शाहपुरा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता घर घर वितरण कर रहे कोरोना जागरूकता प्रपत्र

शाहपुरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शाहपुरा द्वारा शुक्रवार को पूर्व चेयरमैन व नगर अध्यक्ष के सानिध्य में चलाए जा रहे (corona awareness literature)कोरोना जागरूकता संदेश यात्रा में प्रपत्र का वितरण किया जा रहा है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस संदेश यात्रा में प्रत्येक वार्ड में जा रही है आज रेगर बस्ती, बेरवा बस्ती, शिक्षक कॉलोनी में सुबह 7 से 9ः15 बजे तक कोरोना जागरूकता संदेश यात्रा निकाली गई।

नगर महामंत्री राजेश पारीक ने बताया कि इस दौरान आमजन को कोरोना की वर्तमान स्थिति, इससे बचाव की जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी पालन करने के लिए कहा जाता है।

उन्होने बताया कि राजू कहार, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश चैधरी, एस सी मोर्चा नगर अध्यक्ष लादूराम खटीक, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राजेंद्र जांगिड़, नगर मंत्री विट्ठल शर्मा, युवा नेता जितेंद्र सेन, बूथ अध्यक्ष युवराज सिंह, केसर सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, पूर्व पार्षद मोहन सिधी, रामलाल कहार (मेट ), सूरज मल रेगर, ओमप्रकाश रेगर, किशन रेगर, देबी लाल रेगर, आसाराम रेगर, युवराज रेगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version