किसान आंदोलन के चलते 16 से अधिक ट्रेने रद्व, देखें सूची

Indian Railway 16 Trains Cancelled due to Farmers Protest in Ambala Punjab

Ambala Kisan Protest, Punjab Kisan aandolan, Indian Railway,

Indian Railway 16 Trains Cancelled due to Farmers Protest in Ambala Punjab

जयपुर। उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल पर किसान आंदोलन के चलते रेल सेवा प्रभावित हुई है, 16 से अधिक ट्रेने 29 अप्रेल 2024 से कैंसिल है वहीं कई ट्रेनों को आंशिक रुप से रद्व किया गया है। रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया है। इसकी जानकारी रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने दी है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि अंबाला में किसान आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाएं प्रभावित हुई है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुई कई ट्रेनों को रद्व किया है वहीं कुछ ट्रेनों को आंशिक रुप से रद्व किया है।

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 04571, भिवानी-धुरी रेलसेवा दिनांक 30.04.24, 01.05.24, 02.05.24 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 04572, धुरी-सिरसा रेलसेवा दिनांक 30.04.24, 01.05.24, 02.05.24 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 04743, हिसार-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 04746, लुधियाना-हिसार रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
11. गाडी संख्या 14654, अमृतसर-हिसार रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
12. गाडी संख्या 14653, हिसार-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 30.04.24, 01.05.24, 02.05.24 को रद्द रहेगी।
13. गाडी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
14. गाडी संख्या 14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को रद्द रहेगी।
15. गाडी संख्या 04487, रोहतक-हांसी रेलसेवा दिनांक 29.04.24 से 03.05.24 को रद्द रहेगी।
16. गाडी संख्या 04488, हांसी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 30.04.24 से 04.05.24 को रद्द रहेगी।

एयर होस्टेस ने पंजाबी गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

आंशिक रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली बठिंडा तक संचालित की जाएगी।
2. गाडी संख्या 14525, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को अम्बाला से प्रस्थान करने वाली बठिंडा से संचालित की जाएगी।
3. गाडी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मू तवी रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली दिल्ली तक संचालित की जाएगी
4. गाडी संख्या 14662, जम्मू तवी-बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली दिल्ली से संचालित की जाएगी
5. गाडी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली बठिंडा तक संचालित की जाएगी।
6. गाडी संख्या 14736, अंबाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को अंबाला से प्रस्थान करने वाली बठिंडा से संचालित की जाएगी।
7. गाडी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाडमेर रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को ऋषिकेश से प्रस्थान करने वाली बठिंडा से संचालित की जाएगी।
8. गाडी संख्या 14888, बाडमेर-ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को बाडमेर से प्रस्थान करने वाली बठिंडा तक संचालित की जाएगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मू तवी रेल सेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया जाखल-धूरी-लुधियाना होकर संचालित की जाएगी।
2. गाड़ी संख्या 12414, जम्मू तवी-अजमेर रेल सेवा दिनांक 29.04.24, 30.04.24, 01.05.24 को जम्मू तवी से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग वाया लुधियाना-धूरी-जाखल होकर संचालित की जाएगी।

 राजस्थान : पानी के अंदर बना ये ‘रोमांटिक महल’

Tags :  Ambala Kisan Protest, Punjab Kisan aandolan, Indian Railway,

Exit mobile version