Today Horoscope 12 नवंबर : मेष धनु कुंभ राशि वालों की बदलेगी तकदीर , पढ़े अन्य राशिफल

जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र के ज्‍योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी बता रहे है आपके सितारे (Today Astrology)आज किस करवट बैठने वाले है और आपके भाग्य में क्या बदलाव होगा और जानिए, क्या कहती है आज आप की राशि।

मेष राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। उत्साह में व्रद्धि होंगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। समय अनुकूल है।

वृष राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। लेन-देन में लापरवाही न करें। भावनाओं को वश में रखें। मन की बात किसी को न बतलाएं। प्रतिष्ठा में कमी हो सकती है। जल्दबाजी बिलकुल न करे।

मिथुन राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेंगी। निवेश अनुकूल रहेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। धैर्य रखें।

कर्क राशि सुवामी चन्द्रमा रत्न मोती

भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काम करने का मन बनेगा। कारोबार अच्छा रहेगा। आय बनी रहेगी। लाभ के योग है।

सिंह राशि सुवामी सूर्य रत्न माणकीय

मित्रों का साथ मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। सुख के साधन जुटेंगे। सामाजिक काम करने का मन बनेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। कारोबारी कामकाज चलते रहेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि सुवामी बुध रत्न पन्ना

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। सृजनशीलता का विकास होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय सुखद रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेंगा। नोकरी में सुख-चेन रहेगा।

तुला राशि सुवामी शुक्र रत्न हीरा

संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापर-व्यवसाय से लाभ होंगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि सुवामी मंगल रत्न मूंगा

प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराने रोग को नजरअंदाज न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

धनु राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धैर्य रखें।

मकर राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के मामलों में हाथ न डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जोखिम न उठाएं।

कुंभ राशि सुवामी शनि रत्न नीलम

धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों से भेंट होगी। प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्ता बनी रहेंगी।

मीन राशि सुवामी गुरु रत्न पुखराज

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नए काम मिल सकते हैं। आर्थिक वृद्धि के लिए योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। निवेश शुभ रहेगा।

(ज्योतिषाचार्य सुरेश कुमार आसवानी, जीवन दर्पण ज्योतिष केंद्र, बालाजी नगर माकड़वाली रोड वेशाली नगर अजमेर) संपर्क सूत्र – 9413761512 / 9610160966

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version