साप्ताहिक राशिफल : इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 01 - 07 May 2023 Saptahik Rashifal Future Predictions All Zodiac Signs

jyotish news in hindi,saptahik bhavishyfal,saptahik horoscope,Saptahik Rashifal,saptahik rashifal in hindi,Weekly Horoscope,weekly horoscope in hindi, #horoscope,Saptahik Rashifal,weekly horoscope Rashifal,Horoscope,weekly horoscope, saptahik rashifal,weekly horoscope,Horoscope, Weekly Horoscope, rashi parivartan 2023, Horoscope 01-07 May, Horoscope of the week, Weekly Horoscope, Weekly Horoscope in Hindi, Horoscope 01-07 May, Weekly Horoscope march 2023, Horoscope for march 2023,Horoscope for March 2023, saptahik rashifal, saptahik rashifal 2023 march saptahik rashifal 2023 today, saptahik rashifal 2023 in hindi, saptahik love rashifal 2023, rashifal, rashifal 2023, horoscope 2023, rashifal 2023,Astrology Today,Astrology Today In Hindi,साप्ताहिक राशिफल,साप्ताहिक राशिफल, राशि परिवर्तन 2023, 01- 07 मई तक का राशिफल, सप्ताह का राशिफल, वीकली राशिफल, वीकली राशिफल इन हिंदी, 01- 07 मई तक का राशिफल, साप्ताहिक राशिफल मार्च 2023, 2023 राशिफल, मार्च 2023 राशिफल 2023, Weekly Horoscope साप्ताहिक राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला राशि समेत सभी 12 राशियों के कैसा है?, 01- 07 मई तक का राशिफल, सप्ताह का राशिफल, वीकली राशिफल, वीकली राशिफल इन हिंदी, 01- 07 मई तक का राशिफल, साप्ताहिक राशिफल फरवरी मार्च, मार्च 2023 राशिफल, राशिफल 2023

Weekly Horoscope 01 - 07 May 2023 Saptahik Rashifal Future Predictions All Zodiac Signs

मई माह का यह सप्ताह (Weekly Horoscope) सभी राशि (Rashifal) वालों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन में क्या बदलाव आने वाला है इस पर हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद् विमल जैन आपको बता रहे है कि आपके सितारे क्या कह रहे है। आइये जाने 1 मई 2023 से 6 मई 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल : Weekly Horoscope 

मेष- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) : सप्ताह में 1 से 6 मई के दिन 3ः23 बजे तक परिस्थितियों में अनुकूलता रहेगी। अभिलाषा की पूर्ति का प्रयास होगा। व्यापारिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। नवीन योजना के प्रति रुचि जागृत होगी। दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी। धनागम होगा। व्यक्तिगत परेशानी कम होगी। आपसी सलाह से कामयाबी मिलेगी।

धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों से सम्पर्क का सुपरिणाम प्राप्त होगा। विवाद का निर्णय पक्ष में होगा। मान-सम्मानपरक कृत्य सम्पन्न होगा। शेष 7 मई तक परेशानी रहेगी। धनहानि की आशंका रहेगी। मन चिंतित रहेगा। कार्यक्षमता में कमी की अनुभूति होगी। इच्छित पद की प्राप्ति में अड़चनें आयेगी।

आय की तुलना में व्यय की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी से कष्ट होगा। आत्मीयजनों से अनबन होने की आशंका रहेगी। मित्रों से अवरोध रहेगा।

भाग्योदय टिप्स-मंगलवार के दिन दुर्गा सप्तशती का पाठ करावें तथा नजदीक के मंदिर में दर्शन-पूजन करें।

-शयनकक्ष में रखा हुआ शृंगार-मेज उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

वृषभ-(ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : सप्ताह में 1 मई को समस्याओं से तनाव रहेगा। सुख-शांति का अभाव रहेगा। जोखिम से हानि होगी। आरोग्य सुख में व्यतिक्रम रहेगा। विरोधी प्रभावी होने का प्रयास करेंगे। धन की क्षति होगी। 7 मई तक समय भाग्य के पक्ष में रहेगा। आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी। सुख-सुविधा के जरूरी साधन समय पर सुलभ होंगे।

