जयपुर। केंद्र सरकार के एक साल की उपलब्धियों एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की जानकारी देने के लिए 20 जून को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) राजस्थान (Rajasthan) की जनसंवाद वर्चुअल रैली (BJP mass democracy Virtual Rally)से संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में सेाशल मीडिया लिंक जारी किया गया। जनसंवाद वर्चुअल रैली के लिए पेास्टर का विमोचन प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनियां, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधिच इत्यादि ने किया। जनसंवाद वर्चुअल रैली बीकानेर और जोधपुर संभाग में होगी।
हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा : PM मोदी
भाजपा प्रदेश मंत्री मुकेश दाधिच ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रदेश की दूसरी राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली से जुड़ने के लिये प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया लिंक जारी किया। राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली को 20 जून प्रातः 11 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे।
उन्होने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की इस वर्चुअल रैली का प्रसारण भाजपा के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर किया जायेगा। प्रदेश के जोधपुर व बीकानेर संभाग के सभी जिला एंव प्रत्येक मंडल स्तर पर भाजपा के कार्यकर्ता इस रैली में जुड़ने का आव्हान किया गया है। इसमें सेाशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, यूटयूब के माध्यम से जुड़ा जा सकेग। इसके लिए अलग से लिंक जारी कर दिया गया है।
राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट में ऑनलाइन आवेदन 20 जून तक
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की वर्चुअल रैली की तैयारी को लेकर वीसी
भारतीय जनता पार्टी की दूसरी वर्चूअल रैली 20 जून को होगी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस रैली को संबोधित करेंगे, रैली की तैयारियां को लेकर भाजपा बीकानेर शहर जिला पदाधिकारी,मंडलो व मोर्चो की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई।
राजस्थान में भी दिखेगा वलयाकार सूर्य ग्रहण 21 जून को, अब लुभाएगा सुनहरा कंगन
जिसमें भाजपा आईटी सेल प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि इस वर्चुअल रैली का प्रसारण भाजपा के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली हैं, बीकानेर संभाग के प्रत्येक जिले एवं प्रत्येक मंडल में भाजपा के कार्यकर्ताओं को इस वर्चुअल रैली से जुड़ने का आह्वान किया गया है। इस वर्चुअल रैली में फेसबुक, टि्वटर,यूट्यूब व पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से जुड़ा जा सकता है।
अब घर के नजदीक मिलेगा रोजगार: लघु उद्योग भारती के पोर्टल पर करा सकेंगे पंजीयन
जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया इसके साथ मंडल स्तर पर एलईडी स्क्रीन लगाकर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। पार्टी ने वर्चुअल रैली में भाग लेने के लिए सोशल मीडिया पर विभिन्न लिंक भी जारी कर दिए हैं। इस रैली का प्रचार और प्रसार भी सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप्स में इस रैली से संबंधित आमंत्रण पत्र डाले गए हैं। इसके अलावा फेसबुक, ट्वीटर आदि पर भी आमंत्रण वीडियो के माध्यम से जनप्रतिनिधि एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता, आमजन एवं कार्यकर्ताओं से इस वर्चुअल रैली में जुड़ने की अपील कर रहे हैं।
अभिनेता सुशांत आत्महत्या मामले में सलमान खान, करण सहित 8 के खिलाफ परिवाद पत्र दायर
आज की इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में महामंत्री मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला,नरेश नायक व जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter: Follow @hellorajasthan1