Monday, September 15, 2025
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hello Rajasthan
No Result
View All Result
Home News Rajasthan Jaipur

राजस्थान में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरु

Bjp State Working Committee Meeting in Jaipur

Team Hello Rajasthan by Team Hello Rajasthan
December 4, 2021
in Jaipur
0 0
BJP, Union Home Minister Amit Shah, Bjp State Working Committee Meeting,BJP Rajasthan, Rajasthan BJP, Amit Shah Jaipur Visit, Amit Shah Rajasthan Visit,

Bjp State Working Committee Meeting in Jaipur

Share on FacebookShare on TwitterWhatsappPinTelegram

जयपुर। भारतीय जनता (BJP) के प्रदेशाध्यक्ष डा.सतीश पूनियां ने कहा कि हम सबका तिरंगे के प्रति सर्मपण, संगठन के प्रति समर्पण हमें नई ताकत देती है और हम उस ताकत के बूते ही 7 करोड़ राजस्थानियों के लोक-कल्याण के लिए मिलकर काम करेंगे तो एक नए विकसित राजस्थान का निर्माण होगा। डा. पूनियां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक (Bjp State Working Committee Meeting) को संबोधित कर रहे थे।

Table of Contents

Toggle
  • समापन सत्र को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित
  • मिशन 2023
  • इनके कारण आज पार्टी का मिला मुकाम
  • एकमात्र पार्टी है जिसमें लोकतंत्र पूर्ण रूप से बसता है – पूनियां
  • भाजपा नारों की नही सरोकारों की पार्टी
  • इन्होने किया दीप प्रज्वलन

समापन सत्र को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित

डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 2 दिवसीय कार्यसमिति में 6 सत्र आयोजित होंगे। 5 दिसंबर को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे और इसके बाद 10 हजार जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन को संबोधित कर हम सभी को मार्गदर्शन देंगे, जिससे पार्टी और कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी और मिशन 2023 के संकल्प को पूरा करेंगे।

BJP, Union Home Minister Amit Shah, Bjp State Working Committee Meeting,BJP Rajasthan, Rajasthan BJP, Amit Shah Jaipur Visit, Amit Shah Rajasthan Visit,
Bjp State Working Committee Meeting in Jaipur

डॉ. पूनियां ने मंच से लेकर प्रदेश कार्यसमिति के सभी सदस्यों और राजस्थान के करोंडों कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूँ कि चूरू जिले के एक छोटे से गांव में किसान के घर में पैदा हुआ आज दुनिया के सबसे बडी पार्टी के सबसे बडे प्रदेश के अध्यक्ष के नाते मुझे यह गौरव किसी ने मुझे दिया है तो वह भारतीय जनता पार्टी है, एक छोटे कार्यकर्ता को इतना बडा सम्मान भारतीय जनता पार्टी में ही मिल सकता है।

उन्होने कहा कि आज का दिन हम सबके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है, आज ही के दिन 1971 में भारतीय सैनाओं ने अपने शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान को हराकर बांगलादेश को मुक्त कराया। उसी विजय का आज 50 वां वर्ष पूर्ण हुआ है।

डॉ. पूनियां के कहा कि मेरे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर दायित्व सम्भालने के पश्चात यह तीसरी प्रदेश कार्यसमिति सम्पन्न होने जा रही है, इस कार्यसमिति में मुझे बोलते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि प्रदेश के करोडों कार्यकर्ता रात-दिन हर परिस्थिति में पूरे प्रदेश में जनता के सुख-दुख के साथी बनकर अपने दायित्व को निर्वहन कर रहे हैं।

प्रदेश कार्यसमिति हमारी कार्यपद्धति का एक हिस्सा है, पहले केन्द्र, फिर प्रदेश, फिर जिला और मंडल तक कार्यसमितियों के माध्यम से हम अपने पूर्व के कार्यो की समीक्षा एवं आगामी कार्यो की रणनीति तय करते है। आप सबसे आहवान करता हूँ कि, आप सब इन कार्यसमितियों के महत्व को समझते हुए नीचे तक विधिवत रूप से करने का संकल्प लेवे।

