राजस्थान : गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन

Kirori Singh Bainsla passes away in Jaipur

Kirori Singh Bainsla, Kirori Singh Bainsla dead, Kirori Singh Bainsla death, Gujjar leader Kirori Singh Bainsla dead, gujjar agitation, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला, कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला निधन, colonel kirori singh bainsla, kirori singh bainsla death, kirori singh bainsla dies, Gujjar reservation agitation,

Kirori Singh Bainsla passes away in Jaipur

Kirori Singh Bainsla passes away in Jaipur : जयपुर। राजस्थान में गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का जयपुर के मणिपाल अस्पताल (Manipal Hospital) में सुबह 6 बजे निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। बैंसला लंबे समय से बीमार थे। बैंसला की तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बैंसला के पारिवारजनों से मिली जानकारी अनुसार गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निजी अस्पताल में आज सुबह निधन हो गया। वे लंबे समय पर से बीमार चल रहे थे।

कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला ने बताया कि ” कर्नल साहब की पार्थिव देह आज पूरे दिन यहां आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई है। कर्नल साहब का अंतिम संस्कार पैतृक गांव मुंडिया में ही किया जाएगा। पार्थिव देह कल सुबह 6 बजे जयपुर से गांव मुंडिया के लिए निकलेगी।  जहां दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बैंसला के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी है। बैंसला के बड़े बेटे दौलत सिंह बैंसला कर्नल पद से रिटायर हो चुके है। एक बेटा जय सिंह बैंसला मेजर जनरल है। विजय बंैसला आईटी सेक्टर में काम कर रहे थे, अभी कुछ समय से राजनीति सेवा में सक्रिय है। जबकि बेटी सुनीता बैंसला आईआरएस है।

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कोरोला काल में भी वे कोरोना से ग्रसित हो गए थे।

Kirori Singh Bainsla : गुर्जर समुदाय के लिए किया था आरक्षण

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ने वर्ष 2004 से गुर्जर समुदाय को अलग से आरक्षण देने की मांग को लेकर आरक्षण आंदोलन मे अग्रणीय भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होने टविट् किया, जिसमें लिखा कि ”कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के मुखिया के रूप में बैंसला साहब ने MBC वर्ग के आरक्षण के लिए लंबा संघर्ष किया। MBC वर्ग को आज आरक्षण मिल पाया तो अगर किसी एक व्यक्ति को श्रेय जाता है तो वह कर्नल बैसला ही हैं।”

मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं ने जताया शोक

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर मुख्यमंत्री सहित अनेक नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होने लिखा कि ” गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के निधन का दुखद समाचार मिला।मैं ग़हरी संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों व शुभचिंतकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। ॐ शान्ति 🙏🏻”

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पूनियां ने टविट् कर लिखा कि ”कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दु:खद है, उनका जाना मेरे व्यक्तिगत रूप से भी गहरा आघात है। श्री विजय बैंसला सहित समस्त परिजनों को मेरी गहरी संवेदनाएं। ॐ शांति।

DA Hike : राजस्थान में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Tina Dabi IAS Marriage : टीना डाबी रचाने जा रहीं शादी, जाने कौन है हमसफर

More news : Kirori Singh Bainsla, Kirori Singh Bainsla dead, Kirori Singh Bainsla death, Gujjar leader Kirori Singh Bainsla dead,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version