गाय की पूजा करने से दूर होते ग्रहों के दोष

Cow Worship remedies for grahdosh and health

Cow Worship, remedies, grahdosh, health , Cow, Astrology,

जयपुर। सर्व ब्राह्मण राष्ट्रीय महासभा की गाजियाबाद इकाई की ओर से गाय और ग्रह नक्षत्र विषय पर वेबीनार आयोजित किया गया। जिसमें गाय तथा ग्रह नक्षत्र के बारे में चर्चा ऑनलाइन वर्चुअल के जरिये की गई। वेबीनार में 140 से अधिक ज्योतिष विद्वानों ने भाग लिया।

वेबीनार में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शुबेश शर्मन ने गाय और नक्षत्र के बारे में बताया कि गाय के सेवा करने से सभी ग्रह और सभी देवी देवता का आशीर्वाद मिलता है। वक्ताओं का परिचय व स्वागत पंडित अमित कुमार शर्मा ने कराया।

प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित एसके जोशी ने सभी विद्वानों से आव्हान किया कि सभी कोई भी पूजा पाठ में गाय का महत्व बताते हुए गाय से संबंधित उपाय बताएं और इसके लिए उन्होंने सभी को शपथ भी दिलवाई।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के निदेशक विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुंडली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने कहा कि यज्ञोपवित एवं विवाह के समय गौमूत्र और गोबर का प्रयोग किया जाता है। साथ ही कई बीमारियों में गोमूत्र का प्रयोग करने पर वह बीमारी दूर हट जाती है। वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने भी गोमूत्र को प्रमाणित किया है।

ज्योतिष शास्त्र में गाय की महत्ता को बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गाय की पूजा करने से सभी ग्रहों के दोष दूर हो जाते हैं।
अन्य वक्ताओं में रमेश सेमवाल ने ग्रहों की शांति पर जोर दिया और कहा कि गाय हमारी माता है। जीवो को अन्न देने से पुण्य मिलते है।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर रमेश भोजराज द्विवेदी, डीपी शास्त्री, अनुपम जौली, डॉक्टर वाई राखी, डॉक्टर नीति शर्मा, आलोक गुप्ता, , पंडित नंद किशोर पुरोहित, अशोक कुमार शर्मा, आचार्य राम कुमार शर्मा ब्रजमोहन सेकडी आदि लोगो ने अपने विचार व्यक्त किये।

सभा के अंत मे शुबेश शर्मन ने सभी का उपस्थित होने पर आभार जताया।

 

More News : Cow Worship, remedies, grahdosh, health , Cow, Astrology,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version