Eat Food according to the Zodiac Sign : राशि के अनुसार करें अपने भोजन का चयन

Eat Food according to the Zodiac Sign, Know more how to select food

Horoscope, Best Food, food according to zodiac sign,food items according to zodiac sign,rashi anusar bhojan,rashi ke anusar khana,rashi ke hisab se kya khayen,

Foods To Eat And Avoid Based On Your horoscope

Eat Food according to the Zodiac Sign, Know more how to select food : ज्योतिष का अर्थ सिर्फ यह नहीं वह केवल आपके भविष्य के बारे में बताए या फिर आपकी किस्मत के बारे में बताए। आपके खानपान (Foods) का भी सीधा संबंध ज्योतिष (Astrology) से होता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपके द्वारा ग्रहण किया गया भोजन (Foods) आपके ग्रहों को आपके अनुकूल या प्रतिकूल बनाने का काम करता है।

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर – जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि सभी खाद्य पदार्थ चाहे वे किसी भी रूप-स्वरूप में हों जैसे तरल खाद्य पदार्थ, अनाज, दाले, फल, सब्जियाँ, मेवे इत्यादि भी अपने-अपने गुणों व स्वादों के अनुसार किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ फल को कुछ खाकर शुभ फल में बदल सकते हैं।

जीवन में ज्योतिष का प्रभाव सिर्फ भविष्य के पूर्वानुमान तक ही सीमित नहीं है, यह आपके व्यक्तित्व, शारीरिक रचना या यूं कहें कि कुल मिलाकर इसका असर आपके संपूर्ण स्वास्थ्य (Health) पर पड़ता है। यहीं कारण है कि ज्योतिष राशि के आधार पर ही सेहत (Health) का अंदाजा लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : UPI Full Form : यूपीआई ने आसान बनाई बैंकिग की राह, जाने कैसे

Foods : Health : Astrology : स्वास्थ्य और आहार का बहुत गहरा संबंध 

ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष इस तथ्य को स्वीकार करते हैं और विभिन्न राशियों के हिसाब से विभिन्न प्रकार के आहार की सिफारिश करते हैं। हमारी सेहत (Health) पर हमारे राशि का असर पड़ता है। शरीर में ग्रहों से संबंधित सभी तत्व मौजूद रहते हैं।

ये ग्रह और नक्षत्र उन्हीं तत्वों को प्रभावित करते हैं। जैसे धरती पर स्थित जल को चन्द्रमा प्रभावित करता है उसी तरह वह शरीर में मौजूद जल को भी प्रभावित कर हमारे मन को चंचल या स्थित बनाता है।

इसी तरह सभी ग्रह अपने-अपने तत्वों पर अच्छे या बुरे प्रभाव को डालते हैं। ग्रह और नक्षत्रों का प्रभाव हमारे जीवन में सबसे पहले हमारे शरीर और फिर मन पर ही पड़ता है।

रसोईघर (Kitchen) में नवग्रहों अर्थात 9 ग्रहों का वास

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास ने बताया कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार रसोईघर (Kitchen) में नवग्रहों अर्थात 9 ग्रहों का वास होता है जिसका मुख्य आधार हैं मसाले जिनमें मुख्य रूप से 9 प्रकार के मसालों को मान्यता दी गई है जो अपने गुणों, स्वाद व रंगों के आधार पर भिन्न-भिन्न ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इसीलिये इन मामलों को रसोईघर में एक साथ इकट्ठा अथवा पास-पास रखने का प्रावधान है चाहे वह मसालदानी के रूप में हो अथवा अलग-अलग प्रकार से डिब्बों आदि में एक साथ एक स्थान पर रखे जाएं।

1. नमक (पिसा हुआ) सूर्य

2. लाल मिर्च (पिसी हुई) मंगल

3. हल्दी (पिसी हुई ) वृहस्पति

4. जीरा (साबुत या पिसा हुआ) राहु-केतु

5. धनिया (पिसा हुआ) बुध

6. काली मिर्च (साबुत या पाउडर) शनि

7. अमचूर (पिसा हुआ) केतु

8. गर्म मसाला (पिसा हुआ) राहु

9. मेथी (मंगल)

आज विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक अनीष व्यास आपको बताने जा रहे हैं कि आपकी राशि के अनुसार आपके लिए कौन सा भोजन हो सकता है।

Eat Food according to the Zodiac Sign : आपकी राशि के अनुसार भोजन

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्समिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

मेष राशि | Aries Horoscope

मेष राशि का संबंध मंगल से है और मंगल का रंग लाल है। यह अग्नि तत्व का प्रधान ग्रह माना गया है। इस राशि के लोगों को लाल फल लाल मसूर की दाल बेसन का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही यदि आप तांबे के बर्तनों में भोजन खाएं तो आपकी ग्रह दशा भी मजबूत होगी।

