जम्मू मंडल पर भारी बारिश के चलते कई ट्रेने हुई रद्द, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Many Train Cancelled due to Heavy Rain in Jammu Division,Check Cancel Train List

Many Train Cancelled due to Heavy Rain in Jammu Division,Check Cancel Train List

Many Train Cancelled due to Heavy Rain in Jammu Division,Check Cancel Train List

जयपुर। उत्तर रेलवे ने जम्मू मंडल पर भारी वर्षा के चलते कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। जिसके चलते 10 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं 4 ट्रेनों को प्रारंभिक स्टेशनों से आंशिक रद्द किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित होने वाली रद्द ट्रेने (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 02.09.25 से 06.09.25 तक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 02.09.25 से 06.09.25 तक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन 02.09.25 से 30.09.25 तक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी- बाडमेर ट्रेन 02.09.25 से 30.09.25 तक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 19027, बान्द्रा टर्मिनस-जम्मूतवी ट्रेन 06.09.25, 13.09.25, 20.09.25 व 27.09.25 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 19028, जम्मूतवी- बान्द्रा टर्मिनस ट्रेन 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 को रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा दिनांक 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25 को रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन – भावनगर टर्मिनस ट्रेन 08.09.25, 15.09.25, 22.09.25 व 29.09.25 को रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा ट्रेन 07.09.25, 14.09.25, 21.09.25 व 28.09.25 को रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 19416, श्रीमातावैष्णोदेवी कटरा- साबरमती ट्रेन 02.09.25, 09.09.25, 16.09.25, 23.09.25 व 30.09.25 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 03.09.25 से 30.09.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 02.09.25 से 30.09.25 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा दिनांक 03.09.25 से 30.09.25 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Exit mobile version