भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामनिवास गोदारा बने देहात कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष

Ramniwas Godara became District President of Dehat Congress Seva Dal in Bikaner

Bhoomi Vikas Bank Chairman, Bhoomi Vikas Bank, Ramniwas Godara, Congress Seva Dal

Ramniwas Godara became District President of Dehat Congress Seva Dal in Bikaner

बीकानेर। बीकानेर में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामनिवास गोदारा को सेवादल कांग्रेस के देहात जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला की अनुशंसा पर की गई है। हेमसिंह शेखावत ने गोदारा की नियुक्ति कर संगठन को मजबूती देने के लिए और जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश सेवादल कांग्रेस के उपाध्‍यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि आगामी पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए गोदारा की नियुक्ति की गई। रामनिवास गोदारा ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश सेवादल कांग्रेस के अध्‍यक्ष हेम सिंह शेखावत ,प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला, सुशीला रामेश्‍वर डूडी,बी.डी. कल्ला,भंवर सिंह भाटी, गोविंद राम चौहान,मंगलाराम गोदारा,राजेंद्र मूंड, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व समस्त कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

गोदारा ने अपने दादा स्वर्गीय भोमराज आर्य के पद चिन्हों पर चलकर ग्रामीण क्षेत्र में सेवादल कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने व किसान मजदूर गरीब की मदद करने का संकल्प लिया। गोदारा की नियुक्ति पर नारायण कस्वां, प्रभू राम डूडी, नंदराम गोदारा , कानाराम सियाग, दौलत राम भादू, मदन गोपाल मेघवाल, दिनेश सारण,रूपाराम गोदारा, रामानन्द, हंसराज बिश्नोई, जगदीश कसवां, कैलाश विशनोई, सुखदेव नाथ, अनिल व्यास, आनंद गोदारा, मुरली गोदारा, सहीराम गोदारा, रवीन्द्र कस्वां, मदन मेघवाल, ओमप्रकाश भादू , मोहनदान चारण, नेतदास स्वामी ओमप्रकाश जी सारस्वत आदि ने खुशी जताई।

Exit mobile version