बीकानेर -दादर ट्रेन सहित 5 जोड़ी ट्रेनों में डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी

Indian Railway Temporary increase Coaches in 5 Passenger trains

Indian Railway, Coach, Passenger train, IRCTC,

Indian Railway Temporary increase Coaches in 5 Passenger trains

जयपुर। रेलवे द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 05 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 22.03.24 से 31.03.24 तक एवं दादर से 23.03.24 से 01.04.24 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 22.03.24 से 31.03.24 तक एवं इंदौर से 25.03.24 से 03.04.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

गाडी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रेलसेवा में इंदौर से 23.03.24 से 01.04.24 तक एवं भगत की कोठी से 24.03.24 से 02.04.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से  22.03.24 से 31.03.24 तक तथा दिल्ली सराय से 24.03.24 से 02.04.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उन्होने बताया कि इसके साथ ही गाडी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 22.03.24 से 31.03.24 तक तथा उदयपुर सिटी से 23.03.24 से 01.04.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : UPI Full Form : यूपीआई ने आसान बनाई बैंकिग की राह, जाने कैसे

Tags : Indian Railway, Coach, Passenger train, IRCTC,

Exit mobile version