Saptahik Rashifal 25 Dec to 31 Dec 2022 : साल के आखिरी सप्ताह में इन राशि वालों को होगा लाभ, जाने मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Weekly Saptahik Rashifal 2022 : Future Predictions Lucky and Un Lucky Rashi 25 December to 31 December 2022

Horoscope,Horoscope today,Today Horoscope,Weekly Horoscope, Astrologer, Astrologer Dr. Anish Vyas, Best Astrologer, Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal Kumbh Rashifal, Saptahik Rashifal Kanya, Saptahik Rashifal Singh Rashi, Saptahik Rashifal Tula Rashi, Saptahik Rashifal Mithun, Saptahik Rashifal Meen Rashi, Saptahik Rashifal 25 December To 31 December 2022 , Weekly Horoscope 25 December To 31 December 2022 , साप्ताहिक राशिफल 2022 25 दिसंबर से 31 दिसंबर , तुला साप्ताहिक राशिफल 2022 दिसंबर , वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 2022 दिसंबर , धनु साप्ताहिक राशिफल 2022 दिसंबर , tula Saptahik Rashifal 2022 December , vrishchik Saptahik Rashifal 2022 December , dhanu Saptahik Rashifal 2022 December

Horoscope Weekly Saptahik Rashifal 2022 : Future Predictions Lucky and Un Lucky Rashi 25 December to 31 December 2022

@ डा. अनीष व्यास 

Saptahik Rashifal 25 Dec to 31 Dec 2022 : आज हर कोई नए साल का इंतजार कर रहा है वहीं इस साल के आखिरी सप्ताह में नौकरी, (Jobs) प्रेम प्रसंग, व्यवसाय (Business) को पंख लगने वाले है तो कुछ को ट्रेवल (Travel) भी करना पड़ सकता है। इस साल के आखिरी सप्ताह में कैसा रहेगा आपका (Rashifal) राशिफल, (Weekly Saptahik Rashifal ) आइये जाने पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास से।

Saptahik Rashifal 25 Dec to 31 Dec 2022 : आखिरी सप्ताह में इन राशि वालों को होगा लाभ, जाने मेष से मीन तक का राशिफल

मेष साप्ताहिक राशिफल 

यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यदि आप अपने प्रमोशन या ट्रांस्फर की राह तक रहे थे, संभव है कि आपकी मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो जाए। आपका प्रभाव न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि समाज में भी बढ़ेगा।

राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे थे तो सप्ताह के अंत तक आपकी यह ख्वाहिश भी पूरी हो सकती है। भूमि-भवन से जुड़े सौदे में आपको खासा लाभ भी होगा।

सप्ताह के उत्तरार्ध का समय पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के लिए विशेष लाभप्रद साबित होगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी को लाल पुष्प और बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ये भी पढ़ें : इटली के इस शहर में रहने पर आपको मिलेंगे 24.76 लाख रुपए, जानिए ऑफर

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपनों को पूरा करने के लिए जमकर पसीना बहाना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्य में सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम एवं प्रयास की बहुत आवश्यकता रहेगी।

इस दौरान आपको अपने पैतृक संपत्ति की प्राप्ति या फिर किसी अन्य जमीन या मकान से जुड़े विवाद को दूर करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि संभव हो तो ऐसे मसले को बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के आपसी सहमति से सुलझा लें। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले लंबी या छोटी दूरी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी।

इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिसकी बदौलत आप अपने लंबे समय से अटके काम को पूरा करने में कामयाब होंगे। यह समय विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए भी शुभ एवं लाभप्रद साबित होगा।

यदि किसी प्रियजन के साथ आपके संबंध बिगड़ गए थे तो इस सप्ताह के अंत में अपनी तरफ से पहल करने पर सारी गलतफहमियां दूर होंगी। प्रेम संबंध में सोच-समझ कर आगेब बढ़ें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मौसमी बीमारी के प्रति सतर्क रहें।

