Vajra Prahar 2021 : भारत-अमेरिका संयुक्त युद्वाभ्यास 8 फरवरी से

Indo US Joint Military Exercise Vajra Prahar to be Held in Mahajan Field Firing Range in Bikaner

बीकानेर। जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Mahajan field firing Range) मे भारत – अमेरिका (Indo us Joint Military exercise) संयुक्त युद्वाभ्यास वज्र प्रहार 2021 (Vajra Prahar 2021) 8 फरवरी 2021 से 21 फरवरी 2021 तक होगा। इसमें भारतीय सेना (Indian Army) व अमेरिका के सैनिक व अधिकारी भाग लेंगे। यह युद्वाभ्यास काउंटर टेररिज्म पर केंद्रित होगा। यह अभ्यास इन देानेां देशों के बीच 2010 से हो रहा है।

इस युद्वाभ्यास में अमेरिकी सेना के 250 सैन्य अधिकारी व जवान वंही भारत की 24 इंफेंट्री डिवीजन के साथ इंफेंट्री के कांबैट व्हीकल व हैलीकाप्टर भी भाग लेंगे। पहला युद्वाभ्यास युद्वअभ्य होगा इसके बाद वज्र प्रहार।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

रक्षा सूत्र बतातें है कि इस अभ्यास में विद्रोह-रोधी एवं आतंकवाद-रोधी वातावरण में अभियान संचालित करने की विशेषज्ञता साझा करके संयुक्त रणनीतियों का विकास शामिल है।

दुनियांभर में बढ़ रहे आंतकवाद से निपटने के लिए तकनीक और हथियार का सामंजस्य बेहतर बनाने के लिए वज्र प्रहार जैसे अभ्यास समय समय पर होते रहते है। जिसमें दुनियां की बेहतरीन तकनीक और हथियार के अभ्यास के अनुभव को सेमी डेजर्ट व ग्रामीण इलाकों में कराया जाता है। जिससे दोनेां देशों की सेनाअेां की ताकत बढ़ती है आपस में सामजंस्य बढ़ता है।

इसके साथ ही युद्वाभ्यास में भारतीय व अमेरिकी सैनिकों ने अत्याधुनिक तथा उच्च तकनीक पर आधारित रणकौशल का प्रदर्शन किया जाता है। दोनों देशों के सैन्यकर्मियों ने अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन और संचालन की तकनीक एक दूसरे से साझा करते है।

गौरतलब है कि जनवरी, 2018 में भारत एवं संयुक्त राज्य अमेरिका की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘वज्र प्रहार’ (VAJRA PRAHAR) संयुक्त बेस लेविस मैकॉर्ड, सिएटल(Seattle) , संयुक्त राज्य अमेरिका(America) में आयोजित हुआ।

अभ्यास में भारतीय सेना के दक्षिणी कमान की 45 सदस्यीय सदस्यीय विशेष बल टीम शामिल हुई। ‘वज्र प्रहार’ संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास की शुरुआत वर्ष 2010 में हुई। यह अभ्यास वर्ष 2012 से 2015 के मध्य तीन वर्षों की अवधि में आयोजित नहीं हुआ था।

‘वज्र प्रहार’ अभ्यास का विगत संस्करण मार्च, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में में भारत -अमेरिका संयुक्त युद्वाभ्यास वज्र प्रहार 2018 में 19 नंवबर से शुरु हेाकर 2 दिसंबर 2018में ,2019 में सिएटल के संयुक्त बेस लुईस.मैककॉर्ड में यह युद्वाभ्यास भारत व अमेरिका के मध्य आयोजित हुआ ।

यूनाईटेड नेशनंस के तहत सीआईसीपी में इस तरह के संयुक्त अभ्यास शामिल है। ‘वज्र प्रहार’ भारत-अमेरिकी विशेष बल का एक संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है, जो दोनों देशों में बारी-बारी से आयोजित किया जाता है।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

Tags : Mahajan field firing Range, Indo us Joint Military exercise, Vajra Prahar 2021,

 

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version