वृष राशि Taurus Horoscope

वृष राशि के स्वामी शुक्र हैं जो कि स्वभाव से शांत और जीवन में प्रेम और सौंदर्य के कारक माने जाते हैं। खाने की सफेद वस्तुओं पर शुक्र का प्रभाव होता है।

इस राशि के लोगों को दूध दही दूध से बनी मिठाइयां चावल और खीर का सेवन करते रहना चाहिए। आपके लिए चांदी के बर्तनों में खाना सबसे अच्छा होता है।

मिथुन राशि Gemini Horoscope

आपकी राशि के स्वामी बुध हैं और बुध को हरी चीजें बेहद पसंद होती हैं। इसलिए खाने में आपको हरी मूंग की दाल पत्तेदार सब्जियां और गेहूं का सेवन करना चाहिए। इसके साथ शुभ फल प्राप्त करने के लिए आप बुधवार को हरी दाल दान भी कर सकते हैं।

कर्क राशि Cancer Horoscope

आपकी राशि के स्वामी चंद्र होते हैं। चंद्रमा को बेहद शांत और शीतल प्रकृति का माना जाता है। आपको ठंडा दूध बादाम और मखाने का सेवन करना चाहिए।

इसके अलावा आपके लिए चावल और दूध दही खाना भी अच्छा है। आपको चांदी के गिलास में पानी पीना चाहिए।

सिंह राशि |Leo Horoscope

आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं और खाने की पीली और नारंगी वस्तुओं पर इनका विशेष प्रभाव होता है। आपकी राशि वालों को केसर वाली मिठाइयां और अरहर की दाल लेनी चाहिए।

वहीं कुंडली के अशुभ प्रभाव कम करने के लिए आपको तांबे के बर्तन में पका भोजना खाना चाहिए।

कन्या राशि Virgo Horoscope

कन्या राशि के जातक भी बुध ग्रह से संबंध रखते हैं। आपकी राशि के लोगों के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां और नारियल पानी सबसे अच्छा माना जाता है। आपको हर बुधवार को गाय को पालक खिलाना चाहिए। शुभ प्रभाव के लिए चांदी के बर्तनों का प्रयोग करें।

तुला राशि Libra Horoscope

आपकी राशि के स्वामी शुक्र होते हैं और उनकी कृपा से ही हमें अपने जीवन में भौतिक सुविधाओं के अलावा प्रेम और आकर्षण की प्राप्ति होती है। इनको प्रसन्न करने के लिए हमें हर शुक्रवार को खीर खानी चाहिए।

वृश्चिक राशि | Scorpio Horoscope

आप लाल ग्रह मंगल के जातक हैं और आपके जीवन में गुस्सा थोड़ा अधिक होता है। अत: आपको उन चीजों का प्रयोग करना चाहिए जो आपके दिमाग को ठंडा रखें और मन को शांत। इसके लिए आपको अनार और सेब खाने चाहिए।

धनु राशि Sagittarius Horoscope

आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति होते हैं। आपके लिए उन चीजों को खाना अच्छा होता है जो लाल पीली या फिर केसरिया रंग की होती हैं। आपके लिए केला आम और चने की दाल खाना अच्छा होता है। हर गुरुवार को आपको गुड़ और चने की दाल का दान भी करना चाहिए।

मकर राशि Capricorn Horoscope

आपकी राशि के स्वामी शनि होते हैं। आपको फलों में जामुन काले अंगूर और खाने में उड़द की दाल और कच्चे केले का प्रयोग करना चाहिए। वहीं खाना अगर आप लोहे के बर्तनों में पकाकर खाएं तो ग्रह स्थिति में भी सुधार होता है।

कुम्भ राशि Aquarius Horoscope

आपके भी स्वामी शनि होते हैं। इसलिए आपको खाद्य तेल के रूप में केवल सरसों के तेल का प्रयोग करना चाहिए। साथ ही काले तिल और उड़द हर शनिवार को जरूर खाने चाहिए। इसके साथ ही इन वस्तुओं का दान करें तो और भी बेहतर होगा।

मीन राशि Pisces Horoscope

आपके राशि स्वामी सूर्य होने की वजह से आपको गरम तासीर की चीजों का प्रयोग अधिक करना चाहिए। आपके लिए चने की दाल अच्छी होती है। साथ ही खाने में बेसन का प्रयोग आपके लिए अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता एवं कुण्डली विश्ल़ेषक पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809) 

More Article : Eat, Food, Horoscope, Best Food, food according to zodiac sign,food items according to zodiac sign,rashi anusar bhojan,rashi ke anusar khana,rashi ke hisab se kya khayen,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version