अधूरे या नवकार्य प्रगति पर होंगे। लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त होगा। पारिवारिक कष्ट में कुछ कमी आयेगी। आर्थिक-व्यावसायिक वातावरण मन के अनुकूल बनेगा। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। योजना पूर्ण होने को होगी। स्वास्थ्य सुधार पर होगा। सुपरिचितों से विचार-विमर्श होगा। सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ेगी।

वाहन से सुख मिलेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में नवीन उपलब्धि मिलेगी। आवागमन में अनुकूलता रहेगी। मानसिक उलझनें कम होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने को होगी।

-भाग्योदय टिप्स– प्रत्येक शुक्रवार के दिन गरीबों में दूध व चावल का दान करें।

-देवकक्ष में देवी-देवता के साथ दिवंगत आत्माओं का चित्र नहीं रहना चाहिए।

मिथुन-(का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा): सप्ताह में 1 मई को लाभ का सुयोग बनेगा। आर्थिक-व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने को होगा। धार्मिक कृत्यों की ओर रुझान अधिक रहेगा। 2 से 4 के दिन 9:20 बजे तक कार्यों में अड़चनें रहेंगे। विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल नहीं मिलेगा।

अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करने से वंचित रहेंगे। कर्ज की अदायगी समय पर नहीं हो पायेगी। पारिवारिक शांति भंग होगी। शेष 7 मई तक समय शुभ रहेगा। व्यवसाय में परिवर्तन के दिशा में मित्रों-प्रियजनों से वार्तालाप होगा।

नवयोजना दृष्टिगत होगी। परिवार में मांगलिक आयोजन सम्पन्न होगा। पुरातन विवाद के समापन से खुशी होगी। शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक आनंद की अनुभूति होगी। यात्रा सुखदायक होगी।

-भाग्योदय टिप्स-श्री गणेश जी का दर्शन-पूजन करें। ब्राह्मण एवं गरीबों को भोजन करावें तथा दान देवें।
-घर में ट््यूबलाइट एवं बल्ब इस प्रकार लगावें कि उसकी रोशनी पूर्व एवं उत्तर की ओर अधिकतम रहे।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

कर्क-(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : सप्ताह में 1 से 4 मई के दिन 9ः 20 बजे तक आशाएँ फलीभूत होंगी। सुपरिचितों के सहयोग से कुछेक समस्याएँ सुलझेगी। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। तत्पश्चात् 6 के दिन 3ः23 बजे तक योजना अधूरी रहेगी।

साझेदारी के व्यापार में हानि की आशंका रहेगी। राजनेताओं को प्रतिकूलता के दौरान गुजरना पड़ सकता है। सहयोगियों की गतिविधियों से कष्ट होगा। अध्ययन में व्यतिक्रम रहेगा। शेष 7 मई तक समय अनुकूल रहेगा। पुरुषार्थ से कार्य प्रगति पर होगा। घरेलू समस्याएँ सुलझने को होंगी। वाद-विवाद का समापन होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति होगी। जनसम्पर्क का सुअवसर प्राप्त होगा। धनोपार्जन की ओर प्रवृत्ति बढ़ेगी। आपकी सलाह दूसरों के काम आयेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

भाग्योदय टिप्स – श्री हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें। बन्दरों को गुड़ व चना खिलायें। काले रंग की वस्तुओं का दान करें।
-स्नान किये हुए तौलिये को इस प्रकार रखें कि उस पर किसी की नजर न पड़े।

सिंह-(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सप्ताह में 1 से 6 मई के दिन 3ः23 बजे तक दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। इच्छित कार्यों में सफलता की ओर प्रयास होगा। बकाए धन की प्राप्ति होगी। निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। स्वयं के प्रभाव से सफलता हासिल होगी। राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में रहेंगे। नवीन कार्य की रूपरेखा बनेगी। स्थान-परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम बनेगा।

