उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा के चलते 10 ट्रेने हुई रद्द
जयपुर। जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के चलते उत्तर रेलवे ने जम्मू मंडल पर कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के चलते 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसकी जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जम्मू मंडल में भारी बारिश के चलते ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के चलते ट्रेन यातायात बाधित रहेगा।
जम्मू मंडल पर रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट
जम्मू मंडल पर रद्द होने वाली ट्रेनें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 14803, भगत की कोठी – जम्मूतवी ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 14804, जम्मूतवी-भगत की कोठी ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-साबरमती ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 19108, एमसीटीएम उधमपुर-भावनगर टर्मिनस ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 19028, जम्मू तवी-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन 01.09.25 को रद्द रहेगी।