Leo Yearly Horoscope 2023 : सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें आपका राशिफल

Leo Yearly Horoscope 2023 : Leo Horoscope 2023 Singh Varshik Rashifal Yearly Horoscope Predictions

Leo Yearly Horoscope 2023, Leo, Leo Rashifal, Horoscope, Rashifal 2023, rashifal 2023 in punjabi, Rashifal, Today Horoscope, Yearly Horoscope 2023, Leo Varshik Rashifal, Horoscope Predictions , Leo rashi, yearly horoscope 2023, yearly horoscope predictions 2023, singh rashifal 2023, leo horoscope 2023, varshik rashifal, horoscope 2023, leo yearly horoscope 2023, predictions 2023, rashifal 2023, leo rashi walon ka 2023 kaisa rahega, yearly horoscope predictions 2023 in hindi, singh rashi ka naya saal kaisa rahega, year 2023 predictions, horoscope 2023 cancer, leo horoscope 2023 career, leo horoscope 2023 health, leo horoscope 2023 money, leo horoscope 2023 love life, leo horoscope 2023 education,

Leo Yearly Horoscope 2023 : Leo Horoscope 2023 Singh Varshik Rashifal Yearly Horoscope Predictions

Leo Yearly Horoscope 2023 : वर्ष 2023 सिंह राशि (Singh Rashi) वालों के जीवन में किस तरह का बदलाव लाने वाला है, इसको लेकर आपका ज्योतिष गणित क्या कहता है। इस पर पूरी जानकारी दे रहे है, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास। इनके अनुसार वर्ष 2023 सिंह राशि (Leo Horoscope 2023)वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा।

Leo Yearly Horoscope 2023 : सिंह राशि वालों के लिए 2023 रहेगा भाग्यशाली

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि सिंह राशि के जातकों के लिए यह वर्ष लगभग हर तरह से लाभदायक रहने वाला है। क्योंकि इस वर्ष उन्हें आमदनी के नए स्तोत्र मिलेंगे।

Leo Yearly Horoscope 2023 : Leo Horoscope 2023 Singh Varshik Rashifal Yearly Horoscope Predictions

क्योंकि शनि कुंडली के सातवें भाव में विराजमान होंगे। जिस कारण उनकी आमदनी में वृद्धि होगी। शनि इस वर्ष आपके छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर सातवें भाव में ही गोचर करेंगे। जो कि शनि के लिए उच्च स्थान है।

यह भी पढ़ें – Cancer Yearly Horoscope 2023 : कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानें आपका राशिफल

इस वर्ष आपकी आमदनी में आपकी सोच से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। जो लोग क़र्ज़ की स्थिति में थे, उनके कर्ज खत्म होंगे। जो लोग किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे थे, उन्हें इस वर्ष राहत मिलेगी।
केवल पति पत्नी के रिश्ते में थोड़ी अनबन रह सकती है। कई बार आप अकेलापन भी महसूस कर सकते हैं।

राहु और केतु, तीसरे और नवम भाव में बैठकर विदेश यात्रा के लिए रास्ता खोलते हैं। अप्रैल तक का समय आपके लिए सामान्य रहेगा। परंतु अप्रैल के बाद आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत पड़ेगी।

अक्टूबर तक कोई अनचाही मुसीबत में आप फंस सकते हैं। तो इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर तक आपको किसी पर विश्वास नहीं करना, जब तक आप सारे तथ्यों को जान ना लें ।

22 अप्रैल के बाद आपके बृहस्पति स्थान परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उनकी युति राहु के साथ होगी। यह युति अक्टूबर तक रहेगी, जिसके परिणाम थोड़े नकारात्मक रह सकते हैं। क्योंकि यहां पर परिस्थिति मिली-जुली रहेगी।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

Leo Yearly Horoscope 2023 for Carrier : कैरियर में सिहं राशि वालों के लिए होगा बदलाव

ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि यह वर्ष करियर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेगा दशम भाव से दशम भाव पर स्थित राशि स्वामी शनि जो कि 17 जनवरी से आपकी सातवें भाव पर गोचर करेंगे व्यापारिक व्यवस्थाओं के लिए नई योजनाओं को साकार करने में आपकी बहुत मदद करेंगे।

अप्रैल के बाद देव गुरु बृहस्पति का गोचर मेष राशि यानी आपके भाग्य भाव में होगा। देवगुरु बृहस्पति आपके व्यापार और नौकरी में कुछ नई उपलब्धियों को मिलने का संकेत करते हैं।

इस साल आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस साल आपके गुप्त शत्रु आपके सामने पूरी तरह से परास्त होंगे। सिंह राशि के जो जातक नौकरी में है उनको अपनी नौकरी में भरपूर मान-सम्मान मिलेगा।