मिशन 2023

उन्होने कहा कि विश्वास के साथ कहता हूँ कि, जिस दिन भारतीय जनता पार्टी जिला मंडल व बूथ स्तर तक हमारी कार्यसमितियां गरिमापूर्ण व व्यवस्थित होने लगेगी, उस दिन प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को अजय भारतीय जनता पार्टी बनाने का हमारा संकल्प पूरा होगा, जिसके लिए हम संकल्पित हैं, मिशन 2023 के विजय संकल्प को पूरा करेंगे और हमेशा भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने इस संकल्प को भी सुनिश्चत करेंगे।

यह भी पढ़ें :  ब्यावर-गोमती फोरलेन निर्माण हेतु केंद्र सरकार ने मांगी 601 करोड़ की निविदाएं

दो मार्च को बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में प्रदेश कार्यसमिति में बोलते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा ने हम सब कार्यकर्ताओं से आहवान किया था कि सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति हो।

आज इस मंच से बोलते हुए मैं गर्व से कह सकता हूँ कि इन कार्यो की सम्पूर्णता की ओर हम बढ़ रहे हैं। इसी के साथ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने हमे पांच क का मंत्र भी दिया था-कार्यकर्ता….कार्यक्रम….कार्यपद्धति,कार्यालय, और कोष। आज राजस्थान भाजपा इन पांचों क के मंत्र को पूर्ण करता हुआ नजर आ रहा है।

डा.पूनिया ने कहा कि हमे गर्व है कि जिस दल के हम कार्यकर्ता हैं, वो सिर्फ सत्ता की अंधी दौड़ में शामिल नही है बल्कि उसके आदर्शो, कार्यशैली और लक्ष्यों में मानवता के हित बसते हैं……कर्मशीलता हमें विरासत में मिली है, डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल जी से लेकर अटल जी, अडवाणी जी, मोदी जी, अमित शाह जी, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नडडा तक के उदाहरण हमारे कार्यकर्ता होने के भाव को गर्व से भर देने का कार्य करते हैं।

राजस्थान में जनसंघ से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के सफर में राजस्थान के अनेकों कार्यकर्ताओं ने इस लम्बी यात्रा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

इनके कारण आज पार्टी का मिला मुकाम

उन्होने कहा कि स्वर्गीय सुन्दर सिंह भण्डारी, स्वर्गीय भैरो सिंह शेखावत, स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा, स्वर्गीय ललित किशोर चतुर्वेदी, स्वर्गीय मदनलाल सैनी को याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ। इसके अलावा माननीय हरीशंकर भाभडा, ओमप्रकाश माथुर, डॉ.महेश शर्मा , गुलाब चंद कटारिया आदि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने कुशल संगठन कौशल एवं कठोर परिश्रम के द्वारा आज पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाने का काम किया है।

BJP, Union Home Minister Amit Shah, Bjp State Working Committee Meeting,BJP Rajasthan, Rajasthan BJP, Amit Shah Jaipur Visit, Amit Shah Rajasthan Visit,
Bjp State Working Committee Meeting in Jaipur

एकमात्र पार्टी है जिसमें लोकतंत्र पूर्ण रूप से बसता है – पूनियां

भारतीय जनता पार्टी ही दुनिया की एकमात्र पार्टी है जिसमें लोकतंत्र पूर्ण रूप से बसता है। भाजपा के अलावा आज देश की सभी पार्टियां किसी न किसी परिवार की पार्टी कहलाती है मगर भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें अटल जी, अडवाणी जी जैसे सामान्य कार्यकर्ता देश के शीर्ष पदों को सुशोभित करते हैं। मोदी जी जैसा चाय बेचने वाला कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बनकर दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता बनने का गौरव हासिल कर सकता है।

अमित शाह जैसे बूथ पर काम करने वाला कार्यकर्ता भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत का गृहमंत्री बन सकता है और मेरे जैसा सामान्य किसान परिवार में छोटे से गांव में पेदा होने वाला कार्यकर्ता राजस्थान जैसे बड़े प्रदेश का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बन सकता है।

यह भी पढ़ें :  सेवण घास को बढ़ावा देने के लिए जैसलमेर में चारा फार्म विकसित करें - मुख्य सचिव