उपाय : प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की सफेद चंदन से पूजा और शिव चालीसा का पाठ करें।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। जिसके चलते न सिर्फ आपको शारीरिक कष्ट उठाना पड़ सकता है, बल्कि आपका कामकाज भी खासा प्रभावित हो सकता है।

सप्ताह की शुरुआत में घर हो या कार्यक्षेत्र आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज और विवाद से बचने की कोशिश करनी चाहिए, अन्यथा आपके लंबे समय से बने-बनाए रिश्ते टूट सकते हैं या फिर उसमें दरार आ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है।

इस सप्ताह आपको अपने काम आज की बजाय कल पर टालने से भी बचना होगा अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।

प्रेम संबंध की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बेहद सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की जरूरत रहेगी, अन्यथा बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है।

उतावलेपन में अपने प्रेम संबंध को जगजाहिर करने या फिर उसका प्रदर्शन करने से बचें, अन्यथा आपको कठिनाई झेलनी पड़ सकती है। संतानपक्ष को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और बजरंग बाण का पाठ करें।

यह भी पढ़ें-VegaMovies : वेगा मूवीज से डाउनलोड करें हिंदी, तमिल सहित अन्य मूवी एचडी प्रिंट फ्री

कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना होगा, अन्यथा आप अपने बॉस के गुस्से के शिकार हो सकते हैं।

अपने काम को किसी की भरोसे छोड़ने की गलती भूल से भी न करें और यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो धन एवं काम संबंधी सभी चीजों का हिसाब-किताब करके ही आगे बढ़ें। सप्ताह के मध्य में किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को अपने घर और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो आपको अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर कोई ऐसा कदम न उठाएं, जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़े। खट्टी-मीठी तकरार के साथ आपको दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। हालांकि जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन भगवान शिव की बेलपत्र या शमीपत्र चढ़ाकर शिव चालीसा का पाठ या फिर शिव मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आप विदेश संबंधित काम करते हैं या फिर आप विदेश में जाकर पढ़ाई या अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस सप्ताह की शुरुआत में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकते हैं। इससे जुड़ी सभी बाधाएं दूर होने से घर में खुशियों का महौल बना रहेगा।

सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से जुड़े किसी बड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है, जिससे आपकी एक बड़ी चिंता दूर होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कामकाज में जल्दबाजी से बचें। इस दौरान किसी भी कागज पर साइन करने से पहले उसे ठीक से पढ़ लें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं और उसके विस्तार की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लें।

इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आंशका है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल चढ़ाकर करें और नारायण कवच का पाठ करें।

यह भी पढ़ें : सुंदरकांड का पाठ करने से मिलती है सफलता, जाने कैसे

कन्या साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने के लिए लोगों को साथ मिलाकर चलना होगा। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता पाने केि लिए अधिक पश्रिम करना होगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी काम अथवा व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम लाभप्रद साबित होगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर जरा ज्यादा ही ध्यान देने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं तो वहीं आपके अपनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है।

यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी करने की बजाय उचित समय आने का इंतजार करना होगा। वहीं जो लोग पहले से प्रेम संबंध में हैं, उन्हें अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

उपाय : प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और भोजन में बनी पहली रोटी गाय को खाने के लिए दें।

तुला साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए अत्यंत ही लाभप्रद साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े कार्य सिद्ध होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है।

सप्ताह की शुरुआत में उन्हें कोई बड़ी जिममेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप लंबे समय से आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीज या वाहन आदि खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी कामना पूरी हो सकती है। भूमि-भवन या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। कारोबार में न सिर्फ मनचाहा लाभ मिलेगा, बल्कि उसके विस्तार के लिए किए गये प्रयास सफल साबित होंगे।

सप्ताह के अंत में घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी और एक बार फिर अपनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी उपलब्धि से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

उपाय : प्रतिदिन देवी दुर्गा की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।

