किसानों की आय बढ़ाने के लिए मोदी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है: डाॅ. सतीश पूनियां

जयपुर। मोदी सरकार (Modi government) के कृषि कानून का कांग्रेस द्वारा विरोध करने को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष(Dr. Satish poonia) डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दों के आधार पर भ्रमित है, नेता एवं नेतृत्व के आधार पर भी भ्रमित है।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि अभी कांग्रेस नेताओं को यह समझ नहीं आ रहा है कि उनका भला सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राॅबर्ट वाड्रा में से कौन करेगा। उन्होंने कहा कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, सोनिया, राहुल, प्रियंका, वाड्रा की कांग्रेस है। कांग्रेस का किसानों के प्रति कोई विजन नहीं है और कृषि कानून का विरोध कर रही कांग्रेस किसानों का भला नहीं चाहती है।

डाॅ. पूनियां ने कहा कि कल्याणकारी कृषि सुधार कानून को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी किसानों को आश्वस्त कर चुके हैं कि एमएसपी जारी रहेगी, मण्डी व्यवस्था भी जारी रहेगी, संविदा खेती में मालिकाना हक किसान का ही रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए मोदी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कांग्रेस पार्टी 2019 में स्वयं के घोषणा पत्र में किये गये वादे से यू-टर्न करती है, किसानों को भ्रमित कर रही है, पाखण्ड कर रही है।

कृषि कानून को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा सत्र बुलाये जाने को लेकर दिये गये बयान पर डाॅ. पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी ने किसानों का 10 दिन में कर्जा माफ करने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं किया, इसका जवाब प्रदेश के किसान मांग रहे हैं। सोनिया गांधी देश के किसानों के हालात नहीं सुधारने देना चाहती, सोनिया गांधी तब ही खुश होती हंै जब मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित मंे लाये कृषि सुधार कानून का कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत सोनिया गांधी के प्रति निष्ठा एवं भक्ति को जाहिर करने के लिए इस तरीके के कल्याणकारी कृषि कानून के खिलाफ विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version