Doctors Day 2021 : डॉक्टर्स डे पर सुजानगढ़ में सेल्फी विद प्लान्ट महाअभियान

Sujangarh , Doctors Day 2021 :, plantation in sujangarh

Doctors Day 2021, सुजानगढ़। डॉक्टर्स डे (Doctors Day 2021) पर सुजला संस्थान (Sujla Sansthan) और टीम हारे का सहारा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेल्फी विद प्लान्ट महाअभियान (selfie with plantation campaign ) में हजारों लोगों ने भाग लिया। इसमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए देश-विदेश में अपनी जगह पर पौधारोपण कर सेल्फी भेजी। इस दौरान सुजानगढ़ में कई जगह पौधारोपण हुआ।

अभियान की श्रृंखला में गोपालपुरा के अर्हम आश्रम में आयोजित पौधारोपण में जिला प्रमुख वन्दना आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, सरपंच सविता राठी, सुरभि पांडे, प्रगति चैरड़िया, मनोज पुजारी, मनमोहन इयारां सहित जिला परिषद सदस्यों व ग्रामीणों ने पौधे लगाकर सार-संभाल की जिम्मेदारी ली।

अभियान में भाग लेते हुए दुलिया बास श्मशान में गोवर्धन खटीक व विमल सेन, माताजी मंदिर में सुंदरलाल, कपिल, शिवराम, नथमल आदि, बस डिपो स्थित फायर स्टेशन में राहुल सामरिया, अर्पित सेन आदि, नई बस्ती श्मशान में नवयुवक मण्डल टीम ने पौधारोपण किया।

संयोजक अरविन्द विश्वेन्द्रा ने बताया कि जिन लोगों ने अभियान में भाग लेते हुए पौधारोपण (plantation ) किया है उनसे समय-समय पर पौधों की सार संभाल और प्रगति के बारे में अपडेट लिया जाएगा।

होली धोरा स्थित होलिका दहन स्थल पर सभापति नीलोफर गौरी, आयुक्त सोहनलाल नायक, अभियान के प्रणेता श्यामसुंदर स्वर्णकार और अरविन्द विश्वेन्द्रा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। यहां वार्ड नं. 39 के पार्षद लियाकत खान, नगर परिषद एसआई कलजीत सिंह, इरशाद गौरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया।

श्याम स्वर्णकार ने अभियान में भाग लेने वाले लोगों को धन्यवाद दिया।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version