बृहस्पति के गोचर के कारण नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर होने की संभावना है। लेकिन यह आपके लिए बहुत अच्छी स्थिति प्रदान करेंगे और आपका करियर बहुत ऊंचाइयों पर जाएगा।

इस वर्ष आपको अपने अनुभव और अपनी काबिलियत के दम पर बहुत कुछ प्राप्त करने का मौका मिलेगा इसलिए कोई भी मौका हाथ से ना जाने दें और हर संभव कोशिश करें कि आप अपना शत प्रतिशत योगदान दे सकें जिससे कि आपका करियर मजबूत हो सके।

Leo 2023 Financial Horoscope : सिंह राशि वालों की मजबत होगी आर्थिक स्थिति

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि सिंह राशि के जातकों के आर्थिक जीवन की बात करें तो साल 2023 में पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

यदि आर्थिक तंगी थी तो साल की शुरुआत में जनवरी के मध्य में उसमें सुधार होगा। कुछ बेवजह के खर्चे बढ़ने से आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको सही बजट के अनुसार ही पैसे खर्च करने की जरूरत होगी।

आर्थिक मामलों में यह वर्ष बेहतर रहने वाला है कुछ आकस्मिक लाभ की संभावनाएं इस वर्ष बनेंगी।

अष्टम भाव पर अप्रैल तक विराजित देव गुरु बृहस्पति और उसके पश्चात नवम भाव में बृहस्पति और राहु का गोचर कुछ आकस्मिक धन लाभ का संकेत मिलने की संभावना का संकेत करता है।
आपके लाभ भाव और द्वितीय भाव के स्वामी बुध इस वर्ष आपके लाभ और खर्चे में संतुलन बनाकर रखने वाले हैं। किसी ऐसी जगह पर निवेश कर सकते हैं जिसमें भविष्य में आपको कुछ बड़ा लाभ हो सके।

यह भी पढ़ें : मीन से मेष राशि तक का वार्षिक राशिफल

अगस्त से अक्टूबर की अवधि में आपके आर्थिक जीवन के लिए भी कई सुंदर योग रहेंगे। इस अवधि में आपके भाग्य स्वामी मंगल का गोचर आपकी राशि में होगा।
इससे आपकी आय में वृद्धि होगी और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आप अपने सभी मानसिक तनावों से मुक्त हो जाएंगे।

Leo Yearly Horoscope 2023 for Family : सिंह राशि वालों के परिवार में रहेगी उतार चढ़ाव

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि सिंह जातकों के परिवार में इस वर्ष सामंजस्य बना रहेगा तो कभी-कभी परिवार में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें : मीन से मेष राशि तक का वार्षिक राशिफल

Horoscope 2023 : Which zodiac sign is lucky in 2023, Know More Rashifal 2023

जीवनसाथी के साथ राशि से सातवें में भाव पर शनि वैसे परिस्थितियों को बेहतर रखेंगे लेकिन कभी-कभी सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत होगी। अप्रैल तक अष्टम भाव में शनि परिवारिक जीवन को बेहतर बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

अप्रैल के बाद बृहस्पति योगकारक होंगे संतान भाव पर उनकी दृष्टि संतान की इच्छा रखने वाले दंपतियों के लिए सहायक सिद्ध होगी। रिश्तों के लिए यह साल अच्छा रहेगा आपको पारिवारिक सुख मिलेगा। पूरे साल आपको अपने रिश्ते में कई अच्छे और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।

परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएं और आप उनके दिल की बात समझेंगे। अप्रैल से जुलाई के बीच परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है।

इस अवधि में आपके परिवार में भी खुशियों का आगमन होगा। यह वर्ष आपके रिश्ते के लिए भी विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।
आपके भाई-बहनों के लिए भी यह वर्ष विशेष रूप से अनुकूल रहने की संभावना है। साल के अंत में आपको अपने परिवार और पिता का सहयोग प्राप्त होगा। पिता और आपके बीच संबंध मधुर होंगे।

Leo Yearly Horoscope 2023 for Love : सिंह राशि वालों मिलेगा प्रेम – रोमांस

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि वर्ष 2023 में सिंह राशि के लोग प्रेम संबंधों में बहुत ज्यादा सफलता की उम्मीद कर सकते हैं।

वर्ष की शुरुआत में सूर्य, बुध के साथ पंचम भाव में रहेंगे जो आपके प्रियतम को बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में परिभाषित करेंगे। आपको उनकी बुद्धिमानी से बड़ी खुशी होगी।