इसलिए सही मायने में भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी कहलाने का हक रखती है जहां कोई भी सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता पार्टी में किसी भी उच्च पद तक पहुंच सकता है।

भाजपा नारों की नही सरोकारों की पार्टी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नारों की नही सरोकारों की पार्टी है, आज यह कार्यसमिति एक ऐसे समय में सम्पन्न हो रही है कि पिछले लगभग 2 वर्षो से देश और दुनिया में कोरोना महामारी ने अपना कहर बरपाया हुआ है ऐसे समय में राजस्थान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यह साबित कर दिया कि हम समाज के अन्दर किसी भी परिस्थिति में समाज के साथ सरोकार रखने वाले लोग है।

पूरी दुनिया ने देखा कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी से जंग लडी और समाज के जरूरतमंद लोगों तक अपनी जान जोखिम में डालकर जनता जनार्दन की सेवा की, चाहे लॉकडाउन के दौरान लोगो तक भोजन पहुंचाने का काम हो, चाहे कच्चा राशन पहुंचाने की बात हो, चाहे दवाईयां, मेडिकल सुविधाएं, पैरां में जूते, चप्पल पहनाने से लेकर अंतिम संस्कार तक अपनी सेवाएं दी।

1996 में अटल जी की सरकार ने केन्द्र में अपना कार्यकाल शुरू किया तो वो सिर्फ एक सरकार की शुरूआत नही थी बल्कि इतिहास में बदलाव की आहट थी जिसमें देश की सीमाओं पर तैनात सिपाहियों से लेकर, खेत खलिहान में काम करने वाले किसान, फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूर और विशाल मध्यम वर्ग में पहली बार भारतीय होने के अहसास को गौरव के साथ जीना शुरू किया।

माननीय अटल जी ने भारतीय विदेश नीति को दिशाहीनता से निकालकर विश्व पटल पर भारतीय अस्मिता को फिर से स्थापित करने का सराहनीय काम किया। पोकरण में एक नही पांच-पांच परमाणु विस्फोट कर विश्व पटल पर भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का काम किया।

2014 में एक बार फिर से भारतीय जन मानस ने भाजपा की विचारधारा और युगपुरूष माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को अपने पूरे मन से पूरा समर्थन देकर देश की बागडोर प्रदान की और मां भारती के इस लाडले ने जनमन की उम्मीदों को आसमान देते हुए राष्ट्र की उचाइयों को नए आयाम दे दिए।

BJP, Union Home Minister Amit Shah, Bjp State Working Committee Meeting,BJP Rajasthan, Rajasthan BJP, Amit Shah Jaipur Visit, Amit Shah Rajasthan Visit,
Bjp State Working Committee Meeting in Jaipur

यह प्रधानमंत्री मोदी की दृढ राजनैतिक इच्छा शक्ति ही थी जिसने देश को नासूर की तरह सालते कश्मीर के दर्द को दवा दी और तमाम खोखले विरोधों के बावजूद धारा 370 को एक झटके में उखाड फेंका और मां भारती की आभा लौट आई… भारतीय जनमन के आभा भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की शुरूआत करोंड़ो लोगों के मन को साकार हो जाना था, जिसके लिए देश की कई पीढ़िया मन में मलाल लिए ही चली गई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण के शुभारम्भ से करोडों भारतीयों का पूरी दुनिया में मान-सम्मान बढ़ाया है।
सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक, नागरिकता अधिनियम जैसी उपलब्धियों की सूची इतनी लम्बी है कि हम चाहे तो एक पूरी कार्यसमिति सिर्फ इन्हीं उपलब्धियों पर रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, प्रदेश के करोड़ों मतदाताओं का आभार- सीपी जोशी

भाजपा कार्यकर्ता होना हमारे लिए गर्व की बात है क्योंकि भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है यह बात आज पूरे देश और दुनिया ने भी मानी है। 21 अक्टूबर 1951 में हमारे संस्थापक नेताओं ने जिस विचार को लेकर पार्टी का गठन किया आज मोदी जी के नेतृत्व में वो सम्पूर्ण बाते पूरी होती नजर आ रही है, चाहे राम मन्दिर निर्माण की बात हो, चाहे धारा 370 हटाने की बात हो इन सब बातों को हमने पूरा करने का काम किया।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ऐसे समय में काम करने का अवसर मिल रहा है जिस समय भगवान श्री राम का भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में चल रहा है और दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में भारत माता के जयकारों के नारों के साथ लालचौक पर तिरंगा लहरा रहा है।

आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से जनता में अपना विश्वास खो चुकी है, 2018 में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जनता से वादा किया कि 10 दिन में किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करेंगे, बेरोजगार युवाओं को 3 हजार रूपये बेरोजगारी भत्तें के रूप में देंगे एवं बिजली की दरों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नही करेंगे। इन सब वादों से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार मुकर चुकी है जिसके चलते जनता में कांग्रेस सरकार के विरूद्ध भारी जनआक्रोश है।

आज प्रदेश में आपराधिक गतिविधियां इतनी ज्यादा बढ़ गई हैं कि राजस्थान प्रदेश अपराध की श्रेणी में देश में नम्बर वन आ गया है प्रदेश के अन्दर महिला उत्पीड़न, नाबालिक बच्चियों से दुष्कर्म, हत्या, डकैती, लूटपाट जैसी घटनाएं प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं। ऐसे में हम भाजपा कार्यकर्ताओं की विपक्ष के नाते और भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है।

राजस्थान भाजपा का कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत करने के बावजूद और हमारी सरकारों द्वारा जनहित के कार्य करने के बावजूद राजस्थान में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस का सिलसिला चला आ रहा है।

उन्होने सभी कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि राजस्थान को कांग्रेस मुक्त राजस्थान बनाएं और भाजपा को राजस्थान में अजय भाजपा बनाने का संकल्प आज लें। हम सब मिलकर 2023 के विजय संकल्प को पूरा करेंगे और उसके बाद हरबार प्रदेश में भाजपा की सरकार बने इसके लिए कार्य करेंगे।

BJP, Union Home Minister Amit Shah, Bjp State Working Committee Meeting,BJP Rajasthan, Rajasthan BJP, Amit Shah Jaipur Visit, Amit Shah Rajasthan Visit,
Bjp State Working Committee Meeting in Jaipur

इन्होने किया दीप प्रज्वलन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का शुभारम्भ 4 दिसंबर को दोपहर 2 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर इत्यादि प्रमुख नेताओं ने दीप प्रज्वलन कर किया।

बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक सहित सभी अपेक्षित लोग उपस्थित रहे।

More BJP News : Bjp, State Working Committee Meeting,Jaipur, Rajasthan

Source: Bjp State Working Committee Meeting in Jaipur

Related Story

222 RAS Officers transferred, RAS Transfer list, ras transfer 2025, ras todat transfer list,
Jaipur

राजस्थान में 222 आरएएस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें सूची

September 15, 2025
Flipkart Big Billion Days, Big Billion Days, smartphone, AI, Flipkart Big Billion Days sale, Flipkart Big Billion Days offer,
Jaipur

फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ पर एआई+ स्मार्टफोन ने मचाई धूम, जाने एक्सक्लूसिव फेस्टिव ऑफर्स

September 14, 2025
Sabarmati station, Sabarmati Railway station, Sabarmati BG Railway station, Indian Railways, Ahmedabad Railway News,
Jaipur

अहमदाबाद में 1 दर्जन से अधिक ट्रेनों का साबरमती स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार, देखें ट्रेनों की लिस्ट

September 13, 2025
Indian Railways, Special Trains forChhath Diwali 2025, Special Trains for Chhath 2025, Festival 2025, Festival 2025, Diwali 2025, Jodhpur Mau Gorkhpur Special Train
Jaipur

दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व पर जोधपुर-मऊ व गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

September 13, 2025
tourism business in Rajasthan, tourism, business, Deputy Chief Minister, Diya Kumari, RDTM 2025, Enduring Impact on Tourism, Administration, Empowerment, Hospitality, Legacy of Heritage, Outstanding Journalism, Wildlife and Tourism, Rajasthan,City Place,
Jaipur