व्यक्तिगत कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नव उत्तरदायित्व का निर्वाह करना पड़ेगा। मन स्वस्थ रहेगा। शेष 7 मई तक अभिलाषा की पूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होगा। बढ़ते हुए खर्च से चिंतित रहेंगे। गलतफहमी व्यवसाय के लिए हानिकारक होगी। अधिकारियों से प्रतिकूलता होगी। शत्रु हानि पहुँचाने की दिशा में प्रयासरत रहेंगे। आर्थिक हानि की आशंका रहेगी।

-भाग्योदय टिप्स – भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना करें। रविवार के दिन व्रत रखें तथा लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
-देव कक्ष में दो शिवलिंग, तीन गणेश जी, दो सूर्य प्रतिमा, तीन देवी प्रतिमा, द्वारका के दो गोमती चक्र और दो शालिग्राम नहीं रखने चाहिए।

कन्या-(टो, पा, पी, पू, प, ण, ठ, पे, पो) : सप्ताह में 1 मई को उलझनें प्रभावी रहेगी। शंका-कुशंका से कार्य बिगड़ेंगे। पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव रहेगा। जरा-जरा सी बात पर क्रोध आएगा। कर्जदारों से परेशानी बढ़ेगी। मन व्यथित रहेगा। 7 मई तक समय संतोषजनक रहेगा। समस्या विशेष के समाधान से स्वयं का निर्णय लाभप्रद होगा। नव योजना दृष्टिगत होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। राजकीय पक्ष से अनुकूलता मिलेगी।

धर्म के प्रति रुझान रहेगा। विरोधी पराभूत होंगे। मौज-मस्ती के निमित्त व्यय करना पड़ेगा। प्रभावशाली हस्तियों से सम्पर्क स्थापित होगा। संभावित यात्रा का कार्यक्रम सफल होगा। परिवार में आपसी सदभाव बना रहेगा। सुपरिचितों से विचार विनिमय होगा। कुछेक समस्या हल होने से मानसिक राहत मिलेगी। विवादास्पद मसला सुलझने को होगा। आत्मिक शान्ति की अनुभति होगी।

-भाग्योदय टिप्स – श्रीअष्टविनायक का सविधि पूजा-अर्चना करें। गाय को हरा चारा खिलायें।
-घर या कमरों में कैक्टस के पौधे या कटीली झाडियाँ अथवा काँटों के गुलदस्ते नहीं रखने चाहिए।

यह भी पढ़ें : ज्योतिष के ये उपाय दिलाते है प्रतियोगी परीक्षा और नौकरी में सफलता

तुला-(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : सप्ताह में 1 मई को दिनमान अनुकूल रहेगा। अधूरे कार्य पूर्ण होने को होंगे। मित्रों के सहयोग से समस्याएँ हल होगी। बकाए धन की प्राप्ति होगी। संत समागन होगा। 2 से 4 के दिन 9ः20 बजे तक समस्याओं से परेशान रहेंगे।

मानसिक अशांति रहेगी। योजना अधूरी रहेगी। शत्रु हानि पहुँचाने की योजना बनायेंगे। संतान पक्ष से कष्ट होगा। बुद्धि विवेक की कमी से हानि होगी। शेष 7 मई तक समय आशाजनक रहेगा। आर्थिक-व्यवसायिक प्रगति हेतु किए जा रहे प्रयास महत्त्वपूर्ण साबित होंगे। कर्ज की अदायगी का प्रयास होगा। नवसमाचार मिलने से खुशी होगी।

आत्मबल में वृद्धि होगी। पुरातन विवाद का समापन होगा। स्वजन समय पर काम नहीं आयेंगे। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। किसी आयोजन में सम्मलित होने का सुअवसर प्राप्त होगा।

