगठन में भी उन्हें केवल 15 फीसदी पद दिए गए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के 192 पदों में से केवल 29 महिलाओं को जगह दी गई है। जो 15 फीसदी भी पूरी नहीं है।

21 उपाध्यक्ष में से 2 महिलाएं 

नसीम अख्तर इंसाफ, मंजू मेघवाल, 48 महासचिवों में से 9 महिलाएं- रीटा चौधरी, प्रतिष्ठा यादव, राखी गौतम, सुमन यादव, सफिया जुबैर, इंदिरा मीणा, मिनाक्षी चंद्रावत,अंजना मेघवाल, शिमला देवी नायक , 121 सचिवों में से 18 महिलाओं-शिखा मील बराला, कविता गुर्जर,रंजना शर्मा,सरलेश सिंह राणा, तारा बेनीवाल,रूबी खान,कल्पना भटनागर, अनिता मीणा, लीलावती वर्मा,रामदेवी बावेड़ी, अर्चना सुराणा,विभा माथुर,गरिमा राजपुरोहित,डिम्पल राठौड़, माया सुवालका,प्रवीणा मेघवाल, शबनम गोदारा,पूजा वर्मा को दिए हैं।

जबकि 25 जिलाध्यक्षों में से एक भी महिला नहीं है। इससे पहले 13 जिलाध्यक्ष बनाए थे, उनमें केवल एक महिला जिलाध्यक्ष बनाई थी।

‘पेड वर्कर से नहीं छुपेंगी गहलोत सरकार की नाकामियां’ : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

श्रीगंगानगर से अंकुर व हनुमानगढ़ से सुरेंद्र जिलाध्यक्ष बने  

कांग्रेस ने 25 जिलाध्यक्ष बनाए हैं, उनमें जमवारामगढ़ से विधायक गोपाल मीणा को जयपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाया है। गोपाल मीणा अकेले विधायक हैं जिन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा बांसवाड़ा में रमेश पांडेय, भरतपुर में दिनेश सूपा, भीलवाड़ा से अक्षय त्रिपाठी, बीकानेर ग्रामीण से बिशना राम सियाग, बूंदी से सीएल प्रेमी, चित्तौड़गढ़ से भेरूलाल चौधरी,चूरु से इंद्राज खीचड़, धौलपुर में साकेत बिहारी शर्मा, डूंगरपुर में वल्लभराम पाटीदार, श्रीगंगानगर में अंकुर मिगलानी, हनुमानगढ़ सुरेंद्र दादरी को जिलाध्यक्ष बनाया है।

जयपुर शहर में आरआर तिवारी, जयपुर ग्रामीण में गोपाललाल मीणा, जालौर में भंवरलाल मेघवाल, झुंझुनू में दिनेश सुंडा, करौली में शिवराज मीणा, कोटा शहर में रविंद्र त्यागी, कोटा ग्रामीण में भानु प्रताप सिंह, पाली में अजीज दर्द, सिरोही में आनंद कुमार जोशी,सवाई माधोपुर में गिरिराज सिंह गुर्जर, प्रतापगढ़ में भानु प्रताप सिंह,टोंक में हरी प्रसाद बैरवा,उदयपुर शहर में फतेह सिंह राठौड़ और उदयपुर ग्रामीण में कचरू लाल चौधरी को जिलाध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें : Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

Tags : Congress, executive¸ Rajasthan,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version