राजस्थान में कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज, मुख्यमंत्री ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

Congress Leader Rameshwar Dudi Suffered Brain Hemorhage admitted in SMS Hospital Jaipur

Rameshwar Dudi, Rameshwar Dudi News, Rameshwar Dudi Update, Rameshwar Dudi Nokha News. Rameshwar Dudi Bikaner, Rameshwar Dudi brain haemorrhage, Rameshwar Dudi condition critical, Rameshwar Dudi health deteriorated, Rameshwar Dudi Bikaner, Rameshwar Dudi Nokha, Congress leader Rameshwar Dudi, Jat leader Rameshwar Dudi, Jaipur News, Jaipur, Jaipur Big News, Bikaner News, Bikaner Big News, Nokha News, Nokha Big News Rajasthan Big News, Rajasthan News, Rajasthan, Rajasthan Hindi News

Congress Leader Rameshwar Dudi Suffered Brain Hemorhage admitted in SMS Hospital Jaipur

जयपुर। राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष (Rameshwar Dudi) रामेश्वर डूडी को रविवार सुबह ( Brain Hemorhage) ब्रेन हेमरेज हो गया। जिसके बाद उन्हे जयपुर के (Mansrover, Jaipur) मानसरोवर स्थित (ManglamPlus Medicity Hospital) मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डूडी की स्थिति में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हे सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS Hospital, Jaipur) में भर्ती कराया है।

मुख्यमंत्री (CM) अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डूडी के परिजनों से भी बातचीत की। इस दौरान केश कला बोर्ड के महेंद्र गहलोत भी साथ रहे।

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी को ब्रेन हेमरेज, SMS अस्पताल में उपचार जारी

राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी सुबह 9 बजे घर पर ही अचेत होकर गिर गए थे। जिसके बाद उन्हे मानसरोवर स्थित मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल जयपुर (ManglamPlus Medicity Hospital, Jaipur)में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उनके ब्रेन हेमरेज होने की सूचना मिली।

मानसरोवर स्थित मंगलम प्लस मेडिसिटी अस्पताल से उन्हे सवाईमानसिंह अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एसएमएस अस्पताल के चिकित्सकों से भी बात कर डूडी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। डूडी के परिजनों ने बताया कि पूर्व में उन्हे हार्ट में परेशानी हो चुकी है, जिसका मुंबई में इलाज भी कराया गया।

Congress Leader Rameshwar Dudi Suffered Brain Hemorhage admitted in SMS Hospital Jaipur

एसएमएस अस्पताल में जुटे डूडी समर्थक

कांग्रेस नेता (Congress Leader) रामेश्वर डूडी के ब्रेन हेमरेज की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता व डूडी समर्थक सवाईमानसिंह अस्पताल में पहुंचना शुरु हो गए है। वहीं बीकानेर में भी डूडी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है।

रामेश्वर डूडी है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता

रामेश्वर डूडी बीकानेर जिले के नोखा पंचायत समिति से प्रधान बनने के बाद वे सांसद, नोखा से विधायक रह चुके है। वहीं वर्ष 2013 से 2018 तक राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे। वर्तमान में राजस्थान एग्रो इंड्रस्ट्रीज डवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष है।

बीकानेर जिले से कांग्रेस नेता जयपुर रवाना

बीकानेर से देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित अन्य नेता जयपुर के लिए रवाना हो चुके है। बीकानेर, नोखा से करीब एक सौ से अधिक नेता रवाना हुए है। वहीं अधिकतर लोग अपने नेता का मोबाइल से ही हाल जान रहे है। वहीं एसएमएस अस्पताल में कांग्रेस नेता भी रामेश्वरडूडी का हाल जानने के लिए पहुंचे है।

यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

Tags : Rameshwar Dudi, Congress Leader, Brain Hemorhage ,SMS Hospital

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version