जयपुर ग्रेटर नगर निगम में पार्षद शील धाभाई होंगी कार्यवाहक महापौर

Sheel Dhabhai, Jaipur Greater Nagar Nigam, Jaipur Greater Nagar Nigam Mayor, Sheel Dhabhai Mayor, Mayor Sheel Dhabhai, Greater Nagar Nigam Jaipur,

जयपुर। पिछले 24 घंटे से जयपुर ग्रेटर नगर निगम (Jaipur Greater Nagar Nigam) में महापौर को लेकर चल रहा सियासी घमासान राज्य सरकार के आदेश के बाद थम गया।

जिसमें जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर (Greater Nagar Nigam) को लेकर राज्य सरकार (Rajasthan Government) ने आदेश जारी किए हैं जिसके तहत जयपुर की पूर्व मेयर और वर्तमान में वार्ड नंबर 60 की पार्षद शील धाभाई (Sheel Dhabhai) को ग्रेटर नगर निगम की कार्यवाहक महापौर (Mayor) नियुक्त किया गया है।

गौरतलब है कि कचरा उठाने वाली कंपनी को लेकर मेयर सौम्या गुर्जर (Somya Gurjar) और कमिश्नर के बीच विवाद हुआ था।

इसी विवाद के चलते रविवार देर रात राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर (Mayor Somya Gurjar) और तीन पार्षद अजय सिंह चैहान, पारस जैन और शंकर शर्मा को तत्काल निलंबित कर दिया था।

More News : Sheel Dhabhai, Jaipur Greater Nagar Nigam, Jaipur Greater Nagar Nigam Mayor, Sheel Dhabhai Mayor, Mayor Sheel Dhabhai, Greater Nagar Nigam Jaipur,

Read Hindi News, Like Facebook Page : Follow On Twitter:

Exit mobile version