राशिफल 5 अक्टूबर : आज मेष सिंह राशि वालों को रहना होगा संभलकर, वृषभ मिथुन वालों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें अन्य राशियों का राशिफल

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं। शोक समाचार प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दूसरों से अपेक्षा पूरी न होगी। उत्साह में कमी रहेगी। धैर्य रखें।

वृषभ राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

मेहनत का फल पूरा मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। निवेश शुभ रहेगा। अधिकारी गण प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम के कार्य टालें।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

मेहमानों का आवागमन रहेगा। उत्सावर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न उठाएं। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समस्या दूर हो सकती है। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जोखिम लेने से बचें।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कानूनी बाधा आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ कम रहेगा।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रयास करें। उच्चाधिकारी सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति होगी। कार्य समय पर पूरे होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

योजना फलीभूत होगी। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। मित्र सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सहज ही होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। जल्दबाजी न करें। समय उत्तम है।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी संतुष्ट होंगे। जमानत के कार्य टालें। व्यापर-व्यवसाय अच्छा चलेगा। समस्या का समाधान होगा। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

परेशानी बढ़ने का समय है। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के भरोसे कार्य न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुसंगति से बचें। वरिष्ठजनों की सलाह मानें। लाभ होगा।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

संबंधी सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यापर-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। समय अनुकूल है।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के सौदे हो सकते हैं। लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नए लोगों से संबंध बन सकते हैं। नोकरी में प्रमोशन होंगा। धैर्य रखें।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। धन लाभ होगा। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्य होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वृ‍द्धजन मार्गदर्शन देंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

(ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version