आरडीटीएम 2025 राजस्थान में पर्यटन व्यापार का सुनहरा अध्याय प्रारंभ-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

September 13, 2025
Rajasthan Police Bharti Pariksha 2025, Rajasthan Police Constable Exam 2025 , Bikaner Churu Bikaner Exam Special Train, Bikaner to Churu Train, Churu to Bikaner Train,
Jaipur

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के परीक्षार्थियों के लिए बीकानेर-चूरू परीक्षा स्पेशल ट्रेन

September 12, 2025
Load More

Latest News

  • राजस्थान में 222 आरएएस अधिकारियों के हुए तबादले, देखें सूची
  • युवा रेप्लिका विशेषज्ञ कृष्ण कांत को मिला ‘युवा गौरव सम्मान’
  • फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ पर एआई+ स्मार्टफोन ने मचाई धूम, जाने एक्सक्लूसिव फेस्टिव ऑफर्स
  • अहमदाबाद में 1 दर्जन से अधिक ट्रेनों का साबरमती स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार, देखें ट्रेनों की लिस्ट
  • दुर्गा पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व पर जोधपुर-मऊ व गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Web-Stories

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट
10  Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर
RBSE 12th Arts Result 2023 :  राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her
10 Best places to visit in the United States
10 Best places to visit in the United States
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Anti Spam Policy
  • Affiliate Disclosure
  • Sitemap

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • India
    • News
  • Rajasthan
    • Jaipur
      • Alwar
      • Dausa
      • Sikar
      • Jhunjhunu
    • Bikaner
      • Sri Ganganagar
      • Hanumangarh
      • Churu
    • Bharatpur
      • Dholpur
      • Karauli
      • Sawai Madhopur
    • Ajmer
      • Tonk
      • Bhilwara
      • Nagaur
    • Jodhpur
      • Barmer
      • Jaisalmer
      • Jalore
      • Pali
      • Sirohi
    • Kota
      • Baran
      • Bundi
      • Jhalawar
    • Udaipur
      • Banswara
      • Chittorgarh
      • Dungarpur
      • Pratapgarh
      • Rajsamand
  • Entertainment
  • Video
  • Article
  • Agriculture
  • Sports
  • Health
  • Dharma-Karma
    • Astrology
  • Web-Stories

© 2021 Hello Rajasthan - SEO By HR. DMCA.com Protection Status

Honda EM1 Scooter : होंडा का कम कीमत वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने कैसे Mahindra XUV400 EV : इलेक्ट्रिक SUV मचा रही धूम,आइये जाने प्राइस और फीचर्स Five reasons why “Yeh Rishta Kya Kehlata Hai” has a unique rishta with the audience Ram Mandir Darshan : राम मंदिर में श्रृद्वालु इस समय कर सकेंगे दर्शन, तीन बार होगी आरती Arbaaz Khan-Shura Khan wedding : अरबाज खान ने शौरा खान से की शादी, देखें अनकही तस्वीरें अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम के साथ की शादी, देखें 11 तस्वीरें बीकानेर जिले में 13 लाख 34 हजार 371 मतदाताओं ने दिया वोट 10 Wheat Cents Worth a Pretty, Know more Details Taylor Swift Partners with Google to Reveal Vault Songs Oktoberfest : Munich Oktoberfest Kicks Off : World’s Largest Beer Festival Carrie Underwood Daily Workout Routine for Muscular and Fit Body Vijay Deverakonda expresses gratitude at Yadadri Lakshmi Narasimha Swamy Temple after ‘Khushi’success Gadar 2 : सन्नी देओल अमीषा पटेल की गदर 2 ने मचा दिया गदर Cyclone Tracking App : ऐसे करें चक्रवाती तूफान की लाइव ट्रैकिंग, जाने 10 बेस्ट एप्प Odisha Coromandel Express Accident : ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, दर्द और गम का मंजर RBSE 12th Arts Result 2023 : राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग का रिजल्ट, विद्यार्थी ऐसे चेक करें Martha Stewart : An American Retail Businesswoman’s Inspiring Journey How to Use ChatGPT : 7 Best Way to Use Open AI ChatGPT General Hospital Actress Jacklyn Zeman things to know about her 10 Best places to visit in the United States