-भाग्योदय टिप्स : प्रत्येक शुक्रवार के दिन श्री महालक्ष्मी का व्रत रखें तथा शुक्र ग्रह से सम्बन्धित वस्तुओं का दान करें।
-पूजा घर पर मंदिर के समान कलश या गुम्बज, गो-मुख, ध्वजा, विजय स्तम्भ न हो।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : सप्ताह में 1 से 4 मई के दिन 9ः 20 बजे तक समय उन्नतिकारक रहेगा। अभिलाषा की पूर्ति का सुयोग बनेगा। इच्छित कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय प्रगति की ओर अग्रसर होगा। पठन-पाठन में अभिरुचि रहेगी।

राजनीतिक क्रिया-कलापों में भाग लेने का मन बनेेगा। धर्म-अध्यात्म में आस्था बढ़ेगी। तदनन्तर 6 के दिन 3ः23 बजे तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। घरेलू समस्याओं से चिंतित रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में जोखिम से हानि होगी। पूँजी का प्रतिफल नहीं मिल पायेगा।

विरोधियों का वर्चस्व रहेगा। धनाभाव से कार्य रुकेंगे। शेष 7 मई तक नवीन कार्य बनने को होंगे। व्यवसाय में प्रगति होगी। समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। यात्रा संतोषजनक होगी। पारस्परिक संबंधों में अनुकूलता होगी। भौतिक सुख-सुविधा की उपलब्धि होगी।

-भाग्योदय टिप्स : श्रीहनुमान जी का दर्शन करें। शनिवार के दिन अपने नजदीक के मंदिर में काले रंग का कम्बल दान करें।
-मुख्यद्वार पर कभी भी जोर से थप्पी नहीं मारना चाहिए।

धनु-(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढ़ा, ढ़े) : सप्ताह में 1 से 6 मई के दिन 3ः23 बजे तक कार्य सिद्धि का सुयोग बनेगा। विचारित योजना के कार्यान्वयन हेतु मित्रों से विचार-विमर्श होगा। चिरवांछित कार्य बनने को होंगे। आरोग्य सुख प्राप्त होगा। सुसमाचार से खुशी होगी।

धर्म-अध्यात्म में रुचि होगी। आपसी सौहार्द बढ़ेगा। यश-मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रियजनों के सहयोग से वाद-विवाद का समापन होगा। आपसी सम्बन्धों में अत्यधिक प्रगाढ़ता रहेगी। सुपरिचितों से विचार-विमर्श होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति मिलेगी।

मन प्रसन्न रहेगा। शेष 7 मई तक समय प्रतिकूल रहेगा। व्यावसायिक हानि होगी। वाद-विवाद की स्थिति को नकारा नहीं जा सकता है। वाहन से दुर्घटना की आशंका होगी। दुर्जनों से कष्ट होगा। मित्र समय पर काम नहीं आयेंगे।

भाग्योदय टिप्स : गुरुवार के दिन पीले रंग की वस्त्र में चने की दाल, हल्दी की गाँठें मन्दिर में चढ़ावें। गौशाला में नगद द्रव्य दान करें तथा नजदीक की मंदिर में दर्शन पूजन करें।
-बैठक के कमरे के मध्य झरोखा नहीं होना चाहिए।

मकर-(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) : सप्ताह में 1 मई को प्रगति में अवरोध रहेगा। संकल्प-विकल्प से कार्यों की सफलता में संदेह उपस्थित होगा। वैवाहिक जीवन में कटुता रहेगी। पारस्परिक सहयोग में कमी आयेगी। सुख शांति का अभाव रहेगा।

7 मई तक योजना साकार होने को होगी। व्यावसायिक पक्ष में परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में उपस्थित व्यवधान समाप्त होगा। भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। विनियोजित धन का प्रतिफल आशानुकूल प्राप्त होगा।

