जय गुरुदेव ने भक्तों से कहा, देश में बने नियम-कानूनों का पालन करो

Jai Gurudev told the devotees to follow the rules and regulations made in the country

Jai Gurudev, Gurudev, devotees, regulations, country , Jai Gurudev Live, Jai Gurudev Video, Jai Gurudev Family, Jai Gurudev Katha,

Jai Gurudev told the devotees to follow the rules and regulations made in the country

राजस्थान के जयपुर में जय गुरुदेव भक्तों के सैलाब से सरोबार हुई गुलाबी

जयपुर। महाराज जयगुरुदेव (Jai Gurudev) ने कहा कि सभी देश में बने कानून और नियमों का पालन करो, देश ही सबसे सर्वोपरी है। इसके साथ ही देश की संपति आपकी अपनी संपति है, कभी भी इसको आंदोलन या तोड़फोड़ में नुकसान मत पहुंचाओ। जयगुरुदेव राजधानी के ठीकरी स्थित जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे गुरु पूर्णिमा के तीन दिवसीय आध्यात्मिक समागम में भक्तों को संदेश दे रहे थे।

जयगुरुदेव ने कहा कि कभी किसी जाति, भाषा और धर्म की बुराई मत करो वरना कर्म कर्ज़ से दब जाओगे।

Jai Gurudev told the devotees to follow the rules and regulations made in the country

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

अपने पेट को कब्रस्तान मत बनाओ -जयगुरुदेव 

सतसंग के माध्यम से देश और दुनियां में जीवों पर दया करने की प्रार्थना करते हुए कहा कि आप मुर्दा मांस अंडा डालकर इस पेट को कब्रस्तान मत बनाओ वरना ये मंदिर गन्दा हो जाएगा। किसी भी जीव की हत्या का कारण मत बनो। अंडा,मांस, मछली मत खाओ। हमारी तो आप सबसे बस यही प्रार्थना है कि हाथ जोड़कर विनय हमारी, तजो नशा बनो शाकाहारी बनों। उन्होने कहा कि अपने पेट को कब्रस्तान मत बनाओ।

Jai Gurudev told the devotees to follow the rules and regulations made in the country

कलयुग में सतयुग आयेगा

बाबा जयगुरुदेव ने कहा था कि कलयुग में कलयुग जायेगा और कलयुग में सतयुग आयेगा और धर्म की किताबों में भी इसका उल्लेख है, तो समय से आयेगा ही, लेकिन अगर आप मेहनत कर ले जाओ तो ये जल्दी आ जाएगा, तो आपको करना क्या है? आपको लोगों को सतयुग के लायक बनाना है।

क्योकि जब-जब युग परिवर्तन होता है तब-तब बहुत जनहानि हुई। त्रेता गया तब बहुत मरें। जब द्वापर गया तो देखों 18 दिन की महाभारत में 11 अक्षरणी सेना खत्म हो गई। तो जब कलयुग जाएगा तब ज्यादा जनहानि ना हो इसके लिए लोगों को सतयुग के लायक बनाओ की मानव मंदिर को गन्दा ना करें, ख़ून बेमेल हो जाएगा तो बीमारियां आ जायेगी। तो इस शरीर को साफ रखो वरना कुछ हो नहीं पाएगा।

गुरु दक्षिणा में अपनी बुराइयों को यही छोड़ जाओ

गुरु पूर्णिमा के सतसंग में लोगों को नामदान देते हुए महाराज ने कहा कि आज गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु दक्षिणा में अपनी बुराइयों को यही छोड़ जाइये। अब तक जो अपने अंडा खाया, मांस खाया, मछली खाई, मुर्गी खाई, दूसरी स्त्री के साथ बुरा काम किया अब मत करना। जिसको बना नहीं सकते उसे मारने का कोई हक नहीं है।
जो गल काटे और का अपना रहा कटाये साहब के दरबार में बदला कहीं ना जाये।

शाकाहारी और नशामुक्ति का एक विशेष अभियान चलाओ

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महाराज ने कहा कि प्रेमियों इस पूर्णिमा से अगली राखी पूर्णिमा तक लोगों को शाकाहारी, सदाचारी और नशामुक्त बनाने का विशेष अभियान चलाओ।

Jai Gurudev told the devotees to follow the rules and regulations made in the country

देश विदेश से उमड़े भक्तजन

राजधानी के ठीकरी स्थित जयगुरुदेव आश्रम में चल रहे गुरु पूर्णिमा के तीन दिवसीय आध्यात्मिक समागम में देश-विदेश से भक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा है न केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि दुबई, अमेरिका, अफ्रीका समेत अनेक देशों से अनेक भक्त, गुरु बाबा उमाकान्त महाराज के दर्शन के लिए एकत्र हुए। ना केवल आम जन बल्कि केंद्रीय मंत्री नवल किशोर समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी महाराज के दर्शन कर आर्शीवाद लिया।

भव्य समापन

बाबा उमाकान्त महाराज के सतसंग,नामदान और दया के साथ इस भव्य आयोजन का समापन हो गया और भक्तगण गुरु आदेश से अपने गंतव्य के लिए रवाना होने लगे है।

Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

Tags : Jai Gurudev, Gurudev, devotees, regulations, country

 

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version