बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री व्यास की पहल पर चलेगा ‘मेरी जन्मभूमि, मेरी जिम्मेदारी अभियान’

Meri Janmabhoomi Meri Responsibility Campaign will be run on the initiative of Bikaner West MLA Jethanand Vyas

MLA Jethanand Vyas, Meri Janmabhoomi Meri Responsibility Campaign, Bikaner MLA Jethanand Vyas

Meri Janmabhoomi Meri Responsibility Campaign will be run on the initiative of Bikaner West MLA Jethanand Vyas

बीकानेर। देश और दुनिया में सफलता का परचम लहराने वाले प्रवासी बीकानेरियोंं को शहर के विकास और आधारभूत सुविधाओं के इजाफे में भागीदार बनाया जाएगा। इसके लिए बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर ‘मेरी जन्मभूमि, मेरी जिम्मेदारी अभियान’ चलाया जाएगा। यह अभियान विभिन्न चरणों में काम करते हुए अगले कुछ समय में शहर की सूरत बदलेगा।

विधायक श्री व्यास ने बताया कि बीकानेर के जाए जन्मे अनेक लोग आज देश और दुनिया में बीकानेर का नाम रोशन कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र के इन प्रवासी बंधुओं ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सफलता का परचम लहराया और अपना अलहदा मुकाम हासिल किया। इन सभी प्रवासी बीकानेरियों को जन्मभूमि से जोड़ने और बीकानेर शहर के सर्वांगीण विकास में इनकी भागीदारी तय करने ले लिए ‘मेरी जन्मभूमि, मेरी जिम्मेदारी अभियान’ की परिकल्पना की गई है।

विधायक श्री व्यास ने बताया कि सबसे पहले देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी बीकानेर शहरवासियों का डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले बीकानेरियों और इनसे जुड़ी विभिन्न जानकारियां एकत्रित की जाएंगी। दूसरे चरण में शहरी क्षेत्र में इन प्रवासी बंधुओं के सहयोग से किए जा सकने वाले विकास कार्यों की संभावनाएं देखी जाएंगी। प्रवासी बंधुओं की मदद से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ, शहरी क्षेत्र के सौंदर्यकरण, विभिन्न शैक्षणिक और आर्थिक प्रकल्पों को हाथ में लिया जाएगा। साथ ही प्रवासी बंधुओं से बीकानेर में उद्यम स्थापित करने की संभावनाओं को भी तराशा जाएगा, जिससे यहां औद्योगिक विकास हो और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सके।

विधायक ने बताया कि तीसरे चरण में प्रवासी बंधुओं को बीकानेर आने और विकास में भागीदारी का मनुहार पत्र भेजा जाएगा। सहमति के पश्चात उनसे चिन्हित और प्रस्तावित विकास कार्यों को प्रारंभ करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी वर्ष शहरी क्षेत्र के प्रवासी बीकानेरियों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिससे स्थानीय और प्रवासी बीकानेरी आपसी वैचारिक आदान-प्रदान कर सकें। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और प्रवासी उद्यमी बंधुओं के बीच उद्योग और रोजगार से जुड़े विभिन्न एमओयू भी करवाए जाएंगे।

विधायक ने बताया कि एमओयू के पश्चात उद्यम अथवा अन्य प्रतिष्ठान स्थापित करवाने के लिए राज्य सरकार अथवा स्थानीय प्रशासन स्तर पर वांछित समन्वय और सहयोग विधायक सेवा केंद्र उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान में बीकानेर के उद्यमियों, बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लखेनीय है कि गत दिनों विधायक श्री व्यास की पहल पर रोजगार और करियर मेला आयोजित किया गया था। अब इसी क्रम में यह अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।
Tags :  Meri Janmabhoomi Meri Responsibility Campaign, Bikaner West MLA, Jethanand Vyas,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version