पहली तिमाही थोड़ी कमजोर रहेगी क्योंकि शनि छठे भाव से गुजर कर सातवें भाव में आएंगे और बृहस्पति महाराज स्वयं अष्टम भाव में होंगे लेकिन 22 अप्रैल को बृहस्पति के आपके नवम भाव में गोचर करने के बाद जब बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम भाव पर पड़ेगी तो वह समय आपके प्रेम संबंधों के लिए बहुत बढ़िया रहेगा।

Cancer 2023 Financial Horoscope : कर्क राशि वालों की 2023 में सुधरेगी आर्थिक स्थिति

प्रेम संबंधों में चली आ रही कड़वाहट और नीरसता दूर होगी और एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना का विकास होगा। 30 अक्टूबर के बाद जब राहु का गोचर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में होगा, उसके बाद बृहस्पति की दृष्टि से आपके विवाह के योग बन सकते हैं।

सिंह राशि वालों की लव लाइफ में सामान्य बदलाव देखने को मिलेंगे। अपने प्रिय से बात करते समय आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेमी अपने प्रिय से विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रियतम के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं जहाँ आप दोनों एक दूसरे से खुलकर बातचीत कर सकते हैं।

Leo Yearly Horoscope 2023 for Education : सिंह राशि वालों को शिक्षा में मिलेगी बड़ी सफलता

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष आपको शिक्षा के क्षेत्र में काफी सफलता मिलने की संभावना है। खासकर साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी लेकिन फरवरी और अप्रैल के महीने में आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

अमेजन पर बेस्ट, आज ही खरीदें

आप किन्हीं कारणों से शिक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे, जिसका सीधा असर आपकी आने वाली परीक्षाओं पर पड़ सकता है। खासकर माध्यमिक शिक्षा से जुड़े लोगों को पूरी सफलता मिलेगी। राहु का स्थान भी इस वर्ष बदलने वाला है, जो आपके भाग्य को प्रभावित करेगा। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखते हैं उन्हें इस दौरान सामान्य से अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे।

आपकी राशि के नवम भाव में छाया राहु का गोचर लंबी दूरी की यात्रा की भावना को सक्रिय करेगा। । आपका सहज ध्यान अपनी पढ़ाई की ओर ही होगा और उसकी वजह से आप अपनी पढ़ाई पर एकाग्रता के साथ अच्छे से ध्यान दे पाएंगे और उसके आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे।

शुरुआत में शनि के छठे भाव में होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद की जा सकती है। उसके बाद आपको अच्छी मेहनत करनी होगी, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

यह भी पढ़ें -Business Vastu Tips : व्यापार में वृद्धि के लिए अपनाएं ये खास वास्तु टिप्स

Leo Yearly Horoscope 2023 for Health : सिंह राशि वालों की खत्म होंगी स्वास्थ्य की समस्याएं

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि इस वर्ष सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम रहेंगी छठे भाव के स्वामी शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर करेंगे।

शनि का यह गोचर स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों की समाप्ति का संकेत देता है अष्टम भाव में स्वराशि के बृहस्पति किसी पुरानी स्वास्थ्य की समस्या से छुटकारा मिलने का संकेत करते हैं।
लेकिन अप्रैल के बाद कुछ सावधानियां आपको रखनी चाहिए जिससे की पुरानी कोई बीमारी फिर से आपको परेशान ना कर सके।

अमेजन पर बेस्ट, आज ही खरीदें

amazon offer

मार्च तक की अवधि में जो लोग किसी गंभीर समस्या से परेशान हैं उन्हें इस दौरान कुछ राहत मिलेगी। आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ध्यान रखना होगा। कुछ परिवर्तन की संभावना है।

आपके उच्च भाव का सूर्य आपकी राशि के संवेदनशील भावों को प्रभावित करेगा। इस दौरान खुद को सुरक्षित रखना आपके लिए सबसे जरूरी काम होगा।
साल के आखिरी 3 महीने सेहत के लिहाज से आपके लिए बेहतरीन रह सकते हैं। आप मानसिक चिंताओं से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन का आनंद ले पाएंगे।

Cancer 2023 Horoscope : सिंह राशि वालों को ये करने होंगे ज्योतिष उपाय

विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि प्रतिदिन चावल, रोली या गुड़ और लाल फूल डालकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें। लड्डू गोपाल की पूजा-पाठ करें। माता-पिता की सेवा और उनका सम्मान करें।

अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here

यह भी पढ़ें-VegaMovies : वेगा मूवीज से डाउनलोड करें हिंदी, तमिल सहित अन्य मूवी एचडी प्रिंट फ्री

Tags : Leo Yearly Horoscope 2023, Leo, Leo Rashifal, Horoscope, Rashifal 2023,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version