Nagar Nigam Election 2020 : जयपुर में ग्रेटर नगर निगम पर होगा भाजपा का परचम तो हैरिटेज नगर निगम में निर्णायक होंगे निर्दलीय

जयपुर। राजस्थान की राजधानी में मंगलवार को (Nagar Nigam result 2020) नगर निगम के जयपुर ग्रेटर व जयपुर हैरिटेज के परिणाम में ग्रेटर नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा तो हैरिटेज पर निर्णायक भूमिका में निर्दलीय रहेंगे।

शहर की दो नगर निगम- जयपुर ग्रेटर व जयपुर हैरिटेज के रिजल्ट लगभग आ चुके हैं। जयपुर ग्रेटर नगर निगम में भाजपा ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि हैरिटेज नगर निगम में गणित उलझ गया है। यहां कांग्रेस को 47 तो भाजपा के 41 पार्षद जीते हैं। ऐसे में हैरिटेज में अब निर्दलीय की भूमिका निर्णायक होगी। नगर निगम जयपुर ग्रेटर में कुल 150 वार्ड और हैरिटेज में 100 वार्ड हैं। हैरिटेज में 686 और जयपुर ग्रेटर में 430 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में निर्दलय प्रत्याशियों को एक दर्जन सीटों पर जीत मिली है।

