Sonali Phogat : सोनाली फोगाट टिकटाॅक स्टार, ‘बिग बाॅस’फेम से लेकर राजनीति तक का सफर

सोनाली फोगाट अपने स्टाॅफ के साथ गोवा गई थी, जहां हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

सोनाली फोगाट भूट्टू कलां, फतेहाबाद, हरियाणा की रहने वाली थी। उनका जन्म 21 सितंबर 1979 को हुआ था। 

प्रारंभिक पढ़ाई के बाद कलाकार के रुप में काम शुरु किया। सबसे पहले दूरदर्शन में बतौर एंकर काम किया। 

2019 में द स्टोरी आॅफ बदमाशगढ़ में काम किया। इसी साल हरियाणवी म्यूजिक एलबम बंदकू आली जाटनी में भी काम किया।

 2020 में टीवी सीरियल अम्मा में काम किया। हिसार, हरियाणा के संजय फोगाट के साथ शादी की। 

राजनीतिक सफर सोनाली फोगाट महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनी और नई दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा की अनुसूचित जनजाति विंग की प्रभारी बनी। 

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य भी थी। इस दौरान झारख्ंाड और मध्यप्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर काम किया। 

सोनाली फोगाट ने बिग बाॅस सीजन-14 में बतौर प्रतिभागी भाग लिया था। इस शो में भी सोनाली को बहुत प्यार मिला था।

सोनाली फोगाट ने हरियाणा की आदमपुर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वे हार गई थी।  

वर्ष 2016 में पति  संजय की मौत के बाद अपनी बेटी के साथ ही रह रही थी।