परिवार में धन संपत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझेगा। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। धार्मिक दर्शनीय स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम बनेगा। संत समागम होगा। योजना फलीभूत होगी। वाद-विवाद की स्थिति में कमी आयेगी। राजनैतिक क्रियाकलापों की ओर अभिरुचि रहेगी।

-भाग्योदय टिप्स : शनिवार के दिन श्री हनुमान जी का दर्शन पूजन करें। श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।
-घर में प्राकृतिक जल हो या कृत्रिम जल, इसका प्रवाह सदैव उत्तर-पूर्व की ओर होना चाहिए।

कुंभ-(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): सप्ताह में 1 मई को ग्रहयोग अनुकूल रहेगा। आर्थिक-व्यावसायिक पक्ष में प्रगति होगी। शारीरिक कष्ट में कमी आयेगी। सामाजिक गतिविधियों की ओर रुझान रहेगा। आरोग्य सुख की प्राप्ति होगी। धनागम होगा।

2 से 4 के दिन 9ः20 बजे तक कार्य-व्यवसाय में असफलता की स्थिति रहेगी। धन सम्पत्ति के पक्ष में जोखिम से हानि होगी। किसी पर अधिक भरोसा करना अहितकर होगा। पारिवारिक समस्याएँ सामने आयेगी। खर्च की अधिकता रहेगी। मित्रों से निराशा उपस्थित होगी। शेष 7 मई तक कार्य व्यवसाय अर्थ पक्ष में सफलता की स्थिति बनेगी।

आर्थिक लाभ का सुयोग प्राप्ति होगा। व्यावसायिक योजना प्रगति पर होगी। शत्रु हानि पहुँचाने की दिशा में असफल रहेंगे। परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कृत्य संपन्न होंगे। बुद्धि-विवेक से कार्य सिद्धि होगी। धार्मिक यात्रा होगी।

भाग्योदय टिप्स : शनिवार के दिन भैरव जी की अर्चना पूजा करें तथा तील तेल का दीपक जलायें।
– घर के उत्तर-पूर्व एवं ईशान दिशा की ओर कूड़ा-कचरा एवं गंदी वस्तुएँ नहीं होनी चाहिए।

मीन-(दी, दू, थ, झ, भ, दे, दो, चा, ची) : सप्ताह में 1 से 4 मई के दिन 9ः20 बजे तक मनोकांक्षा पूरी होगी। व्यापारिक प्रगति होगी। शुभकृत्य सम्पन्न होगा। नवसम्पर्क उपयोगी साबित होंगे। धार्मिक कृत्यों की ओर रुझान रहेगा। राजनीतिक कृत्यों में संलग्नता रहेगी।

संत-समागम से खुशी होगी। बकाए धन की प्राप्ति होगी। विवाद का समापन होगा। तदुपरान्त 6 के दिन 3ः23 बजे तक समय व्यवधान कारक रहेगा। व्यापारिक नुकसान होगा। निरर्थक भ्रमण होगा। पारिवारिक उलझने रहेगी। संतान पक्ष से चिंतित रहेंगे। मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे।

आत्मिक शांति का अभाव रहेगा। शेष 7 मई तक समय आशाजनक रहेगा। मनोनुकूल कार्यों में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। स्व-विवेक से लिया गया निर्णय लाभदायक होगा। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। नूतन-पुरातन मित्रों से सहयोग मिलेगा। उन्नति का सुअवसर प्राप्त होगा।

-भाग्योदय टिप्स : शनिवार के दिन काले भैंस को चारा-सानी खिलायें।
-दक्षिण-पश्चिम की दिशा में निर्मित कमरे का प्रयोग पूजा-अर्चना के लिए नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Personal Loan : जल्दी करें 5 मिनट में ये बैंक दे रहा 10 लाख रुपये का पर्सनल लोन

(हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न परामर्शदाता, फलित अंक ज्योतिषी एवं वास्तुविद्, एस.2/76 ए, द्वितिय तल, वरदान भवन, टैगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी -221002, मोबाइल 09335414722)

Tags : Weekly Horoscope, Horoscope

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version