चुरु की पूर्व जिला प्रमुख बनारसी मेघवाल का निधन

चुरु। चुरु की पूर्व जिला प्रमुख बनारसी मेघवाल (Banarsi Meghwal)की अचानक तबीयत बिगड़ने पर गुरुवार को निधन हो गया। राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल की पुत्री बनारसी मेघवाल की सुजानगढ़ में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हे जयपुर लाया जा रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते में ही उनकी तबीयत ज्याद खराब हो गई। उन्हे मणिपाल अस्पताल ( Manipal Hospital in Jaipur)लाया गया जंहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्हे सांस लेने में काफी दिक्कत हुई थी।

उनके निधन की सूचना पर मुख्यमंत्री गहलोत ,पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट के जरिए संवेदना जताई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, भाजपा के राजेंद्र राठौड़, सहित अनेक राजनेताओं ने असमय निधन पर शोक जताया है।

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version