राजस्थान में जल्द हट सकती है तबादलों से रोक, विभागों में ट्रांसफर आवेदन होंगे ऑनलाइन

जयपुर। राजस्थान में (Corona) कोरोना काल में (Rajasthan Government) सरकारी कर्मचारियों को (Rajasthan transfer ban) तबादलों से रोक हटाने की बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसके लिए सरकार ने कैबिनेट स्तर पर सभी तैयारियों केा अंतिम रुप दे दिया है। प्रदेश के मुख्मयंत्री ने आगामी कैबिनेट की बैठक में (Transfer online) ऑनलाइन तबादले के मुददे को रखने का आश्वासन दिया है। प्रदेश स्तर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा व मुख्यमंत्री के बीच ऑनलाइन तबादलों पर सैद्वांतिक सहमति बन गई है। इसकी पुष्टि प्रदेशाध्यक्ष ने की है।

पिछले दिनों हुई विवाद के बाद (Congress) कांग्रेस में सभी स्तर पर राष्ट्रीय स्तर के नेता फीडबैक ले रहे है। जिसमें सबसे ज्याद मुददे तबादलों के सबंध में सामने आए। संभवतया इसके बाद ही यह फेसला लिया गया है। इस पर राजस्थान के प्रभारी महासचिव अजय माकन ने शीघ्र इस मुददे को हल करने का आश्वासन नेताअेां को दिया।

प्रभारी महासचिव अजय माकन और गोविंद सिंह डोटासरा ने कई संभाग पर बैठक की है। इसमें राज्य की कांग्रेस सरकार की और से डेढ़ साल में जो काम किए गए है और उनकी क्या स्थिति है। इस पर भी चर्चा कर 2 अक्टूबर को घोषणा पत्र प्रकाशित किया जायेगा।

शिक्षा विभाग ने की पहल

राजस्थान में शिक्षा विभाग ने कोरोनाकाल सभी व्यवस्थाअेां को देखते हुए कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरु की। इसके बाद अब राज्य सरकार संभवतया इस प्रक्रिया को सभी विभागों में लागू करने की येाजना बना रही है।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version