जयपुर हैरिटेज नगर निगम का परिणाम

कांग्रेस 47, भाजपा 41 और निर्दलीय 11 सीटों पर जीते

नगर निगम के वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस के हनुमान गुर्जर, वार्ड- 2 में कांग्रेस की अंजलि ब्रहमभट्ट, वार्ड 3 में भाजपा के पूरणमल सैनी, वार्ड 4 में भाजपा की बरखा, वार्ड 5 से कांग्रेस के अब्दुल वहीद खान, वार्ड 6 में निर्दलीय उम्मीदवार जाहिद अली, वार्ड 7 से कांग्रेस की शबनम खान, वार्ड 8 से भाजपा के राजेश महावर, वार्ड 9 में भाजपा के रजत विश्नोई ने जीत दर्ज की है। वार्ड 10 का जारी नहीं किया गया है। वार्ड11 से कांग्रेस के भूपेंद्र मीणा, वार्ड-12 निर्दलीय उम्मीदवार मोजम बनो, वार्ड 13 में भाजपा के सुरेश, वार्ड 14 में भाजपा के नंदकिशोर, वार्ड 15 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद अहसान, वार्ड नंबर 16 में कांग्रेस के कृष्णा शर्मा, वार्ड 17 से भाजपा के शिवकुमार, वार्ड 18 से भाजपा की सोनल जांगिड़, वार्ड नंबर 19 से कांग्रेस के अफजल महबूब, वार्ड 20 से भाजपा के रामकिशन शर्मा, वार्ड 21 से भाजपा की अनीता जैन, वार्ड 22 में भाजपा के विमल अग्रवाल, वार्ड 23 से निर्दलीय जायदा बानो, वार्ड 24 में भाजपा के माणक चंद शर्मा, एंव वार्ड 25 में भाजपा के विक्रम सिंह , वार्ड 26 से कांग्रेस के सलमान मंसूरी, वार्ड 27 से कांग्रेस की भगवती, वार्ड 28 से कांग्रेस की सना खान, वार्ड नंबर 29 से कांग्रेस के मोहम्मद असलम फारुकी, वार्ड नंबर 30 से कांग्रेस की जमीला बेगम, वार्ड 31 से कांग्रेस के अरुदीन, वार्ड 32 में कांग्रेस के विजेंद्र तिवारी, वार्ड 33 से कांग्रेस के उमेश, वार्ड 34 में भाजपा के सुभाष व्यास, वार्ड 35 से कांग्रेस के मनोज मुद्गल, वार्ड 36 से भाजपा की मंजू शर्मा, वार्ड 37 से भाजपा के रवि प्रकाश सैनी, वार्ड 38 से निर्दलीय हेमेंद्र शर्मा, वार्ड 39 से कांग्रेस के हरमेंद्र खोवाल, वार्ड 40 से कांग्रेस की रश्मि गुजराती, वार्ड 41 से कांग्रेस के आरिफ खान, वार्ड 42 से कांग्रेस के दशरथ सिंह, वार्ड 43 में कांग्रेस के मुनेश गुर्जर, वार्ड 44 में कांग्रेस से सुनीता शेखावत, वार्ड 45 भाजपा के धीरज शर्मा, वार्ड 46 से कांग्रेस की ज्योति चौहान, वार्ड 47 भाजपा की रेखा राठौड़, वार्ड नंबर 48 भाजपा के राजेश कुमावत, वार्ड 49 कांग्रेस के उत्तम शर्मा, वार्ड नंबर 50 से भाजपा के पवन शर्मा, वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी राहुल शर्मा, वार्ड 52 में भाजपा की पूनम शर्मा, वार्ड 53 में कांग्रेस के कमलेश कंवर, वार्ड 54 में भाजपा की अंशु शर्मा, वार्ड 55 से भाजपा के जितेंद्र लखवानी, वार्ड 56 में कांग्रेस की रेशमा बेगम कुरैशी, वार्ड 57 से भाजपा के महिंद्र ढलैत, वार्ड 58 से भाजपा के मनीष पारीक, वार्ड 59 से भाजपा की कपिला कुमावत, वार्ड नंबर 60 से कांग्रेस के मोहम्मद फारूक, वार्ड 61 से कांग्रेस की आयशा सिद्दीकी, वार्ड 62 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार, वार्ड 63 से कांग्रेस की सुशीला देवी, वार्ड 64 से कांग्रेस की नसरीन बनो, वार्ड 65 में निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद जकरिया, वार्ड 66 में भाजपा के महेश चंद्र, वार्ड 67 में कांग्रेस के मोहम्मद अयूब, वार्ड 68 से निर्दलीय नसीम बानो, वार्ड 69 में कांग्रेस के फरीद कुरैशी, वार्ड 70 में भाजपा के गिर्राज नाहटा, वार्ड 71 से कांग्रेस के अरविंद मेथी, वार्ड 72 भाजपा के ललिता जायसवाल, वार्ड 73 में भाजपा के अमर सिंह गुर्जर, वार्ड 74 निर्दलीय उम्मीदवार सुशील यादव, वार्ड 75 कांग्रेस के मोहम्मद शोएब, वार्ड 76 से कांग्रेस के सोहेल मंसूरी, वार्ड 77 से भाजपा के सुरेश नावरिया, वार्ड 78 कांग्रेस के संतोष, वार्ड 79 से निर्दलीय राबिया बहन, वार्ड 80 से कांग्रेस के पारस जैन, वार्ड 81 से कांग्रेस से असमा खान, वार्ड 82 से कांग्रेस की सावित्री, वार्ड 83 में कांग्रेस के फिरोज खान, वार्ड 84 में कांग्रेस के नरेश कुमार, वार्ड 85 में कांग्रेस की सुनीता मावर, वार्ड 86 से कांग्रेस के उमर दराज, वार्ड 87 से कांग्रेस के मोहम्मद शफीक, वार्ड 88 से भाजपा के रईस कुरैशी, वार्ड 89 से निर्दलीय अकबरुद्दीन, वार्ड 90 से भाजपा के सुनील दत्त शर्मा, वार्ड 91 से भाजपा के श्याम सुंदर सैनी, वार्ड 92 भाजपा की रितु मोतियानी, वार्ड 93 में कांग्रेस के नीरज अग्रवाल, वार्ड 94 में भाजपा के घनश्याम चंदलानी, वार्ड 95 में भाजपा के महेश कलवानी, वार्ड 96 भाजपा के महेंद्र कुमार पहाडि़या, वार्ड 97 से कांग्रेस की मायादेवी, वार्ड 98 भाजपा के प्रकाश शर्मा, वार्ड 99 भाजपा की माया नैनीवाल, वार्ड 100 से कांग्रेस के पुष्पेंद्र मीणा जीते।

