शिव महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाने का एक दैवीय दर्शन है -सीएम भजनलाल शर्मा

Shiv Mahapuran is not just a book but a divine philosophy to make life meaningful - CM Bhajanlal Sharma

CM Bhajanlal Sharma , Shiv Mahapuran Katha Jaipur, Shiv Mahapuran Katha Rajasthan, Shiv Mahapuran Katha Pradeep Mishra live, Pradeep Mishra live Katha, Pradeep Mishra live Video, Pradeep Mishra live Update, Pandit Pradeep Mishra , पंडित प्रदीप मिश्रा, Shiv Mahapuran Katha,

Shiv Mahapuran is not just a book but a divine philosophy to make life meaningful - CM Bhajanlal Sharma

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान शिव की कृपा से ही जीवन में शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है। शिव महापुराण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सार्थक बनाने का एक दैवीय दर्शन है।

Shiv Mahapuran is not just a book but a divine philosophy to make life meaningful – CM Bhajanlal Sharma

विद्याधर नगर स्टेडियम में आयोजित हो रही शिव महापुराण कथा का श्रवण करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं, जहां सनातन धर्म का पुनर्जागरण हो रहा है। उज्जैन में महाकाल लोक का भव्य निर्माण और वाराणसी में भगवान विश्वनाथ के कॉरिडोर का विकास इसका जीवंत प्रमाण है।

Shiv Mahapuran is not just a book but a divine philosophy to make life meaningful – CM Bhajanlal Sharma

उन्होंने कहा कि केदारनाथ, सोमनाथ व बद्रीनाथ का बदला हुआ स्वरूप भी सभी देख रहे हैं।इन सब से हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत भी विश्व पटल पर गौरव प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में आयोजित हुए महाकुंभ में विश्वभर के लोगों का आकर पवित्र स्नान करना हमारी सनातन संस्कृति की विराटता को दर्शाता है।

Shiv Mahapuran is not just a book but a divine philosophy to make life meaningful – CM Bhajanlal Sharma

उन्होंने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने शिव भगवान की आरती कर प्रदेश की खुशहाली एवं आमजन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

श्री शर्मा कहा कि जयपुर की पवित्र भूमि पर भगवान शिव की महिमामयी कथा का आयोजन हो रहा है, जो कि हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भगवान शिवकैलाशपति, भोलनाथ एवं विश्वनाथ के रूप में पूजे जाते हैं। ऋषि, मुनि, संत और महंत भगवान शिव के गुणों का कथा वाचन कर समाज को मार्ग दिखाते हैं।

Shiv Mahapuran is not just a book but a divine philosophy to make life meaningful – CM Bhajanlal Sharma

श्री शर्मा ने कहा कि इस कथा के जरिए बहने वाली भक्ति की रसधारा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति को देखकर उन्हें बड़ी प्रसन्नता हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान शक्ति और भक्ति की धरती है। माता पन्नाधाय, भक्ति की मूर्ति मीराबाई और मां अमृता देवी जैसी महान मातृशक्ति से आज तक हम सभी प्रेरणा ले रहे हैं।

Shiv Mahapuran is not just a book but a divine philosophy to make life meaningful – CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा जिस सरलता और गहनता से शिव महापुराण कथा को जन-जन तक पहुंचाते हैं, वह अद्भुत है। उनकी वाणी में वह शक्ति झलकती है, जो हर श्रोता के हृदय को स्पर्श करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में इस तरह के आयोजन होने चाहिए, जिससे हमारी विरासत, संस्कृति और सनातन को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक बालमुकुन्दाचार्य सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version