बीकानेर में भाजपा ने सेवा सप्ताह में किया पौधारोपण

बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा सप्ताह में 70 पौधे लगाकर पौधारोपण किया।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा आज भारतीय जनता पार्टी के गंगाशहर व गोपेश्वर मंडल ने संयुक्त रूप से गंगाशहर गोचर में मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी ओम सारस्वत की उपस्थिती में 70 पौधे लगाकर पौधारोपण किया किस अवसर पर लगाये गए पौधों के सरंक्षण की जिमेदारी भी कार्यकर्ताओ को दी गई सेवा सप्ताह कार्यक्रम प्रभारी मोहन सुराणां ने कहा आगामी दिनों में सेवा सप्ताह में स्वच्छता अभियान मंडल स्तर तक चलाया जाएगा।

आज के पौधारोपण कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बंसीलाल तंवर, जिला उपाद्यक्ष एवं मंडल प्रभारी गोकुल जोशी, सेवासप्ताह के सह प्रभारी एवं जिला मंत्री कौशल शर्मा,जिला मंत्री श्रीमती इंद्रा व्यास, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा, गोपेश्वर मंडल अद्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत,मघाराम नाई, शिखर चंद डागा, श्रीमती सरिता नाहटा,प्रेम गहलोत,कैलाश सोनी,मूलचंद नाई, विमल पारीक उपस्थित रहे।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version