जयपुर ग्रेटर नगर निगम का परिणाम

कांग्रेस 46, भाजपा 80 और निर्दलीय 11

जयपुर ग्रेटर वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की घापा देवी, वार्ड 2 में कांग्रेस के केसरमल, वार्ड 3 में भाजपा के हरिशंकर बोहरा, वार्ड 4 में भाजपा के राजू देवी, वार्ड 5 में कांग्रेस की संतोष, वार्ड 6 में कांग्रेस के महेश कुमार, वार्ड 7 में भाजपा की संतोष अग्रवाल, वार्ड 8 में भाजपा की सुमन गुप्ता, वार्ड 9 में कांग्रेस के किशन लाल अजमेरा, वार्ड 11 से कांग्रेस की सजना देवी, वार्ड 12 में भाजपा की रश्मि सैनी, वार्ड 13 में निर्दलीय रणवीर सिंह, वार्ड 14 में भाजपा के सुरेश सैनी, वार्ड 15 में भाजपा की मीनाक्षी शर्मा, वार्ड 16 में भाजपा की दीपमाला, वार्ड 17 में निर्दलीय कमलेश कुमार यादव, वार्ड 18 में भाजपा के राधेश्याम शर्मा, वार्ड 19 में भाजपा के बाबूलाल शर्मा, वार्ड 20 में कांग्रेस के राजेश गुर्जर, वार्ड 21 से भाजपा की प्रियंका अग्रवाल, वार्ड 22 में कांग्रेस के प्रदीप तिवारी, वार्ड 23 में भाजपा के भंवरलाल, वार्ड 24 में भाजपा की रूपकंवर, वार्ड 25 में भाजपा के सुरेश जांगीड़ा, वार्ड 26 में भाजपा के दिनेश कांवट, वार्ड 27 में भाजपा की प्रेमदेवी शर्मा, वार्ड 28 में भाजपा की दुर्गेश नंदनी, वार्ड 29 में कांग्रेस के लियाकत खान, वार्ड 31 में कांग्रेस के लाडू राम दुलारिया, वार्ड 32 में कांग्रेस के नसरीन बानो, वार्ड नंबर 33 में कांग्रेस की रेखा, वार्ड 34 में भाजपा की राम किशोर प्रजापत, वार्ड 35 में भाजपा के महेश कुमार संघी, वार्ड 36 में भाजपा के शेर सिंह धाकड़, वार्ड 37 में भाजपा के रमेशचंद्र गुप्ता, वार्ड 41 से भाजपा के गणेश सिंह नाथावत, वार्ड 42 से भाजपा के विरेन्द्र सिंह, वार्ड 43 में भाजपा की अर्चना शर्मा, वार्ड 45 में कांग्रेस की संतोष चौधरी, वार्ड 46 में कांग्रेस की राम जानकी शर्मा, वार्ड 47 में निर्दलीय विकास बारेठ, वार्ड 48 में भाजपा की कुमकुम शक्तावत, वार्ड 49 में भाजपा के सुरेश कुमार रैगर, वार्ड 51 से भाजपा की सुखप्रीत बंसल, वार्ड 52 में भाजपा के विनोद चौधरी, वार्ड 53 से निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चिराना, वार्ड 54 में भाजपा के प्रवीण कुमार, वार्ड 55 में भाजपा के अक्षत खूंटेटा, वार्ड 56 में भाजपा समर्थित राधेश्याम रैगर, वार्ड 57 में भाजपा के निशांत सरोलिया, वार्ड 58 में निर्दलीय इंद्र प्रकाश, वार्ड 59 में भाजपा के मदल लाल शर्मा, वार्ड 60 में भाजपा की शील धाबाई, वार्ड 61 में भाजपा से राखी राठौड़, वार्ड 62 से कांग्रेस के विजेंद्र सैनी, वार्ड 63 से भाजपा के पीयूष किराडू, वार्ड 64 में कांग्रेस के राजेंद्र कुमार, वार्ड 65 में कांग्रेस के रामसिंह चौधरी, वार्ड 66 में भाजपा के अशोक बोहरा, वार्ड 67 में भाजपा के गणेश चौधरी, वार्ड 68 में भाजपा के हरीश कुमार शर्मा, वार्ड 69 में भाजपा के आशीष शर्मा, वार्ड 70 में भाजपा के रामअवतार गुप्ता, वार्ड 71 में भाजपा के मुकेश शर्मा, वार्ड 72 से भाजपा के पारस जैन, वार्ड 73 से भाजपा के अरुण कुमार वर्मा, वार्ड 74 से कांग्रेस की हेमा सिंघानिया, वार्ड 75 से भाजपा की भारती