जयपुर। इंडियन रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मुम्बई सेंट्रल-हिसार-मुम्बई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस रेलसेवा का रींगस स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12240, हिसार -मुम्बई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस रेलसेवा 29.02.24 से रींगस स्टेशन पर 15.20 बजे आगमन व 15.23 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 12239, मुम्बई सेंट्रल-हिसार दुरंतो एक्सप्रेस रेलसेवा 04.03.24 से रींगस स्टेशन पर 14.35 बजे आगमन व 14.38 बजे प्रस्थान करेगी। उपरोक्त ठहराव आगामी आदेशों तक दिया जा रहा है।
Tags : Mumbai Central Duronto Express, Mumbai Central, Indian Railway, Bhartiya Rail, IRCTC, Duronto Express train,
Read Hindi News, Like Facebook Page :