यह भी पढ़ें – Best Loan Apps : आसान लोन लेने के लिए ये हैं बेस्ट ऐप्स, मिलेगा 5 से 10 लाख रुपये का लोन

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह बेहद शानदार रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी बड़ी सफलता मिल सकती है। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे न सिर्फ उनका कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों और विदेश में में अपने करियर को बनाने के लिए प्रयास कर रहे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में आप अपने कंपटीटर को कड़ी चुनौती देते हुए मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे।

सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में आपका मान-सम्मान और प्रभावी लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी क्योंकि इस दौरान मौसमी बीमारी के शिकार होने या फिर कोई पुरानी बीमारी के उभरने से आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है।

प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उसके साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन सात बार हनुमान चालीसा पढ़कर हनुमत उपासना करें और मंगलवार के दिन बजरंगी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने समय और धन को सोच-समझकर सही चीजों पर खर्च करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों को झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी काम के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम फल प्रदान करने वाली होगी। हालांकि इस दौरान प्रयास करने पर आप अपने समस्याओं का समाधान खोजने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे और इसमें आपको अपने इष्ट-मित्रों का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। यदि आप किसी योजना या व्यवसाय के विस्तार आदि के लिए धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर ले लें और खूब सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं।

सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध को लेकर आपको इस सप्ताह बेहद सावधान रहने की जरूरत है। कोई व्यक्ति आपके और लव पार्टनर के बीच में गलतफहमियां पैदा करने की कोशिश कर सकता है।

किसी भी गलतफहमी को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। जीवन के कठिन समय में आपको जीवनसाथी को पूरा साथ मिलेगा।

उपाय : प्रतिदिन भगवान विष्णु की केसर का तिलक लगा कर पूजा करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मकर साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों की इस सप्ताह बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में किसी के साथ भूलकर भी गलत तरीके से न पेश आएंं और न ही किसी को गलत शब्द कहें, अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।

यदि आप चाहते हैं कि आपके सोचे हुए काम समय पर आपके मन मुताबिक हों तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को ही मिलाकर चलना होगा। सप्ताह के मध्य में मकर राशि के जातकों को सेहत से संबंधी समस्याएं सकती हैं।

इस दौरान आप आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके भीतर आलस्य की अधिकता बनी रहेगी, लेकिन आपको इस दौरान काम को टालने की आदत से बचना होगा अन्यथा बने-बनाए काम अटक सकते हैं।

परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए परिजनों की स्वीकृति के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। घर-परिवार से जुड़ी मुश्किलों को हल निकालने में जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा।

उपाय : प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें और शनिवार के दिन शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं।

यह भी पढ़ें : मीन से मेष राशि तक का वार्षिक राशिफल

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछेक समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से इनका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब होंगे।

खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें।

इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप विदेश में अपने करियर और कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो इसमें सफलता पाने के लिए भी अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

सप्ताह उत्तरार्ध में जीवनसाथी से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। खट्टी-मीठी तकरार के बीच प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ परछाईं की तरह साथ बना रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाकर शिव की साधना करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।

मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और कामनाओं को पूरा करने वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार आदि के लिए की गई यात्राएं बेहद शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी।

इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

सप्ताह के मध्य में संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। यह समय पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वालों के लिए शुभ और लाभप्रद साबित होगा। कारोबार में विस्तार के योजना बनेगी।

सप्ताह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। प्रेम संबध में प्रगाढ़ता आएगी और लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन भगवान लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें और प्रसाद में पीली मिठाई का भोग लगाएं।

अमेजन इंडिया पर आज का शानदार ऑफर देखें , घर बैठे सामान मंगवाए : Click Here

(विश्वविख्यात भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक, विधाधर नगर, पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान
जयपुर – जोधपुर (राजस्थान) Ph.- 9460872809

Tags : Horoscope,Horoscope Weekly Saptahik Rashifal 2022,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version