लखयानी, वार्ड 76 में भाजपा से शक्ति प्रसाद, वार्ड 77 में भाजपा की सीमा गुप्ता, वार्ड 78 में भाजपा के रविकांत उपाध्याय, वार्ड 79 में भाजपा की कुमकुम शर्मा, वार्ड 80 में भाजपा के नवीन कथिक, वार्ड 81 में निर्दलीय प्रत्याशी जय वशिष्ठ, वार्ड नंबर 82 में भाजपा के मनोज तेजवानी, वार्ड 83 से कांग्रेस के शंकर बाजडोलिया, वार्ड 84 में भाजपा से अभय पुरोहित, वार्ड 85 में कांग्रेस से हरिओम, वार्ड 86 से कांग्रेस से दामोदर मीणा, वार्ड 87 में भाजपा की सोम्या गुर्जर, वार्ड 88 कांग्रेस की माया, वार्ड 89 में भाजपा के गिरिराज प्रसाद, वार्ड 90 में भाजपा के पवन, वार्ड 91 से कांग्रेस के आशीष परेवा, वार्ड 92 से कांग्रेस की ज्योति सैनी, वार्ड 93 से कांग्रेस की दिव्या सिंह, वार्ड 94 में कांग्रेस की दीपिका सैनी, वार्ड 95 में भाजपा के रतन, वार्ड 96 में कांग्रेस के शिवराज गुर्जर, वार्ड 97 में कांग्रेस की सानू चौधरी, वार्ड 98 में कांग्रेस के हेमराज बेरवा, वार्ड 99 में कांग्रेस के रमेश, वार्ड 100 में कांग्रेस के राजीव चौधरी, वार्ड 101 से भाजपा के मोतीलाल मीणा, वार्ड 102 में भाजपा के महेंद्र शर्मा, वार्ड 103 से निर्दलीय उम्मीदवार शंकर शर्मा, वार्ड 104 में भाजपा के अरुण शर्मा, वार्ड 105 में कांग्रेस की आशा सिंघाडिया, वार्ड 106 में कांग्रेस के कैलाश मीणा, वार्ड 107 में भाजपा के अंकित वर्मा, वार्ड 108 में कांग्रेस के नवल किशोर, वार्ड 109 में कांग्रेस की कृष्णा मीणा, वार्ड 110 में कांग्रेस के दीपक आशवाल, वार्ड 111 में कांग्रेस की काजल भीनमाल, वार्ड 112 में निर्दलीय प्रत्याशी किशन लाल, वार्ड 113 से कांग्रेस के ओम प्रकाश, वार्ड 114 में निर्दलीय शाहिना बानो, वार्ड 115 में भाजपा के विनोद शर्मा, वार्ड 116 में भाजपा की श्रवणी देवी, वार्ड 117 में भाजपा के रामस्वरूप मीणा, वार्ड 118 में भाजपा की ममता, वार्ड 119 में कांग्रेस की रेखा, वार्ड 121 भाजपा की प्रियंका अग्रवाल, वार्ड 122 में कांग्रेस के प्रदीप तिवारी, वार्ड 123 में भाजपा के रामकिशोर सोयल, वार्ड 124 में भाजपा की विमला शर्मा, वार्ड 125 में भाजपा के रामप्रसाद शर्मा, वार्ड 126 में भाजपा के ओम प्रकाश, वार्ड 127 में भाजपा के जयश्री गर्ग, वार्ड 128 में भाजपा के पुरनीत करनवत, वार्ड 131 से भाजपा के गोविंद छिपा, वार्ड 132 में भाजपा की ममता देवी, वार्ड 133 में भाजपा के रमेश, वार्ड 134 में कांग्रेस के करण शर्मा, वार्ड 135 में निर्दलीय राजेश कुमावत, वार्ड 136 में भाजपा की उषा, वार्ड 137 में भाजपा के दिनेश कुमार गौड़, वार्ड 138 में कांग्रेस की ममता, वार्ड 139 में भाजपा के लक्ष्मण सिंह, वार्ड संख्या 141 से कांग्रेस के अभिषेक सैनी, वार्ड 142 में भाजपा के हिमांशु, वार्ड 143 में कांग्रेस से चांद सैनी, वार्ड 144 में कांग्रेस के महेंद्र, वार्ड 145 में भाजपा के नरेश शर्मा, वार्ड 146 में भाजपा से कविता, वार्ड 147 में कांग्रेस से भरत कुमार, वार्ड 148 में भाजपा से महेश कुमार सैनी एंव वार्ड 149 में निर्दलीय उम्मीदवार स्वाति परनामी ने जीत दर्ज की है।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version