राजस्थान में नाबालिग से रेप करवाने की आरोपी कांग्रेस नेत्री गिरफ्तार

Congress Leader arrested in Rape case in Swaimadhopur 

 former Congress BJP Women Leader, Sex Racket in Swaimadhopur, Today Rajasthan News, Swaimadhopur News, 

सवाई माधोपुर(Sawai Madhopur News)। जिले में पिछले दिनो चर्चा में आए एक शर्मनाक नाबालिग बालिका (Rape case)से रेप कराने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफतार किया है। पकड़ी गई नेता कांग्रेस (Congress) की जिला पदाधिकारी रह चुकी है। पिछले 20 दिनों से यह फरार चल रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने इस मामले की एक और मुख्य आरोपी पूजा उर्फ पूनम चौधरी (Poonam Choudhary) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग पीडि़ता को चंगुल में फंसाने वाली पूजा उर्फ पूनम चौधरी ही थी। उसने नाबालिग को अपने जाल में फंसाकर सुनीता वर्मा के हवाले किया थ।

पुलिस द्वारा पूनम चौधरी को पकड़ने के लिए पुलिस कई जगहों पर लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने सूरवाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पूनम चौधरी की गिरफ्तारी से कई अहम सुराग सामने आएंगे।

ये है पूरा मामला

राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में एक नाबालिग ने शिकायत कर इस पूरे मामले का खुलासा किया। गत 22 सितंबर को पीड़िता के परिजनों ने सुनीता वर्मा और सहयोगी हीरालाल समेत पूजा उर्फ पूनम चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।

जिसके अनुसार कांग्रेस सेवादल महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष पूजा उर्फ पूनम चौधरी व भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सुनीता उर्फ संपति बाई दोनो मिलकर (Sex Racket in Swaimadhopur) सेक्स रैकेट चला रही थी।

इसके तार अन्य शहरो में भी जुड़े होने की जानकारी मिली है। जिले की इस नाबालिग पीडि़ता के अनुसार इन दोनों पूर्व महिला पदाधिकारियों द्वारा आपसी सामंजस्य से (Sex Racket Rajasthan) सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था और इस गिरोह में कई लड़कियां और महिलाएं फंसी हुई हैं।

हालांकि पार्टी ने इस मामले में गंभीर संलिप्तता को देखते हुये पार्टी ने उसे तुरंत बाहर कर दिया था। इसके साथ दूसरे कई लोगों द्वारा भी शोषण करने का आरोप लगाया है। इन दोनों के द्वारा कुछ दूसरे लोगों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा।

कुछ समय पूर्व ही दोनेां नेत्रियों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट जारी कर कहा था कि राजनीति में कुछ लोगों का चरित्र अच्छा नही है। ऐसे नेताओं का वे नाम भी जानती है और कर्म भी। उसने दावा किया था कि वह वक्त आने पर उनके नाम भी खोलेगी।

इस मामले में पलिस ने सुनीता उर्फ संपति बाई सहित पांच जनों को गिरफतार किया है।

पुलिस ने अभी तक सुनीता उर्फ संपति बाईएवं उसके साथी हीरालाल के अलावा कलेक्टर कार्यालय के श्योराम मीना, जिला उद्योग केंद्र में काम करने वाले संदीप शर्मा एवं इलेक्ट्रिशियन राजूलाल रैगर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सेक्स रैकेट मामले की आंच दिल्ली तक

सवाईमाधोपुर के इस मामले की आंच राजधानी होते हुए दिल्ली तक पहुंच रही है। इस मामले में कई बड़े सफेदपोश लोगों का नाम भी सामने आने की उम्मीद है।

 

 

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version