विकास सक्सेना बने कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Vikas Saxena, T- series, Arts and Culture, Arts and Culture Cell, state president, Jaipur News, Latest News Jaipur Today,

जयपुर। कोरियोग्राफर एवं एक्टर विकास सक्सेना को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस की ओर से राजस्थान के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ (Art & Culture) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति संगठन के डिजिटल और संचार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सिन्हा ने राजस्थान इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सक्सेना (Anurag Saxena) की अनुशंषा पर की गई है।

इस नियुक्ति पर विकास सक्सेना ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव व प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सक्सेना का आभार जताया है।

आपको बता दें विकास सक्सेना मूल रूप से सोडाला स्थित शर्मा कॉलोनी के निवासी हैं। विकास सक्सेना दिवंगत बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान के शिष्य रहे हें।

उन्होंने 200 से ज्यादा डांस कंम्पीटीशन में बतौर जज के रूप में हिस्सा लिया है। अनबिटेबल डांस ग्रुप के निदेशक विकास सक्सेना बहुत जल्द ही डांस जयपुर डांस का रियलटी शो देश के जाने-माने टीवी दूरदर्शन पर लेकर आ रहे हैं।

वे इस शो के प्रॉडयुशरडायरेक्टर व मुख्य जज के रूप में नजर आएंगे। इनके साथ देश के कई प्रसिद्ध डांसर भी उभरती हुई युवा प्रतिभाओं को जज करते दिखेंगे।

विकास सक्सेना का टी-सीरिज कंपनी (T-Series) की ओर से वीडियो एलबम-सफर मेरे इश्क का रिलीज हो चुका है।

More News : Vikas Saxena, T- series, Arts and Culture, Arts and Culture Cell, state president, Jaipur News, Latest News Jaipur Today,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version