दिल्ली यमुना ब्रिज पर भारी बारिश के चलते ट्रेन यातायात हुआ प्रभावित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Train traffic affected due to heavy rain on Delhi Yamuna Bridge see full schedule here

Delhi Yamuna Bridge, Train, traffic, heavy rain,Indian Railway,

Train traffic affected due to heavy rain on Delhi Yamuna Bridge see full schedule here

उत्तर रेलवे के दिल्ली यमुना ब्रिज पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली यमुना ब्रिज पर बारिश के चलते जल भराव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते 10 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसकी जानकारी उत्तर रेलवे की और से जारी की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे ने 10 ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित किया है। जिसमें निम्न ट्रेने शामिल है।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19031, साबरमती -योग नगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो 03.09.25 को साबरमती से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़- डिब्रूगढ़ रेल सेवा जो 03.09.25 को लालगढ़ से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली किशनगंज- नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 12324, बाड़मेर- हावड़ा रेल सेवा जो 03.09.25 को बाड़मेर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली -गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 14312, भुज -बरेली रेल सेवा जो 03.09.25 को भुज से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 12372, बीकानेर- हावड़ा रेल सेवा जो 04.09.25 को बीकानेर से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- गाजियाबाद होकर संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 150 14, काठगोदाम -जैसलमेर रेल सेवा जो 03.09.25 को काठगोदाम से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली -दिल्ली होकर संचालित होगी।
7. गाड़ी संख्या 20940, सुल्तानपुर- साबरमती रेल सेवा जो 03.09.25 को सुल्तानपुर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
8. गाड़ी संख्या 14311, बरेली -भुज रेल सेवा जो 04.09.25 को बरेली से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली- दिल्ली सराय होकर संचालित होगी।
9. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़ -लालगढ़ रेल सेवा जो 02.09.25 को डिब्रूगढ़ से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद -नई दिल्ली -दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी।
10. गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज- भिवानी रेल सेवा जो 03.09.25 को प्रयागराज से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- हजरत निजामुद्दीन -दिल्ली सफदरजंग-शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।

Exit mobile version